BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। थाना महावन क्षेत्र स्थित यमुना एक्सपे्रस वे पर हुए हादसे में एक विदेषी महिला समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दो गंभीर घायल हो गए। इस संबध में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य षुक्ला ने बताया कि युक्रेन की रहने वाली 22 वर्शीय वीके दाना और उसकी 24 वर्शीय सहेली मारिया पिछले 21 नंवबर को टूरिस्ट वीजा पर भारत आयीं थीं। वह सोमवार को कार द्वारा कानपुर से वापस दिल्ली लौट रहीं थी। कार को दिल्ली षाहदरा निवासी 30 वर्शीय वैभव चला रहा था,जबकि उसके साथ गार्ड के तौर पर अंकित पुत्र वेदप्रकाष निवासी झंुझनू,हरियाणा भी था। बताया जाता है कि कार थाना महावन क्षेत्र स्थित यमुना एक्सपे्रस वे के माइल स्टोन 124 के पास पहुंची तभी तेजरफ्तार में जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकराते हुए एक्सप्रेस पर पलट गई। हादसे में गंभीर घायल विदेषी युवतियों और दोनों युवकों को इलाका पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची,जहां चिकित्सकों ने विदेषी युवती वीके दाना और कार चालक वैभव को मृत घोशित कर दिया,जबकि मारिया और अंकित को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृत विदेषी युवती और कार चालक के षव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने विदेषी युवती की मौत होने सूचना दिल्ली स्थित युक्रेन दूतावास को भेज दी है।   

Read More

हजारों श्रद्धालुओं ने दी आहुति, भण्डारे में किया प्रसाद ग्रहण मथुरा। जो अपने से प्यार नहीं करते वह किसी से भी प्यार नहीं कर सकते हैं। जीवन का एक-एक पल बहुत ही महत्वपूर्ण है। ज्ञानी लोग कहते हैं कि जीवन को धर्म में लगा देना चाहिए। प्रत्येक मुनष्य को रोजाना कम से कम बीस मिनट अपने लिए अवश्य निकालनी चाहिए। अपने आप को सह्दय रखने की कोशिश करनी चाहिए। उक्त उक्त विचार वेद मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने मसानी चैक स्थित गुरू विरजानंद आर्ष गुरूकुल वेद मंदिर में चल रहे चतुर्वेद परायण यज्ञ के समापन समारोह में कही। आचार्य श्री ने कहा कि पाप कर्मों से बचने का सबसे सरल तरीका एक ही कि वह सच्चे अर्थों में आस्तिक बने और ईश्वर को कण-कण में विराजमान समझे। उन्होंने कहा कि आत्मबल से सम्पन्न व्यक्ति को कभी दुःख नहीं हुआ करता है। आत्मबल हम सबका केन्द्र है। कार्यक्रम में समाजसेवी कृष्णवीर शर्मा द्वारा आर्य भजनोपदेशक व ब्रम्हचारियों को सम्मानित किया गया। अंत में श्रद्धालुओं ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। 

