देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार मथुरा द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भव्यता के साथ किया गया। जिसमें दिल्ली से आए बॉलीवुड बैंड रॉकस्टार द्वारा अपनी प्रस्तुति से सभी को आकर्षित किया। इस अवसर पर सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया। आगरा से आए डांस ग्रुप के डांस पर क्लब के सदस्य आधी रात तक झूमते रहे। बाईपास स्थित एमडी फार्म पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अजय कांत गर्ग, अध्यक्ष कपिल मुकुट वाला, सचिव वरुण गर्ग, मुख्य संयोजक कृष्ण मुरारी अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, धीरज गोयल, विजय अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, पूजा अग्रवाल द्वारा बिहारी जी की छवि के सम्मुख दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात आगरा से आए रॉकस्टार डांस ग्रुप द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।
तत्पश्चात दिल्ली से आए बॉलीवुड बैंड रॉकस्टार द्वारा अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समा बांधा की रात को एक बजे तक सभी सदस्य उनकी प्रस्तुतियों पर झूमते रहे कार्यक्रम के बीच में आगरा के डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ का आयोजन अजय कांत लक्ष्मी गर्ग के सौजन्य से किया गया।













Related Items
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल
एम्पलॉइज क्लब ने कराया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
संबल स्कूल पहुंचा अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन