BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीसीपीएनडीटी कार्यशाला का आयोजन संपन्न मथुरा। प्रसव पूर्व निदान तकनीक-1994 के अन्तर्गत अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय होटल हीराकुंज रेजीडेन्सी मथुरा में किया गया। जिसमें कन्या भू्रण हत्या रोकने और लिंगानुपात की स्थिति बेहतर करने पर जोर दिया गया तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों और उसके अनुपालन के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर नामित समुचित प्राधिकारीध्नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल ने कहा कि लिंग परीक्षण एक कानूनन अपराध है। अतः सभी सदस्य पीसीपीएनडीटी एक्ट का अनुपालन करें और किसी भी प्रकार लिंग परीक्षण नहीं करें। कार्यशाला में उपस्थित मथुरा के सभी अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट तथा रेडियोलॉजिस्ट से कहा कि गर्भवती महिला जितनी बार अल्ट्रासाउण्ड करायेगी उतनी ही बार उसका परिचय पत्र लेना अनिवार्य है। जिला शासकीय अधिवक्ता बद्रीप्रसाद ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अपनी कानूनी राय व्यक्त करते हुए बताया कि एक्ट के अन्तर्गत अल्ट्रासाउण्ड चिकित्सक, अल्ट्रासाउण्ड मशीन एवं चिकित्सालय का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने इस अधिनियम के तहत सजा के प्राविधानों के बारे में भी बताया। उन्होंने सुझाव एवं शिकायत के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सुझाव पेटिका के बारे में भी जानकारी दी।  नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 देवेन्द्र अग्रवाल ने अधिनियम के बारे में विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेशध्जनपद में कन्यायें कम होती जा रही हैं, इस संबंध में सभी को विशेष ध्यान देना है और अपने-अपने क्षेत्रों में इस अधिनियम की जानकारी देनी है। उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश में एक हजार पर 863 महिलायें हैं, जो कि चिन्तनीय विषय है। प्रदेश में जनपद मथुरा दसवें नम्बर पर है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सज्जन कुमार द्वारा सभी का धन्यवाद देकर कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला में मथुरा के सभी अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट तथा रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र संचालक, जिला सलाहकार समिति के सदस्यध्जिला सूचना अधिकिारी सुरजीत सिंह, आईआरआईए अध्यक्षध्सचिव, फाग्सी अध्यक्षध्सचिव, आईएमए अध्यक्षध्सचिव, जिला महिला संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन के मुख्य चिकित्साधीक्षकों तथा सामुदायिक केन्द्र अधीक्षकों द्वारा कार्यशाला में भाग लिया गया। कार्यशाला का संचालन नोडल अधिकारी एवं आईएमए के सचिव डा0 आशीष गोपाल द्वारा किया गया। कार्यशाला में डा0 अमन कुमार, डा0 अमिताभ पाण्डेय सहित पीसीपीएनडीटी के पटल सहायक मुकेश वार्ष्णेय, डाटा सहायक कुलदीप सिंह भी उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। नगर पंचायत छाता प्रागर्ण में आज शाय 6 बजे तहसीलदार छाता देवेन्द्रपाल सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश उर्फ ांबी भईया ने सयुक्त रूप से 50 कम्बल गरीब व असाहय लोगों को वितरित कियें। कम्बल पाकर सभी के चहरे खिल उडे । इस मौके पर चेयरमेन चन्द्रप्रकाश उर्फ बांबी भईया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में बढ चढकर हिस्सा लेना चाहिए। और गरीब, असाहय, जरूरत मंद लोगो को कम्बल वितरण करने चाहिए। और समाजसेवियों संस्थाओं से अपील की हे कि गरीबों की बढ चढकर मदद करनी चाहिए। इस मोके पर चेयरमेन प्रतिनिधि वेद भईया, राजेश गुप्ता मैम्बर, रमेशचन्द गुप्ता, अजरूद्वीन, राजेश सेई, जगन, अनलि गुप्ता, आदि मौजूद थे।

