BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

स्टेडियम का नाम बदलकर लौहपुरुष का अपमान किया : कमल नाथ

भोपाल। गुजरात के अहमदाबाद स्थित स्टेडियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम किए जाने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने ऐतराज जताते हुए कहा है कि यह लौहपुरुष का अपमान है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा, "जो लोग बड़े काम करते हैं, दुनिया उन्हें याद करकर उनके नाम पर खुद धरोहरों का नामकरण करती है, लेकिन जो लोग सिर्फ जुमले उछालते हैं, वह अपने जीते जी अपने नाम पर धरोहरों का नामकरण करने में लग जाते हैं? अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम का नाम अब 'नरेंद्र मोदी स्टेड़ियम' होगा? यह तो लौहपुरुष का अपमान है।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्टेडियम का नाम बदले जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, सरदार पटेल के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा अब सरदार पटेल का अपमान कर रही है। अहमदाबाद के सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' रखना भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का घोर अपमान हैं!! शर्मनाक है! 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More