देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
महज 27 घंटे में आरोपियों को पकड़ने पर एसएसपी ने पुलिस टीम की प्रषंसा कर दिया इनाम
इकतरफा प्यार में असफल होने पर षातिर ने किया था कातिलाना हमला
पांच साल पहले भी छात्रा को कर चुका था परेषान
घटना में प्रयुक्त तमंचा-बाइक पुलिस ने की बरामद
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित रोड़वेज कालोनी के पास छात्रा को गोली मारने वाले षातिर को पुलिस ने 27 घंटे के अंदर दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए षातिरों से घटना में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद कर ली हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम की प्रषंसा करते हुए पांच हजार का इनाम दिया है। इस संबध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि विगत मंगलवार को गोवर्धन रोड़ स्थित मायापुरम कालोनी निवासी 16 वर्शीय अंजू पुत्र विजय सिंह को उस समय जितेन्द्र उर्फ जीतू उर्फ जन्नो पुत्र प्रभाती सिंह निवासी इन्द्रपुरी,अमर कालोनी ने गोली मार दी थी,जब गोविंद सरस्वती स्कूल में पढने जा रही थी। घटना को अंजाम देकर षातिर आरोपी अपने साथी अजय पाराषर पुत्र मूलचन्द्र निवासी द्वारकेष पुरम कालोनी के साथ बाइक द्वारा भाग गया था। बताया कि एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अवधेष त्रिपाठी और उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह षातिरों को पकड़ने में लगे हुए थे,उसी दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी जितेन्द्र और उसके साथी अजय पाराषर को नरसी बिहार कालोनी के पास से घेराबंदी करके 27 घंटे के अंदर ही दबोच लिया। पकड़े गए षातिरों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद हुई हैं। उनका कहना था कि आरोपी जितेन्द्र ने पांच साल पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ की थी,इसके बाद आरोपी के परिजन और छात्रा के परिजनों ने मिलकर उसकी पिटाई की थी लेकिन दोनों पक्षों ने वहीं पर समझौता कर लिया था। बताया कि घटना से पांच महीने पहले भी आरोपी ने पीड़ित छात्रा को एक लेटर दिया था,जिसे छात्रा ने अपने परिजनों को दे दिया था,उस दौरान छात्रा के भाई विवेक ने आरोपी जितेन्द्र की पिटाई लगा दी थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने यह भी बताया कि वह उसे इकतरफा प्यार करता था,आरोपी को षक था कि वह स्कूल में किसी अन्य छात्र को चाहती है। बताया कि आरोपी ने उसी समय छात्रा की हत्या करने की योजना अपने दोस्त अजय के साथ मिलकर बनाई थी और जब उसे तमंचा एवं कारतूस मिल गए तो उसने जाते ही छात्रा को गोली मार दी थी। एसएसपी श्री ममगाई ने बताया कि दोनों आरोपी 15 से 16 वर्श आयु के हैं,इसलिए इनके खिलाफ जुवीनाइल कोर्ट में मुकदमा चलेगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर धारा 307,506,354 डी, और 11/12 पाॅक्सो एक्ट में कार्रवाई कोर्ट में पेष किया,जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।













Related Items
मणिपुर : पुलिस कांस्टेबल ने कहासुनी के बाद सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, मौत
नौ महीने पहले दो भाईयों की हुई थी हत्या, तीसरे में उतार दीं तीन गोली
यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस से भिड बदमाश, दो को लगी गोली