देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। मथुरा वृन्दावन नगर निगम के मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु इन दिनों नगर में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर खासे चिन्तित हैं। वह लगातार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहें हैं। इतना ही दुकानदारों एवं व्यापारियों से सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की लगातर अपील कर रहंे हैं। गुरूवार की सुबह मेयर ने एक बार फिर नगर के विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होनें राधानिवास, सीएफसी क्षेत्र स्थित नालों में व्याप्त गंदगी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होनें सफाई नायक एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के आदेश दिये। वहीं दुकानदारों से दोना पत्तल डस्टबिन में डालकर सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने सफाई को लेकर अपने इरादे जाहिर करते हुए कर्मचारियों को स्पष्ट आदेश दिये की सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने किशोरपुरा, भट्टर भवन, गौतम पाड़ा सहित लगभग आधा दर्जन स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिये। इस दौरान मेयर ने दुकानदारों द्वारा अपने सामने अतिक्रमण न करने अपील करते हुये श्री बंधु ने बाजार में व्यापारियों एवं दुकानदारों से दोना पत्तल एवं कूड़ा डस्टबिन में डालकर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारियों को मंदिरों के आसपास साफ सफाई रखने के सख्त आदेश दिये।
इस दौरान उनके साथ नगर के पार्षद हेमंत भारती, वैभव अग्रवाल, जय शर्मा, रसिक वल्लभनागार्च, सफाई नायक राजकुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।













Related Items
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
गैस सिलेंडर फटने पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, धरने पर बैठे व्यापारी
पहल: लोगों को वैक्सीनेशन के लिए इस तरह प्रेरित कर रहे व्यापारी