BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लिंग परीक्षण कानूनन अपराध है-नगर मजिस्टेªट

सिटी मजिस्टेªट डा. बसंत अग्रवाल पीसीपीएनडीटी कार्यशाला में लिंग परीक्षण के कानूनी अपराध के बारे में जानकारी देते हुए पीसीपीएनडीटी कार्यशाला का आयोजन संपन्न

मथुरा। प्रसव पूर्व निदान तकनीक-1994 के अन्तर्गत अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय होटल हीराकुंज रेजीडेन्सी मथुरा में किया गया। जिसमें कन्या भू्रण हत्या रोकने और लिंगानुपात की स्थिति बेहतर करने पर जोर दिया गया तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों और उसके अनुपालन के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर नामित समुचित प्राधिकारीध्नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल ने कहा कि लिंग परीक्षण एक कानूनन अपराध है। अतः सभी सदस्य पीसीपीएनडीटी एक्ट का अनुपालन करें और किसी भी प्रकार लिंग परीक्षण नहीं करें। कार्यशाला में उपस्थित मथुरा के सभी अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट तथा रेडियोलॉजिस्ट से कहा कि गर्भवती महिला जितनी बार अल्ट्रासाउण्ड करायेगी उतनी ही बार उसका परिचय पत्र लेना अनिवार्य है। जिला शासकीय अधिवक्ता बद्रीप्रसाद ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अपनी कानूनी राय व्यक्त करते हुए बताया कि एक्ट के अन्तर्गत अल्ट्रासाउण्ड चिकित्सक, अल्ट्रासाउण्ड मशीन एवं चिकित्सालय का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने इस अधिनियम के तहत सजा के प्राविधानों के बारे में भी बताया। उन्होंने सुझाव एवं शिकायत के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सुझाव पेटिका के बारे में भी जानकारी दी। 

नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 देवेन्द्र अग्रवाल ने अधिनियम के बारे में विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेशध्जनपद में कन्यायें कम होती जा रही हैं, इस संबंध में सभी को विशेष ध्यान देना है और अपने-अपने क्षेत्रों में इस अधिनियम की जानकारी देनी है। उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश में एक हजार पर 863 महिलायें हैं, जो कि चिन्तनीय विषय है। प्रदेश में जनपद मथुरा दसवें नम्बर पर है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सज्जन कुमार द्वारा सभी का धन्यवाद देकर कार्यशाला का समापन किया गया।

कार्यशाला में मथुरा के सभी अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट तथा रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र संचालक, जिला सलाहकार समिति के सदस्यध्जिला सूचना अधिकिारी सुरजीत सिंह, आईआरआईए अध्यक्षध्सचिव, फाग्सी अध्यक्षध्सचिव, आईएमए अध्यक्षध्सचिव, जिला महिला संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन के मुख्य चिकित्साधीक्षकों तथा सामुदायिक केन्द्र अधीक्षकों द्वारा कार्यशाला में भाग लिया गया। कार्यशाला का संचालन नोडल अधिकारी एवं आईएमए के सचिव डा0 आशीष गोपाल द्वारा किया गया। कार्यशाला में डा0 अमन कुमार, डा0 अमिताभ पाण्डेय सहित पीसीपीएनडीटी के पटल सहायक मुकेश वार्ष्णेय, डाटा सहायक कुलदीप सिंह भी उपस्थित थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More