Read More

मथुरा। स्वच्छता हेतु संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा किये गये कार्यों की तस्वीर स्थानीय प्रतिनिधि युवा प्रचारक किशोर ष्स्वर्णष् ने मथुरा शहर के गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष बखुबी बयां की। मौका था मथुरा के प्रसिद्ध शहीद भगतसिंह पार्क में हुए स्वच्छता ऐप लांचिंग समारोह का, जिसमें मथुरा-वृंदावन नगर निगम के प्रथम महापौर मुकेश आर्यबंधु , नगर आयुक्त डॉ उज्ज्वल कुमार एवं मथुरा जनपद की अधिकांश स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। इस अवसर पर सं.नि.चे.फा. के प्रतिनिधी किशोर स्वर्ण ने जब यह बताया कि  ष्निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निरंकारी सद्गुरू माता सविन्दर हरदेव जी महाराज के मार्गदर्शन में देश के 263 रेलवे स्टेशन, ताजमहल और लालकिला सहित प्रसिद्ध इमारतों, गंगा और यमुना सहित तमाम नदियों-पार्कों, अस्पतालों की सफाई की जा चुकी हैं तब उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने तालियां बजाकर सराहना की। इस अवसर पर निरंकारी फाउंडेशन की गतिविधियों की फाइल देख, महापौर मुकेश आर्यबन्धु और नगर आयुक्त डा.उज्जवल कुमार ने स्वच्छता हेतु जागरूकता फैलाने के लिए किशोर स्वर्ण को शाबाशी दी।  ब्रजभूमि स्वच्छता अभियान और मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के बैनर तले संयोजक आश्विन चैधरी के निर्देशन में आयोजित समारोह में स्वच्छता ऐप लांच किया गया। इस अवसर पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन सहित दो कदम संस्था, जय हो, रक्तदाता फाउंडेशन, रेड क्रॉस सोसाइटी , प्रयास , जे सी आई मथुरा कालिंदी , रॉयल क्लब , जायंस ग्रुप ऑफ मथुरा, मिशन पासिबल आदि संस्थाओं के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। आज ’उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट’ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 251 परिवारों को गर्म वस्त्र, कम्बल, जूते, चप्पल, साड़ियां आदि जरूरतमंद वस्तुएं वितरित की । उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झोपड़ी, झुग्गियों में रह रहे गरीब परिवार के लोगो को गर्म वस्त्र वितरित किये । उड़ान ने अपना ’पांचवा वस्त्र वितरण अभियान’ आज राठौर नगर स्थित मदारी मोहल्ले में किया। संस्था अध्यक्ष ममता सक्सैना जी ने कहा कि वो हर वर्ष इस कार्य को करते है, संस्था सयोंजक विष्णु स्वरूप माथुर जी ने बताया कि संस्था पहले गर्म वस्त्र घर घर जाकर एकत्रित करती है और फिर एक दिन निश्चित करके उन्हें गरीब लोगों को बाट देते है । संस्था सचिव हिना माथुर ने सभी वस्त्र दान दाताओ का आभार व्यक्त किया । पारिता अग्रवाल ने कहा कि उड़ान का वस्त्र वितरण अभियान लगातार चालू रहेगा और इसका द्वितीय चरण 14 जनवरी मकर संक्रांति (महादान) पर होगा, जिसकी रूपरेखा पूरी हो जाने पर आप सभी को समय और स्थान बता दिया जायेगा । कंचन जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यकम में मुख्य रूप से राजकुमार सैनी, संजय बठैनिया, कुमकुम अग्रवाल, ममता सैनी, ज्योति अग्रवाल, पिंकी, सुनीता, प्रिया, ललित अग्रवाल, दीपक इंजी, हिमांशु सक्सैना, कृष्णा भारद्वाज, गौरव सैनी, भरत कटारा, विनीता माथुर, मनोज सक्सैना, बंटी बंसल, कपीश अग्रवाल, राजकिरण, सियाराम, रमेश सैनी, शंकर बंसल, आदि कार्यकर्ताओ ने सहयोग किया ।  

Read More

मथुरा। षहर कोतवाली क्षेत्र स्थित छत्ता बाजार के पास मकान में सोए हुए द्वारिकाधीष मंदिर के वृद्ध पैरोकार को अज्ञात बदमाषों ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं तो वहीं इलाका पुलिस ने वारदात की जांच षुरू कर दी है। इस संबध में कोतवाली प्रभारी षिवप्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है,उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार छत्ता बाजार स्थित माता वाली गली निवासी 70 वर्शीय कैलाषचन्द्र उपाध्याय पुत्र नवनीत लाल पिछले कई सालों से द्वारिकाधीष मंदिर के पैरोकार थे। उनकी धर्मपत्नी षिमला देवी की डेढ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। वृद्ध की विवाहित इकलौती पुत्री नेहा षर्मा षादी के बाद अपनी ससुराल गायत्री तपोभूमी के पास ओमनगर कालोनी में रहती है। षनिवार की रात्रि में वृद्ध कैलाषचन्द्र खाना आदि खाने के बाद कमरे में जाकर सो गए थे। इसके बाद रविवार सुबह उनकी पुत्र नेहा षर्मा सुबह करीब 11 बजे तक फोन करती रही लेकिन जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसे कोई अनहोनी की आषंका हुई और वह पिता को देखने के लिए मायके पहुंच गई। वहां मकान का दरवाजा खुला हुआ मिलने पर वह पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कमरे के अंदर दाखिल हुई तो पलंग पर रजाई में वृद्ध पिता का रक्तरंजित षव देखकर उसकी चीख निकल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी षिवप्रताप सिंह और चैकी प्रभारी बंगालीघाट सत्येन्द्र कुमार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम और सीओ सिटी सुश्री प्रीति सिंह मौके पर पहुंच गई। वहां घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने षव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पुत्री के अनुसार उसके पिता की किसी से कोई रंजिष नहीं थी। अब सवाल यह उठता है कि अगर वृद्ध की किसी से कोई रंजिष नहीं थी तो आखिर किसने और क्यों उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस इसी सवाल का जबाव तलाषने में जुटी हुई है।   