Read More

जनवरी से दिल्ली को शुरु कर दी जाएगी सप्लाई मथुरा,  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने एवं यहां के निवासियों को स्मॉग के दमघोंटू वातावरण से बचाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा लिए गए आकस्मिक निर्णय के अनुसार भारतीय तेल निगम की मथुरा स्थित इकाई (रिफाइनरी) ने इस माह से ही प्रचुर मात्रा में बीएस-6 मानक पेट्रोल व डीजल का उत्पादन प्रारंभ कर दिया है।  रिफाइनरी सूत्रों के अनुसार मथुरा में अब तक बीएस-6 मानक वाला 4 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल और इतना ही डीजल भी तैयार कर लिया गया है। जिसमें से क्वालिटी कण्ट्रोल डिपार्टमेंट पेट्रोल के स्टॉक की गुणवत्ता जांच पूरी कर सप्लाई के लिए हरी झण्डी दे चुका है। जबकि डीजल के स्टॉक की टेस्टिंग जारी है, जिसकी रिपोर्ट सप्ताह के अंत तक किसी भी दिन मिल सकती है।  गौरतलब है कि 7 नवम्बर को दिल्ली और आसपास के इलाके में छाए स्मॉग ने लोगों को सांस लेना तक दूभर कर दिया था, जिसके चलते इस समस्या से उबरने के लिए सरकार ने आनन-फानन में निर्णय लेते हुए दिल्ली में वाहनों एवं अन्य प्रकार के इंजनों से होने वाले वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए तेलशोधन कंपनियों को अब तक प्रयोग में लाए जा रहे बीएस-4 मानक के स्थान पर अपै्रल 2018 से बीएस-6 मानक पेट्रोल व डीजल सप्लाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए मथुरा रिफाइनरी को दिसम्बर से ही उत्पादन प्रारंभ कर जनवरी से उच्चतम मानक पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा था। जबकि, पहले यह लक्ष्य 1 अप्रैल 2020 पूरा करना था जिसमें सरकार ने दो वर्ष के समय की कटौती करते हुए 1 अप्रैल 2018 से पूरा करने को कहा।  मथुरा रिफाइनरी की जनसम्पर्क अधिकारी (सीनियर कार्पोरेट कम्युनिकेशन अधिकारी) डॉ.रेनु पाठक ने बताया कि कंपनी के उच्चाधिकारियों के निर्णय के अनुसार बीएस-6 मानक पेट्रो पदार्थों का उत्पादन जारी है। पेट्रोल की सप्लाई के लिए क्लीयरेंस मिल चुकी है तथा डीजल की भी मिलने वाली है। जैसे ही निदेशक स्तर से डेट जारी की जाएगी सप्लाई शुरु कर दी जाएगी।  उन्होंने बताया कि हालिया तौर पर 4 टीएमटी पेट्रोल व 4 टीएमटी डीजल तैयार है। लेकिन धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाते हुए इसे करीब ढाई करोड़ लीटर (24 टीएमटी) पेट्रोल व 5 करोड़ लीटर (50 टीएमटी) डीजल प्रतिवर्ष तक ले जाना है। उन्होंने बताया कि एनसीआर को आईओसी की मथुरा रिफाइनरी के अलावा पानीपत रिफाइनरी, भारत पेट्रोलियम की रिफाइनरी तथा दो निजी क्षेत्र के तेलशोधक कारखानों (रिलायंस एवं हिन्दुस्तान मित्तल इनर्जी लि.) से भी बीएस-6 मानक ईंधन की सप्लाई की जाएगी।  

Read More

जनवरी से दिल्ली को शुरु कर दी जाएगी सप्लाई मथुरा,  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने एवं यहां के निवासियों को स्मॉग के दमघोंटू वातावरण से बचाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा लिए गए आकस्मिक निर्णय के अनुसार भारतीय तेल निगम की मथुरा स्थित इकाई (रिफाइनरी) ने इस माह से ही प्रचुर मात्रा में बीएस-6 मानक पेट्रोल व डीजल का उत्पादन प्रारंभ कर दिया है।  रिफाइनरी सूत्रों के अनुसार मथुरा में अब तक बीएस-6 मानक वाला 4 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल और इतना ही डीजल भी तैयार कर लिया गया है। जिसमें से क्वालिटी कण्ट्रोल डिपार्टमेंट पेट्रोल के स्टॉक की गुणवत्ता जांच पूरी कर सप्लाई के लिए हरी झण्डी दे चुका है। जबकि डीजल के स्टॉक की टेस्टिंग जारी है, जिसकी रिपोर्ट सप्ताह के अंत तक किसी भी दिन मिल सकती है।  गौरतलब है कि 7 नवम्बर को दिल्ली और आसपास के इलाके में छाए स्मॉग ने लोगों को सांस लेना तक दूभर कर दिया था, जिसके चलते इस समस्या से उबरने के लिए सरकार ने आनन-फानन में निर्णय लेते हुए दिल्ली में वाहनों एवं अन्य प्रकार के इंजनों से होने वाले वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए तेलशोधन कंपनियों को अब तक प्रयोग में लाए जा रहे बीएस-4 मानक के स्थान पर अपै्रल 2018 से बीएस-6 मानक पेट्रोल व डीजल सप्लाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए मथुरा रिफाइनरी को दिसम्बर से ही उत्पादन प्रारंभ कर जनवरी से उच्चतम मानक पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा था। जबकि, पहले यह लक्ष्य 1 अप्रैल 2020 पूरा करना था जिसमें सरकार ने दो वर्ष के समय की कटौती करते हुए 1 अप्रैल 2018 से पूरा करने को कहा।  मथुरा रिफाइनरी की जनसम्पर्क अधिकारी (सीनियर कार्पोरेट कम्युनिकेशन अधिकारी) डॉ.रेनु पाठक ने बताया कि कंपनी के उच्चाधिकारियों के निर्णय के अनुसार बीएस-6 मानक पेट्रो पदार्थों का उत्पादन जारी है। पेट्रोल की सप्लाई के लिए क्लीयरेंस मिल चुकी है तथा डीजल की भी मिलने वाली है। जैसे ही निदेशक स्तर से डेट जारी की जाएगी सप्लाई शुरु कर दी जाएगी।  उन्होंने बताया कि हालिया तौर पर 4 टीएमटी पेट्रोल व 4 टीएमटी डीजल तैयार है। लेकिन धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाते हुए इसे करीब ढाई करोड़ लीटर (24 टीएमटी) पेट्रोल व 5 करोड़ लीटर (50 टीएमटी) डीजल प्रतिवर्ष तक ले जाना है। उन्होंने बताया कि एनसीआर को आईओसी की मथुरा रिफाइनरी के अलावा पानीपत रिफाइनरी, भारत पेट्रोलियम की रिफाइनरी तथा दो निजी क्षेत्र के तेलशोधक कारखानों (रिलायंस एवं हिन्दुस्तान मित्तल इनर्जी लि.) से भी बीएस-6 मानक ईंधन की सप्लाई की जाएगी।  

Read More

वृंदावन। मथुरा वृन्दावन नगर निगम के मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु इन दिनों नगर में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर खासे चिन्तित हैं। वह लगातार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहें हैं। इतना ही दुकानदारों एवं व्यापारियों से सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की लगातर अपील कर रहंे हैं। गुरूवार की सुबह मेयर ने एक बार फिर नगर के विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होनें राधानिवास, सीएफसी क्षेत्र स्थित नालों में व्याप्त गंदगी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होनें सफाई नायक एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के आदेश दिये। वहीं दुकानदारों से दोना पत्तल डस्टबिन में डालकर सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।   मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने सफाई को लेकर अपने इरादे जाहिर करते हुए कर्मचारियों को स्पष्ट आदेश दिये की सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने किशोरपुरा, भट्टर भवन, गौतम पाड़ा सहित लगभग आधा दर्जन स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिये। इस दौरान मेयर ने दुकानदारों द्वारा अपने सामने अतिक्रमण न करने अपील करते हुये श्री बंधु ने बाजार में व्यापारियों एवं दुकानदारों से दोना पत्तल एवं कूड़ा डस्टबिन में डालकर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारियों को मंदिरों के आसपास साफ सफाई रखने के सख्त आदेश दिये।  इस दौरान उनके साथ नगर के पार्षद हेमंत भारती, वैभव अग्रवाल, जय शर्मा, रसिक वल्लभनागार्च, सफाई नायक राजकुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More

