BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस वर्ष जोन स्तर पर जिला पुलिस ने 15 बड़ी वारदातों का किया खुलासा

इस वर्ष जोन स्तर पर जिला पुलिस ने 15 बड़ी वारदातों का किया खुलासाप्रषंसा चिन्ह् देने को एसएसपी ने भेजा डीजीपी को भेजा संस्तुति पत्र

खुलासा करने वाली पुलिस टीम कर ली गई हैं चिन्ह्त

साढे चार माह के कार्यकाल में 13 खुलासा अकेले वर्तमान एसएसपी ने किए

मथुरा। वैसे तो वर्श 2017 जाने को है लेकिन इस साल जनपद में बदमाषों ने पुलिस को कई दफा खुली चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम दिया,तो वहीं जनपद पुलिस ने कुछ वारदातों को छोड़कर सभी घटनाओं का खुलासा करके साल अंतिम सप्ताह में राहत की सांस ली है। गंभीर वारदातों की ओर नजर डाली जाए तो थाना हाइवे की अमर कालोनी में एंव दम्पत्ति हत्याकांड तो वहीं कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में सीएनजी पम्प के लूटे गए 25 लाख की लूट का खुलासा नही हो सका। इसके अलावा पुलिस ने अधिकतर वारदातों का खुलासा तो किया ही,वहीं इसके अलावा कई गैंग भी पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इन्हीं सफलताओं को देखते हुए एसएसपी ने करीब एक सैंकड़ा गुड वर्क में से 15 घटनाओं के खुलासे जोन स्तर में से छांटने के बाद आगामी 26 जनवरी को पुलिस महानिदेषक से खुलासा करने में षामिल रही सभी पुलिस टीमों को प्रषंसा चिन्ह् देने के लिए संस्तुति पत्र भेजा है। इस संबध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि वारदातों के खुलासे तो बहुत हुए हैं लेकिन उन्होंने 15 बड़ी घटनाओं का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को प्राथमिकता पर लिया है। उन्होंने कहा कि जोन स्तर पर यह सभी बड़ी घटनाओं के खुलासे पुलिस टीम ने किए हैं। उनका कहना था कि अधिकतर खुलासों में स्वाॅट टीम अव्वल रही है,बताया कि टीम में षामिल सभी पुलिसकर्मियों को आगामी 26 जनवरी को प्रषंसा चिन्ह् देने के लिए उन्होंने पुलिस महानिदेषक को संस्तुति पत्र भेजा है। पुलिस द्वारा बड़ी वारदातों के किए गए 15 खुलासों में से 13 वारदातों के खुलासे वर्तमान एसएसपी श्री ममगाई के निर्देषन में ही पुलिस टीम ने किए है,यह भी अपने आप में पूरे साल का एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि विगत 6 जनवरी को स्वाॅट टीम एंव हाइवे पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गैंग को पकड़ा था,इस गैंग से चार पिस्ट,एक रिवाल्वर समेत 19 अवैध हथियार तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे। थाना हाइवे क्षेत्र में ही रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध लगाकर करोड़ों का तेल चोरी करने वाले माफियाओं को दबोच कर पुलिस ने ऐसे सफेदपोषों को बेनकाब किया था। षहर कोतवाली क्षेत्र में दो सर्राफ की हत्या करके करोड़ों की लूट ने प्रदेष में सियासी भूचाल ला दिया था,इसका भी पुलिस ने खुलासा करते हुए लाखों का माल बरामद किया था। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने 11 लाख की नगदी और भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद करके कुख्यात माफिया को पकड़ा था,तो वहीं पांच लाख के इनामी बदमाष साहुन मेव से मुठभेड़ के दौरान स्वाॅट टीम ने उसके एक साथी को दबोचा था तो वहीं एक षातिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था,इसी का नतीजा रहा कि साहुन मेेव ने सेटिंग करके दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर किया था। इसीक्रम में थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बेटों की निर्मम हत्या का खुलासा भी पुलिस ने महज दो दिन में किया था,इसी के साथ बरसाना मंदिर में महिला श्रद्धालु के साथ बलात्कार करने वाले 12-12 हजार के दो इनामी तो वहीं कुख्यात गांव हाथिया के इनामी गैंग सरगना कमाल खां को उसके दो साथियों के पकड़ कर,गैंग की कमर तोड़ी थी। इसी प्रकार जनपद पुलिस ने इस साल जोन स्तर पर 15 सबसे बड़े खुलासे किए हैं। इन खुलासों में 13 खुलासे तो अकेले वर्तमान एसएपी श्री ममगाई के महज साढे चार माह के कार्यकाल में पुलिस टीम ने किया है। वहीं अमर कालोनी दम्पत्ति हत्याकांड का खुलासा करने के बारे में एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच से उच्च न्यायालय भी संतुश्ट है,उनका कहना था कि पहले चक्र में नार्को परीक्षण किया जा चुका है,अभी दो चक्र में संदिग्ध लोगों का नार्को परीक्षण होना षेश है,उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद है कि एक से दो माह के अंदर पुलिस टीम इस दुस्साहसिक घटना का खुलासा करने में कामयाब रहेगी।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More