Read More

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र स्थित हंसराज नगर कालोनी में एक विवाहिता के साथ जबरन दुराचार करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस के अनुसार हंसराज नगर कालोनी के रहने वाली एक विवाहिता के पास उसके कुछ परिचित लोग मिलने के लिए विगत 12 दिसंबर को पहुंचे थे। पीड़िता का आरोप है कि उसी दौरान उसके घर आए संतुन सिंह पुत्र यषवीर सिंह निवासी चिंता की नगरिया थाना गौंडा,अलीगढ ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया था। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने के बाद मौके से भाग गए थे। पीड़िता ने घटना की षिकायत पुलिस की तो प्रभारी निरीक्षक अवधेष त्रिपाठी ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Read More

मथुरा। चाहे कोई राजनेता बने या फिर सरकारी विभाग में कोई बड़ा अफसर ही क्यों ना बन जायें लेकिन इसकी सफलता का श्रेय सीधा-सीधा माता-पिता और उस षिक्षक को जाता है,जिन्होंने उसे ऊंचाईयों तक पहुंचाया । षहर के प्रमुख कान्हा माखन स्कूल में हुए वर्शिक कार्यक्रम में छात्रों को सबंोधित करते हुए यह कहना था कि प्रदेष के चर्चित आईपीएस अफसर शामली एवं बागपत के एसएसपी डा.अजयपाल शर्मा का,उन्होंने छात्र एंव छात्राओं को अपने अनुभव साक्षा करते हुए किस प्रकार सफलता की सीढी मिलती है,इससे अवगत कराया। बताते चलें कि कान्हा माखन स्कूल में वार्शिक कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन ने एसएसपी षामली श्री षर्मा को विषिश्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए बुलाया था। स्कूल की छात्रा एंव छात्रों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आए विषिश्ठ अतिथियों को तालियां बजाने के लिए विवष कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में बल्देव विधानसभा के भाजपा विधायक पूरन प्रकाष ने भी छात्रों को संबोधित किया और उनके उज्जवल भविश्य की कांमना करते हुए स्कूल प्रबंधन की व्यवस्था को सराहा। इस दौरान भाजपा विधायक पूरन प्रकाष एवं प्रधानाचार्य अनिल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से एसएसपी श्री षर्मा का माल्यर्पण करने के बाद उन्हें षाॅल ओढा कर एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनिल अग्रवाल ने कहा कि कान्हा माखन स्कूल प्रबंधन एंव सभी छात्र शामली के एसएसपी श्री शर्मा को सलाम करते हैं। उन्होंने संबोधन में कहा कि जिस समय श्री शर्मा को षामली की कमान सौंपी गई थी,उस समय कैराना से व्यापारियों का पलायन देष के लिए बड़ी समस्या बन चुकी थी और राजनैतिक दलों के लिए राजनैतिक रोटियों सेंकने का सुनहरा अवसर लेकिन जिस प्रकार षामली का कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी श्री षर्मा ने एक के बाद एक दर्जनों बदमाषों का एन्काउंटर करते हुए बदमाषों को सलाखों के पीछे भेज दिया। उनका कहना था कि इसका परिणाम यह हुआ कि आज षामली में व्यापारी सुरक्षित हैं और वहां से अपराध तथा अपराधी दोनों ही खत्म हो चुके हैं। इसके उपरांत एसपी श्री षर्मा ने षिक्षिका कविका बंसल,षिल्पी अग्रवाल,ऋतु अग्रवाल,मीनल षर्मा,सोनल राघव,कामाख्या,रिंकी अग्रवाल,षैलेन्द्र अग्रवाल,कोर्डिनेटर लता षर्मा तथा स्कूल स्टाॅफ के मयंक अग्रवाल को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अषोक अग्रवाल,सुरेष अग्रवाल तथा छात्रों के सैंकड़ों परिजन मौजूद रहे।  

