BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वात्सल्य ग्राम में बह रही भक्ति की बयार

मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देतीं कलाकार साथ हैं साध्वी ऋतम्भरावृन्दावन। वात्सल्य ग्राम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास साध्वी ऋतम्भरा ने कथा के तीसरे दिन नरसिंह अवतार की कथा का श्रवण कराते हुये कहा कि भगवान मन्दिरों की अपेक्षा भक्तों के हृदय में अधिक वास करते हैं। और जो भक्त अपने को ईष्वर को समर्पित कर देते हैं उसकी चिन्ता स्वयं भगवान करने लगते हैं। दुष्टों, पापियों के संहार के लिए चाहे जो रूप लेना पड़े ईष्वर आते ही हैं। भगवान ने दस अवतार लिये हैं दसों में अलग-अलग रूपों में अवतार लिया है। अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए नरसिंह का अवतार लेकर हिरणकष्पु का वध किया। जिस प्रकार टूटा हुआ चावन पूजा में नहीं चढ़ता उसी प्रकार अधूरे मन की गयी पूजा अर्चना ध्यान ईष्वर को स्वीकार नहीं होता है। कथामृत पान करने से जीवन धन्य बनता है। अतः जब भी जहाॅं भी मौका मिले कथा श्रवण करना चाहिए सतसंग में जाना चाहिए। इससे हमारे मन को शान्ति तो मिलेगी ही बच्चों को संस्कार मिलेगें। साध्वी ऋतम्भरा द्वारा भक्तों को 31 दिसम्बर तक प्रातः 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक कथा का श्रवण कराया जायेगा। 
  इस अवसर पर रासलीला का आयोजन किया जिसमें कलाकारों कृष्ण-गोपियों का, मयूर नृत्य, फूलों की होली खेलकर दर्षकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर चाडक्य परिवार एवं अन्या वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
      

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More