BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रिफाइनरी में बीएस-6 डीजल-पेट्रोल का स्टॉक तैयार

रिफाइनरी में बीएस-6 डीजल-पेट्रोल का स्टॉक तैयार जनवरी से दिल्ली को शुरु कर दी जाएगी सप्लाई

मथुरा,  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने एवं यहां के निवासियों को स्मॉग के दमघोंटू वातावरण से बचाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा लिए गए आकस्मिक निर्णय के अनुसार भारतीय तेल निगम की मथुरा स्थित इकाई (रिफाइनरी) ने इस माह से ही प्रचुर मात्रा में बीएस-6 मानक पेट्रोल व डीजल का उत्पादन प्रारंभ कर दिया है। 

रिफाइनरी सूत्रों के अनुसार मथुरा में अब तक बीएस-6 मानक वाला 4 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल और इतना ही डीजल भी तैयार कर लिया गया है। जिसमें से क्वालिटी कण्ट्रोल डिपार्टमेंट पेट्रोल के स्टॉक की गुणवत्ता जांच पूरी कर सप्लाई के लिए हरी झण्डी दे चुका है। जबकि डीजल के स्टॉक की टेस्टिंग जारी है, जिसकी रिपोर्ट सप्ताह के अंत तक किसी भी दिन मिल सकती है। 

गौरतलब है कि 7 नवम्बर को दिल्ली और आसपास के इलाके में छाए स्मॉग ने लोगों को सांस लेना तक दूभर कर दिया था, जिसके चलते इस समस्या से उबरने के लिए सरकार ने आनन-फानन में निर्णय लेते हुए दिल्ली में वाहनों एवं अन्य प्रकार के इंजनों से होने वाले वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए तेलशोधन कंपनियों को अब तक प्रयोग में लाए जा रहे बीएस-4 मानक के स्थान पर अपै्रल 2018 से बीएस-6 मानक पेट्रोल व डीजल सप्लाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए मथुरा रिफाइनरी को दिसम्बर से ही उत्पादन प्रारंभ कर जनवरी से उच्चतम मानक पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा था। जबकि, पहले यह लक्ष्य 1 अप्रैल 2020 पूरा करना था जिसमें सरकार ने दो वर्ष के समय की कटौती करते हुए 1 अप्रैल 2018 से पूरा करने को कहा। 

मथुरा रिफाइनरी की जनसम्पर्क अधिकारी (सीनियर कार्पोरेट कम्युनिकेशन अधिकारी) डॉ.रेनु पाठक ने बताया कि कंपनी के उच्चाधिकारियों के निर्णय के अनुसार बीएस-6 मानक पेट्रो पदार्थों का उत्पादन जारी है। पेट्रोल की सप्लाई के लिए क्लीयरेंस मिल चुकी है तथा डीजल की भी मिलने वाली है। जैसे ही निदेशक स्तर से डेट जारी की जाएगी सप्लाई शुरु कर दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि हालिया तौर पर 4 टीएमटी पेट्रोल व 4 टीएमटी डीजल तैयार है। लेकिन धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाते हुए इसे करीब ढाई करोड़ लीटर (24 टीएमटी) पेट्रोल व 5 करोड़ लीटर (50 टीएमटी) डीजल प्रतिवर्ष तक ले जाना है। उन्होंने बताया कि एनसीआर को आईओसी की मथुरा रिफाइनरी के अलावा पानीपत रिफाइनरी, भारत पेट्रोलियम की रिफाइनरी तथा दो निजी क्षेत्र के तेलशोधक कारखानों (रिलायंस एवं हिन्दुस्तान मित्तल इनर्जी लि.) से भी बीएस-6 मानक ईंधन की सप्लाई की जाएगी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More