देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन मथुरा महानगर इकाई द्वारा सरस्वती कुंड स्थित कल्याण करोति में संचालित संबल स्कूल में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ फिजियोथेरेपी आदि कार्यशाला करा रहे बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। उनकी परेशानियों को नजदीक से समझा जाना एवं उनके लिए क्या उत्तम हो सकता है। इसके बारे में उनसे चर्चा की। इस अवसर पर सभी बच्चों को संस्था की ओर से 20 तरह के खाद्य सामग्री, पठन एवं लेखन सामग्री भी प्रदान की गई साथ ही उनकी फिजियोथेरेपी के लिए एक मशीन पवन पूजा अग्रवाल ने अपने पिताजी स्व. जगदीश प्रसाद सर्राफ की स्मृति में प्रदान की कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुनील शर्मा सचिव कल्याण करोति, नगर निगम पार्षद मूलचंद गर्ग, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजय कांत गर्ग, जिला महामंत्री अनुराग मित्तल, ब्रज प्रदेश युवा शक्ति के महामंत्री पवन अग्रवाल अडूकी वाले, ब्रज प्रदेश महिला शक्ति की अध्यक्षा दीप्ति अग्रवाल, महानगर महिला शक्ति की अध्यक्षा गरिमा सिंघल द्वारा गणेश जी की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजयकांत गर्ग ने मुख्य अतिथि सुनील शर्मा को एवं मूल चंद गर्ग को माधव अग्रवाल द्वारा दुपट्टा उड़ा कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया।
इसके बाद उपस्थित 60 बच्चों को खाने पीने की वस्तुओं के अलावा कॉपी, पेंसिल, लंच बॉक्स, स्टेशनरी का सामान आदि भी वितरित किए गया एवं पवन अग्रवाल अडूकी वालों द्वारा अपने पिताजी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद सराफ अडूकी वालों की स्मृति में 1 फिजियोथैरेपी की मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद मूलचद गर्ग, सीए नंदकिशोर अग्रवाल, अमरनाथ, सुमित अग्रवाल फरह, विपिन मित्तल, अतुल बंसल, प्रिऐश अग्रवाल, सुधीर गोयल, माधव अग्रवाल, अनुराग मित्तल, राखी अग्रवाल, सोनल मित्तल, गरिमा सिंघल, अंकिता गोयल, गुंजन अग्रवाल, अनुराधा मित्तल, दीप्ति अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अंकित बंसल, प्रदीप अग्रवाल, पवन अग्रवाल सर्राफ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग मित्तल ने किया। महानगर इकाई की अध्यक्षा गरिमा सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया।













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए