BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने किया निरीक्षण

वृन्दावन में मांट पानीगांव सम्पर्क मार्ग स्थित डम्पिंग ग्राउण्ड एवं निर्माणाधीन पार्किंग आदि का निरीक्षण करते नवागत जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा साथ हैं नगर आयुक्त एवं अन्यमांट पानीगंाव सम्पर्क मार्ग स्थित निम्न कार्याें की प्रगति रिपोर्ट लेकर दिशा निर्देश दिये। 

वृंदावन। नवागत जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मांट पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित बने डंपिंग ग्राउंड एव निर्माणधीन बन रही पार्किंग के अलावा निन्म स्थानों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। 

गुरुवार को नवागत जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने मांट पानी गांव संपर्क मार्ग स्थित बन रही निर्माणाधीन पार्किंग कूड़ा निस्तारण केंद्र मंडी परिसर के सामने आदि कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानकार अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त डॉ उज्जवल कुमार नगर निगम के सफाई निरीक्षक अवधेश यादव जेई सेरश चन्द लवानिया पवन शर्मा के अलावा विकास प्राधिकरण एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद थे। पत्रकारों से मुखाबित होते हुये नवागत जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने कहा कि वृन्दावन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए व्यापारियों साथ बैठक की जाएगी। वहीं मंदिरों के आस पास बदहाल सफाई व्यवस्था को भी जल्द दुरूस्त कराने की बात कही। नगर में विक्राल ट्रैफिक समस्या पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नई पार्किंग तैयार कर एवं  लोगांे के सुझाव के साथ नया प्लान बनाकर नगरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाई जायेगी। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More