मांट पानीगंाव सम्पर्क मार्ग स्थित निम्न कार्याें की प्रगति रिपोर्ट लेकर दिशा निर्देश दिये।  वृंदावन। नवागत जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मांट पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित बने डंपिंग ग्राउंड एव निर्माणधीन बन रही पार्किंग के अलावा निन्म स्थानों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये।  गुरुवार को नवागत जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने मांट पानी गांव संपर्क मार्ग स्थित बन रही निर्माणाधीन पार्किंग कूड़ा निस्तारण केंद्र मंडी परिसर के सामने आदि कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानकार अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त डॉ उज्जवल कुमार नगर निगम के सफाई निरीक्षक अवधेश यादव जेई सेरश चन्द लवानिया पवन शर्मा के अलावा विकास प्राधिकरण एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद थे। पत्रकारों से मुखाबित होते हुये नवागत जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने कहा कि वृन्दावन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए व्यापारियों साथ बैठक की जाएगी। वहीं मंदिरों के आस पास बदहाल सफाई व्यवस्था को भी जल्द दुरूस्त कराने की बात कही। नगर में विक्राल ट्रैफिक समस्या पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नई पार्किंग तैयार कर एवं  लोगांे के सुझाव के साथ नया प्लान बनाकर नगरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाई जायेगी। 

Read More

वृन्दावन। वात्सल्य ग्राम में चल रही श्रीमद भागवत कथा में चैथे दिन साध्वी ऋतम्भरा ने दशावतार की कथा का वर्णन करते हुए गज-ग्रह मुक्ति का मार्मिक प्रसंग सुनाया उन्होंने कहा सन्त महात्मा यदि किसी को श्राप भी देते है तो वह भी कल्याणकारी आषीर्वाद बन जाता है क्यों कि श्रापित ग्रह के उद्धार के लिए नारायण को स्वयं आना पड़ा और उसे पूर्व जन्म के श्राप से मुक्त कर बैकुण्ठधाम भेजा। जो अपने को समर्पित हो सके स्वयं को जान सके वह धन्य होता है। हमें जो मिला है उसी का सदुपयोग करना चाहिए जब व्यक्ति के अन्दर सुख प्राप्त करने के स्थान पर सुख देने का भाव जागृत हो जाता है   उन्होंने कहा कि हम अपनी इन्द्रियों को समर्पित हो जाते हैं अपनी महत्वाकांक्षाओं को अर्पित हो जाते हैं। पता ही नहीं चलता अपने अस्तित्व की तलाश में जीवन बीत जाता है पर अपने मूल का पता नहीं चलता किन्तु जो सदगुरू को अपना हाथ थमा देते हैं। उनके जीवन में धन्यता का बोध हो जाता है। बाहर के रवि को देखकर मुग्ध होना ठीक नहीं अपने अन्तर के प्रकाश को भी झाॅंकना जरूरी है।   उन्होंने कहा कि पदों से व्यक्ति महान नहीं बनता व्यक्ति अपने गणों से महान बनता है। कुछ लोग पद का दुरपयोग करते हैं तो कुछ लोंगों से पद् की षोभा होती है। इस अवसर पर संजय भईया, स्वामी अभयानन्द, राम जी भाई पटेल, ब्रहमरतन अग्रवाल,साध्वी षिरोमणि, विभोर प्रकाषम,साध्वी सत्य प्रिया, स्वामी सत्यषील, पंडित विनोद कुमार गौड़, दिनेश कुमार गौरीशंकर, श्याम सुन्दर एवं समस्त चाडक्य परिवार उपस्थित रहा। 

