देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जनपदीय खेलों में महापौर और उपजा उपाध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण
विभिन्न खेलों में सैंकड़ों खिलाडियों ने किया प्रतिभाग
मथुरा। जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को गणेशरा स्टेडियम में समापन हुआ। इसके विजेताओं को महापौर मुकेश आर्यबन्धु और ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष तलवारबाजी संघ के जिलाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एड. ने पुरस्कार वितरण किया। खेल अधिकारी जीडी बारीकी के निर्देशन में खेल प्रतियोगिताऐं सम्पन्न हुई।
उ.प्र. खेल निदेशालय द्वारा मोहन पहलवान स्टेडियम गणेशरा में संचालित प्रशिक्षण शिविरों के आधार पर जिला स्तरीय जूनियर तलवारबाजी बालक एवं बालिका, पावर लिफ्टिंग बालक एवं बाक्सिंग बालक खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित हुई। इसके समापन पर मुख्य अतिथि मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं विशिष्ट अतिथि तलवारबाजी संघ के जिलाध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यू एड. ने संयुक्त रुप से विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर संघ के सचिव विनोद कुमार शर्मा, भाजपा महामंत्री केपी लोधी, अल्तमुल निजाम, ओमवीर सूर्यवंशी सन्तोष बाल्मीकि, बृजेश तौमर, कोच तलवारबाजी पवन कुमार शर्मा, पावर लिफ्टिंग कु. आसमां खानए कमल किशोरए अन्तरराष्ट्रीय खिलाडी प्रशान्त पटेलए रवि बघेलए अरूण कुमार भी मौजूद रहे।













Related Items
स्टेडियम का नाम बदलकर लौहपुरुष का अपमान किया : कमल नाथ
DELHI :फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम का नाम अब अरुण जेटली के नाम पर होगा
मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में हजारों योग प्रेमियों ने योगाभ्यास किया