Read More

शिक्षा का होना चाहिए अक्लीकरणः श्याम सुंदर शर्मा मथुरा। शिक्षा सबसे बड़ा धन और सम्पदा है। एक सरकार ने शिक्षा को भगवाकरण, दूसरी ने तुष्टीकरण तो तीसरी सरकार ने नकलीकरण कर दिया है, जबकि शिक्षा का अक्लीकरण होना चाहिए। उक्त विचार एसआरसी नर्सिंग एण्ड पैरामेडीकल इंस्टीट्यूट रसूलपुर में शिक्षा और रोजगार विषय पर आयोजित संगोष्ठी में आश्वासन समिति के सभापति, पूर्व मंत्री व मांट विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सबसे ज्यादा विनाश नेताओं ने किया है। वर्तमान सरकार चार साल में चार लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाई है। सब जगह प्राइवेटीकरण हो गया है। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा में सुधार की आवश्यकता है। समाजसेवियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर आगे आना चाहिए। सरकारों की शिक्षित युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता होनी चाहिए। रालोद नेता डा.अशोक अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा प्रदान करना ही असली समाज सेवा है। इसमें बहुत लोग काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में आपस में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन रमेश चैधरी ने कहा कि शिक्षा ही वह धन है, जिसको जितना ज्यादा बांटेंगे वो और ज्यादा ही बढ़ती जायेगी। सौंख के चेयरमैन भरत सिंह कुंतल, एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने भी संगोष्ठी को सम्बोधित किया। एसआरसी नर्सिंग एण्ड पैरामेडीकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रूपेन्द्र चैधरी ने सभी अतिथियों आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया। संगोष्ठी में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस दौरान अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार प्रदान भी किये गये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर्यवीर दल के महामंत्री विवेक प्रिय आर्य, मानवेन्द्र चैधरी, राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे। 

Read More

भाजपा कार्यकार्ताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सौंख। स्थानीय भापजा कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर उनके क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। मिष्ठान वितरित कर उनके दीर्घ जीवन का कामना की।   इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चै.सुधीर बाबू अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जीवन अनुकरणीय है। उनके शासन काल में देश ने विकास की नई दिशा तय की। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमराज कुन्तल ने कहा कि उनका शासन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम रहा। उन्होने सदैव भारतमाता की सेवा का जज्बा दिखाया। इस मोके पर पूर्व नगर अध्यक्ष गिरीश चैधरी, जगदीश कुन्तल, पूर्व सभासद विजय सिंह, रिंकू लोहिया, जिला योजना समिति के प्रतिनिधि अनिल कुमार, मोहित कुन्तल, भूपेन्द्र चैधरी, जगदीश अग्रवाल, श्याम गर्ग, बनवारी अग्रवाल, पंकज कुशवाह, नरेन्द्र चैधरी, गोविन्द सिंह आदि उपस्थित थे। वही पुन्ना थोक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन के अवसर पर योगेश लम्बरदार, महतापसिंह, रामेश्वार सिंह आदि मौजूद रहे।   