Read More

बेटियों के मान-सम्मान के लिये अम्बाला से पदयात्रा पर निकली प्रतिभा पहुँचीं वृन्दावन, शांति सेवा धाम पर हुआ स्वागत वृन्दावन । समाज में बेटियों की घटती संख्या और उनके प्रति सौतेले व्यवहार से व्यथित प्रतिभा सैंगर ‘बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ’ का संदेश देने के लिये 450 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हुई हैं । वे 19 को अम्बाला से 380 किलोमीटर से ज्यादा पैदल सफर कर बुधवार देर सांय छटीकरा मार्ग स्थित शांति सेवा धाम पहुँचीं । गुरूवार प्रातः प्रियाकान्तजू मंदिर के दर्शन पश्चात प्रसाद ग्रहण कर उन्होने आगरा के लिये प्रस्थान किया ।  इससे पूर्व विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा बेटियों का मान-सम्मान बढ़ाने के लिये पदयात्रा कर रहीं प्रतिभा सैंगर का माल्यापर्ण कर स्वागत किया । शांति सेवा धाम प्रभारी रवि रावत ने सफल यात्रा की शुभकामनाऐं दीं । वहीं समाजसेवी लक्ष्मी गौतम ने पटका पहनाकर उनका सम्मान किया । सम्मान से अविभूत प्रतिभा ने कहा बेटियाँ कमजोर नहीं है वे इच्छा शक्ति के बल पर कुछ भी कर सकती हैं । लेकिन आज उन्हें जन्म लेने से पहले गर्भ में ही खत्म कर दिया जाता है। लोग यह कहते हैं कि बेटों से वंश चलता है लेकिन उन्हें यह भी समझना होगा कि वंश बढ़ाने के लिये बेटा ही नहीं बल्कि बेटियाँ भी जरूरी हैं। आज बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। पैरों में छाले पड़ने से धीमी गति से यात्रा कर रही प्रतिभा ने कहा कि वृन्दावन की पावन भूमि पर कदम रखते ही नवीन ऊर्जा का संचार होने लगा है । उन्होने उत्सावर्धन करने वाले सभी लोगों का आभार जताया ।  इस अवसर पर दाऊदयाल महाराज, गजेन्द्र सिंह, एस. के. दास, विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा, वी. के. कौशिक, विक्की, अजय दुबे, धमेन्द्र सिंह, अजय दुबे आदि उपस्थित थे ।  परिवार के साथ सेना के दो जवान भी दे रहे हैं साथ-  लोगों में बेटियों के प्रति संजीदा संदेश फैलाने के लिये सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल रही प्रतिभा की धुन में उनका परिवार भी शामिल हैं । सेना के दो जवान भी दम्पत्ति के इस नेक इरादे में उनके साथ चल रहे हैं । प्रतिभा के पति मनीष सैंगर आर्मी में लैफ्निेंट कर्नल हैं, वे 20 दिनों की छुट्टी लेकर उनके साथ चल रहे हैं । उनके दो बच्चे 10 वर्षीय बेटा एरोन और 5 वर्षीय बेटी एवनेर भी सर्दियों की छुट्टियाँ इस पदयात्रा में बिता रहे हैं । यह बच्चे प्रतिदिन कुछ दूरी अपनी माँ के साथ तय करते हैं । इस अनौखी मुहिम के सफर में सहायता के लिये मनीष की यूनिट के दो जवान एम.के थामस और एस. चैन्ना लक्ष्मण ने भी छुट्टियाँ ली हुई हैं। पेशे से टैक्सटाईल डिजायनर प्रतिभा सैंगर अम्बाला से चंण्डीगढ़ और अम्बाला से दिल्ली तक पदयात्राऐं कर चुकी हैं ।     

