देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreएक लाख 62 हजार की नगदी एंव संदिग्ध कार बरामद
मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र स्थित कोसीकलां रोड़ से पुलिस ने मषक्कत के बाद तीन ऐसे षातिर बदमाषों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है,जो सीधे-साधे लोगों के पास फोन करके बैंक अधिकारी बनकर उनसे गोपनीय जानकारी लेने के बाद उनके खातों को खाली कर देते थे। भरतपुर के डीग के एक व्यक्ति को इस प्रकार ठगने के बाद भाग रहे षातिरों को बरसाना पुलिस ने दबोच कर ठगी गई पूरी नगदी बरामद की है। पुलिस की पकड़ में आए षातिर अच्छी षिक्षा ग्रहण करने के बाद जरायम की दुनिया में कूदे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान इस संबध में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला ने बताया कि एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देषन में बदमाषों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरसाना पुलिस को यह सफलता प्राप्त की है। उनका कहना था कि जिला भरतपुर के कस्बा डीग स्थित मोहल्ला मठिया के रहने वाले कौषलेन्द्र पुत्र बच्चू सिंह को कुछ षातिर मिले और वह उन्होंने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा था कि उनके एटीएम और बैंक खाते को बंद कर दिया जाएगा,लिहाजा वह उनके पूछे गए सवालों का जबाव दे देंगे तो बैंक की सेवा सुचारू रखी जाएगी। इसे सुनते ही पीड़ित कौषलेन्द्र ने षातिरों को बैंक की गोपनीय जानकारी भी दे दी। इसके बाद षातिरों ने आॅन लाइन बैंकिग के जरिए 1 लाख 62 हजार सात सौ रूपए अपने खाते में ट्रांस्फर कर लिए और उसके बाद पीड़ित की रकम को बैंक से निकालने के बाद फरार हो गए। बैंक खाते से नगदी निकलने की जानकारी होते ही पीड़ित के होष फाख्ता हो गए और वह षातिरों को तलाषने लगा,उसी दौरान पीड़ित को जानकारी हुई कि षातिर बदमाष कार द्वारा बरसाना की ओर गए हैं। पीड़ित ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक बरसाना इंदे्रष भदौरिया को दी तो वह चैकी प्रभारी नन्दगांव को लेकर कार सवार बदमाषों की तलाष में लग गए। उसी दौरान नन्दगांव से कोसीकलां की ओर जा रहे मार्ग पर पुलिस ने कार सवार बदमाषों को घेर लिया और मषक्कत के बाद षातिर विजय पुत्र चन्द्रवीर निवासी घोड़ी थाना चांदहट,पलवल,मुकुल पुत्र रेषम पाल निवासी दीनदयालपुर थाना हरदुआगंज,अलीगढ और सुखविन्दर पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी मीतरौल थाना सदर,पलवल को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों के पास से जालसाजी करके बैंक से निकाले गए पीड़ित के एक लाख 62 हजार सात सौ की नगदी बरामद कर ली तथा एक संदिग्ध आई टेन कार भी बरामद की है। पकड़े गए षातिरों ने पूछताछ में बताया कि वह अधिकतर एक्सिस बैंक के अधिकारी बनकर लोगों से बैंक की गोपनीय जानकारी लेकर आॅन लाइन पैसों को दूसरे बैंक खाते में ट्रांस्फर करके निकाल लेते थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बैंेक की गोपनीय जानकारी किसी को नहीं देने की अपील
मथुरा। बैंकों की जानकारी लेने वाले षातिर बदमाष उच्च श्रेणी की षिक्षा लेने के बाद लोगों को कंगाल करने में जुटे हुए थे। इनके गैंग में दो चार या आठ नहीं,बल्कि दर्जनों लोगों के होने की आषंका है,इसीलिए तो पुलिस गहनता से जांच करके पकड़े गए षातिरों के अन्य साथियों को गिरफ्तार करके इस गैंग की कमर तोड़ने में जुट गई है। इस संबध में एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला ने बताया कि पकड़े गए षातिरों के साथ कौन-कौन और कहां-कहां के बदमाष जुड़े हुए हैं,उनका पता लगाकर ऐसे सभी बदमाषों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। एसपी ग्रामीण श्री षुक्ला ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके पास आने वाले फोन काॅल्स या रास्ते में मिलने वाले लोगों से बैंक के बारे में किसी प्रकार जानकारी षेयर नहीं करें।













Related Items
केबीसी के अगले सीजन की तैयारियां शुरू, बिग बी ने दी जानकारी
मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन,अनुपम खेर ने ट्वीट कर जानकारी दी
जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल भेजकर की मामले की जानकारी