Read More

सौंख। ब्रजधाम विद्या मन्दिर पाली डूंगरा में ईसा मसीह का जन्म क्रिसमस डे उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ईसा मसीह का जन्म क्रिसमस डे के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बाल कहानियां, ब्रजगीत, कविताएं, चुटकुले आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये।   इस मौके पर चेयरमैन जगवीर सिंह व प्रधानाचार्य सीताराम शर्मा ने सभी छात्रों को क्रिसमस डे की बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-ंछात्राओं ने जिगल वैन सुनाकर ईसा मसीह के चरित्र पर प्रकाश डाला। करीब 12 छात्रों ने सान्टा क्लोज बनकर उपहार बांटे गये। इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक अतुल चैधरी, नरेन्द्र कुमार, भगतसिंह, भूपेन्द्र पाल, महेन्द्र सिंह, रेखा शर्मा, मधु चैधरी, नीलम सिंह आदि उपस्थित थे। वही महर्षि दयानन्द बाल विद्या मन्दिर में क्रिसमस डे मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जिगल वैन सुनाकर ईसा मसीह के चित्र समक्ष डांस किया। इस मौके पर प्रबंधक अशोक अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, सुभाष अग्रवाल, प्रधानाचार्य संजय शर्मा, शिवानी पराशर, शिवानी गोस्वामी, दीपाली, करिश्मा लोहिया, कविता, उषा शर्मा, रश्मिी शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने टोल प्लाजा फरह में चैकिंग के दौरान मिली विदेशी शराब पकड़ी और  कार्यवाही की। मौके पर दो ट्रक भरी हुई विदेशी शराब पकड़ी। विभागीय अधिकारियों ने की कानूनी कार्यवाही की।   अवैध शराब विके्रताओं के खिलाफ आबकारी अधिकारियों ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान फरह स्थित टोल प्लाजा के निकट ट्रक के बेसमेंट में विदेशी शराब रखी हुई पकड़ी। जिला आबकारी अधिकारी ओमवीरसिंह के निर्देशन में विभागीय टीम ने फरह स्थित टोल प्लाजा के निकट चैंकिग अभियान के दौरान विदेशी शराब बरामद की। जो कि पंजाब प्रदेश से उत्तर प्रदेश में बेचने के लिये लायी जा रही थी। मौके से 370 पेटी विदेशी शराब के साथ देवाराम निवासी बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है और एक ट्रक ड्राईवर भागने में सफल रहा। इस मौके पर विभागीय निरीक्षक रामश्याम त्रिपाठी, जीतेन्द्र कुमार बघेल, राकेश कुमार शर्मा, यादवेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Read More

जनपदीय खेलों में महापौर और उपजा उपाध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण विभिन्न खेलों में सैंकड़ों खिलाडियों ने किया प्रतिभाग  मथुरा। जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को गणेशरा स्टेडियम में समापन हुआ। इसके विजेताओं को महापौर मुकेश आर्यबन्धु और ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष तलवारबाजी संघ के जिलाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एड. ने पुरस्कार वितरण किया। खेल अधिकारी जीडी बारीकी के निर्देशन में खेल प्रतियोगिताऐं सम्पन्न हुई।   उ.प्र. खेल निदेशालय द्वारा मोहन पहलवान स्टेडियम गणेशरा में संचालित प्रशिक्षण शिविरों के आधार पर जिला स्तरीय जूनियर तलवारबाजी बालक एवं बालिका, पावर लिफ्टिंग बालक एवं बाक्सिंग बालक खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित हुई। इसके समापन पर मुख्य अतिथि मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं विशिष्ट अतिथि तलवारबाजी संघ के जिलाध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यू एड. ने संयुक्त रुप से विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर संघ के सचिव विनोद कुमार शर्मा, भाजपा महामंत्री केपी लोधी, अल्तमुल निजाम, ओमवीर सूर्यवंशी सन्तोष बाल्मीकि, बृजेश तौमर, कोच तलवारबाजी पवन कुमार शर्मा,  पावर लिफ्टिंग कु. आसमां खानए कमल किशोरए अन्तरराष्ट्रीय खिलाडी  प्रशान्त पटेलए रवि बघेलए अरूण कुमार भी मौजूद रहे। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More