Read More

प्रषंसा चिन्ह् देने को एसएसपी ने भेजा डीजीपी को भेजा संस्तुति पत्र खुलासा करने वाली पुलिस टीम कर ली गई हैं चिन्ह्त साढे चार माह के कार्यकाल में 13 खुलासा अकेले वर्तमान एसएसपी ने किए मथुरा। वैसे तो वर्श 2017 जाने को है लेकिन इस साल जनपद में बदमाषों ने पुलिस को कई दफा खुली चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम दिया,तो वहीं जनपद पुलिस ने कुछ वारदातों को छोड़कर सभी घटनाओं का खुलासा करके साल अंतिम सप्ताह में राहत की सांस ली है। गंभीर वारदातों की ओर नजर डाली जाए तो थाना हाइवे की अमर कालोनी में एंव दम्पत्ति हत्याकांड तो वहीं कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में सीएनजी पम्प के लूटे गए 25 लाख की लूट का खुलासा नही हो सका। इसके अलावा पुलिस ने अधिकतर वारदातों का खुलासा तो किया ही,वहीं इसके अलावा कई गैंग भी पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इन्हीं सफलताओं को देखते हुए एसएसपी ने करीब एक सैंकड़ा गुड वर्क में से 15 घटनाओं के खुलासे जोन स्तर में से छांटने के बाद आगामी 26 जनवरी को पुलिस महानिदेषक से खुलासा करने में षामिल रही सभी पुलिस टीमों को प्रषंसा चिन्ह् देने के लिए संस्तुति पत्र भेजा है। इस संबध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि वारदातों के खुलासे तो बहुत हुए हैं लेकिन उन्होंने 15 बड़ी घटनाओं का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को प्राथमिकता पर लिया है। उन्होंने कहा कि जोन स्तर पर यह सभी बड़ी घटनाओं के खुलासे पुलिस टीम ने किए हैं। उनका कहना था कि अधिकतर खुलासों में स्वाॅट टीम अव्वल रही है,बताया कि टीम में षामिल सभी पुलिसकर्मियों को आगामी 26 जनवरी को प्रषंसा चिन्ह् देने के लिए उन्होंने पुलिस महानिदेषक को संस्तुति पत्र भेजा है। पुलिस द्वारा बड़ी वारदातों के किए गए 15 खुलासों में से 13 वारदातों के खुलासे वर्तमान एसएसपी श्री ममगाई के निर्देषन में ही पुलिस टीम ने किए है,यह भी अपने आप में पूरे साल का एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि विगत 6 जनवरी को स्वाॅट टीम एंव हाइवे पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गैंग को पकड़ा था,इस गैंग से चार पिस्ट,एक रिवाल्वर समेत 19 अवैध हथियार तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे। थाना हाइवे क्षेत्र में ही रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर करोड़ों का तेल चोरी करने वाले माफियाओं को दबोच कर पुलिस ने ऐसे सफेदपोषों को बेनकाब किया था। षहर कोतवाली क्षेत्र में दो सर्राफ की हत्या करके करोड़ों की लूट ने प्रदेष में सियासी भूचाल ला दिया था,इसका भी पुलिस ने खुलासा करते हुए लाखों का माल बरामद किया था। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने 11 लाख की नगदी और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद करके कुख्यात माफिया को पकड़ा था,तो वहीं पांच लाख के इनामी बदमाष साहुन मेव से मुठभेड़ के दौरान स्वाॅट टीम ने उसके एक साथी को दबोचा था तो वहीं एक षातिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था,इसी का नतीजा रहा कि साहुन मेेव ने सेटिंग करके दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर किया था। इसीक्रम में थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बेटों की निर्मम हत्या का खुलासा भी पुलिस ने महज दो दिन में किया था,इसी के साथ बरसाना मंदिर में महिला श्रद्धालु के साथ बलात्कार करने वाले 12-12 हजार के दो इनामी तो वहीं कुख्यात गांव हाथिया के इनामी गैंग सरगना कमाल खां को उसके दो साथियों के पकड़ कर,गैंग की कमर तोड़ी थी। इसी प्रकार जनपद पुलिस ने इस साल जोन स्तर पर 15 सबसे बड़े खुलासे किए हैं। इन खुलासों में 13 खुलासे तो अकेले वर्तमान एसएपी श्री ममगाई के महज साढे चार माह के कार्यकाल में पुलिस टीम ने किया है। वहीं अमर कालोनी दम्पत्ति हत्याकांड का खुलासा करने के बारे में एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच से उच्च न्यायालय भी संतुश्ट है,उनका कहना था कि पहले चक्र में नार्को परीक्षण किया जा चुका है,अभी दो चक्र में संदिग्ध लोगों का नार्को परीक्षण होना षेश है,उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद है कि एक से दो माह के अंदर पुलिस टीम इस दुस्साहसिक घटना का खुलासा करने में कामयाब रहेगी।    

Read More

महज 27 घंटे में आरोपियों को पकड़ने पर एसएसपी ने पुलिस टीम की प्रषंसा कर दिया इनाम इकतरफा प्यार में असफल होने पर षातिर ने किया था कातिलाना हमला पांच साल पहले भी छात्रा को कर चुका था परेषान घटना में प्रयुक्त तमंचा-बाइक पुलिस ने की बरामद मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित रोड़वेज कालोनी के पास छात्रा को गोली मारने वाले षातिर को पुलिस ने 27 घंटे के अंदर दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों से घटना में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद कर ली हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम की प्रषंसा करते हुए पांच हजार का इनाम दिया है। इस संबध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि विगत मंगलवार को गोवर्धन रोड़ स्थित मायापुरम कालोनी निवासी 16 वर्शीय अंजू पुत्र विजय सिंह को उस समय जितेन्द्र उर्फ जीतू उर्फ जन्नो पुत्र प्रभाती सिंह निवासी इन्द्रपुरी,अमर कालोनी ने गोली मार दी थी,जब गोविंद सरस्वती स्कूल में पढने जा रही थी। घटना को अंजाम देकर षातिर आरोपी अपने साथी अजय पाराषर पुत्र मूलचन्द्र निवासी द्वारकेष पुरम कालोनी के साथ बाइक द्वारा भाग गया था। बताया कि एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अवधेष त्रिपाठी और उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह षातिरों को पकड़ने में लगे हुए थे,उसी दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी जितेन्द्र और उसके साथी अजय पाराषर को नरसी बिहार कालोनी के पास से घेराबंदी करके 27 घंटे के अंदर ही दबोच लिया। पकड़े गए षातिरों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद हुई हैं। उनका कहना था कि आरोपी जितेन्द्र ने पांच साल पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ की थी,इसके बाद आरोपी के परिजन और छात्रा के परिजनों ने मिलकर उसकी पिटाई की थी लेकिन दोनों पक्षों ने वहीं पर समझौता कर लिया था। बताया कि घटना से पांच महीने पहले भी आरोपी ने पीड़ित छात्रा को एक लेटर दिया था,जिसे छात्रा ने अपने परिजनों को दे दिया था,उस दौरान छात्रा के भाई विवेक ने आरोपी जितेन्द्र की पिटाई लगा दी थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने यह भी बताया कि वह उसे इकतरफा प्यार करता था,आरोपी को षक था कि वह स्कूल में किसी अन्य छात्र को चाहती है। बताया कि आरोपी ने उसी समय छात्रा की हत्या करने की योजना अपने दोस्त अजय के साथ मिलकर बनाई थी और जब उसे तमंचा एवं कारतूस मिल गए तो उसने जाते ही छात्रा को गोली मार दी थी। एसएसपी श्री ममगाई ने बताया कि दोनों आरोपी 15 से 16 वर्श आयु के हैं,इसलिए इनके खिलाफ जुवीनाइल कोर्ट में मुकदमा चलेगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर धारा 307,506,354 डी, और 11/12 पाॅक्सो एक्ट में कार्रवाई कोर्ट में पेष किया,जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 

Read More

दो लूट की वारदात का खुलासा करने पर स्वाॅट एंव बल्देव पुलिस टीम को किया गया सम्मानित युवा बुरे कामों से दूर रहे-उच्च षिक्षा ग्रहण करेंःएसएसपी मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र में सर्राफ कारोबारी और फाइनेंस कर्मी के साथ लूट करने वाले अंतरजनपदीय लुटेरे को गैंग समेत गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा होने जाने के बाद व्यापारियों ने वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस टीम को सम्मानित किया है। बताते चलें कि कस्बा बल्देव में सर्राफ सुभाश चन्द्र बंसल से हथियारबंद बदमाषों ने लाखों की लूट करके पुलिस को खुली चुनौती दी थी,इसके बाद बदमाषों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी अभिनव राठौर निवासी बरेली से भी दिनदहाड़े हजारों की लूट करके जनता में भय बनाने का प्रयास किया था। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने इन वारदातों का खुलासा करने के लिए स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और थानाध्यक्ष बल्देव सूरजप्रकाष षर्मा को लगाया था। एसएसपी के निर्देषन में स्वाॅट टीम एंव बल्देव पुलिस ने षातिर लुटेरे दीपक को साथियों समेत दबोच कर इन वारदातों का खुलासा करते हुए लूटी गई करीब डेढ लाख की नगदी और जेवरात बरामद किए थे तो वहीं इन घटनाओं समेत कुल पांच लूट करने का जुर्म भी षातिर लुटेरे दीपक ने स्वीकार किया था। पुलिस टीम द्वारा दोनों लूट की वारदातों का खुलासा करने पर व्यापारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने एसएसपी श्री ममगाई को पाटुका ओढाकर तथा स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया तो वहीं स्वाॅट टीम एवं बल्देव पुलिस टीम को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएसपी श्री ममगाई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देष के भविश्य हैं,उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अच्छी से अच्छी षिक्षा ग्रहण करें,जिससे वह एक कामयाब इंसान बन सके,वहीं उन्होंने युवाओं से गलत कार्यो से बचने को कहा,जिससे उनके परिवार को षर्मिंदा नहीं होना पड़े।   

Read More

वृन्दावन। वात्सल्य ग्राम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास साध्वी ऋतम्भरा ने कथा के तीसरे दिन नरसिंह अवतार की कथा का श्रवण कराते हुये कहा कि भगवान मन्दिरों की अपेक्षा भक्तों के हृदय में अधिक वास करते हैं। और जो भक्त अपने को ईष्वर को समर्पित कर देते हैं उसकी चिन्ता स्वयं भगवान करने लगते हैं। दुष्टों, पापियों के संहार के लिए चाहे जो रूप लेना पड़े ईष्वर आते ही हैं। भगवान ने दस अवतार लिये हैं दसों में अलग-अलग रूपों में अवतार लिया है। अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए नरसिंह का अवतार लेकर हिरणकष्पु का वध किया। जिस प्रकार टूटा हुआ चावन पूजा में नहीं चढ़ता उसी प्रकार अधूरे मन की गयी पूजा अर्चना ध्यान ईष्वर को स्वीकार नहीं होता है। कथामृत पान करने से जीवन धन्य बनता है। अतः जब भी जहाॅं भी मौका मिले कथा श्रवण करना चाहिए सतसंग में जाना चाहिए। इससे हमारे मन को शान्ति तो मिलेगी ही बच्चों को संस्कार मिलेगें। साध्वी ऋतम्भरा द्वारा भक्तों को 31 दिसम्बर तक प्रातः 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक कथा का श्रवण कराया जायेगा।    इस अवसर पर रासलीला का आयोजन किया जिसमें कलाकारों कृष्ण-गोपियों का, मयूर नृत्य, फूलों की होली खेलकर दर्षकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर चाडक्य परिवार एवं अन्या वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।         

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More