BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

समय-समय पर की जायेगी वाहन चैकिंग चेयरमैन ने की देर रात्रि पुलिस गस्त की मांग सौंख। जनपद में दिनों-दिन व्यापारियों के साथ हो रही लूट की वारदातों को लेकर पुलिस ने स्थानीय पुलिस चैकी प्रांगण में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जगवीर सिंह चैहान ने व्यापारी को सुरक्षा देने का अश्वासन दिया। स्थानीय पुलिस चैकी में कस्बा के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चैहान ने व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि सभी व्यापारी अपने पैसों के एकात्रित करने के बाद अगर पुलिय को सूचित कर दें,तो पुलिस सुरक्षा के साथ व्यापारी को मुकाम तक पहुंचाने में सहायाता करेगी। और कस्बा में समय-समय पर चैंकिंग करने की निर्देश दिये। बैंक, पैट्रोल पम्प, और बडे़ व्यापारी कैश कलैक्शन जमा करने से पहले पुलिस को अवगत कराये। ताकि व्यापारियों के साथ लूट जैसी घटनाएं न हो। और व्यापारियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। नगर पंचायत के चेयरमैन मा.भरतसिंह ने कहा कि कस्बा में देर रात्रि पुलिस गस्त मांग की। इस मौके पर चैकी प्रभारी राकेश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता चै.सुधीरबाबू अग्रवाल, व्यापर मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, महामंत्री संजय बंसल, रोहिताश्व वर्मा, विष्णु अग्रवाल, नन्नूमल, कपूरचंद बंसल, धीरज वर्मा, नीटू लोहिया, संदीप गर्ग, कृष्णा अग्रवाल, साकेत गर्ग, विनोद चैधरी, जुगलकिशोर अग्रवाल, भगतसिंह, जीतेन्द्र कुमार, माधव अग्रवाल, श्याम शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

समय-समय पर की जायेगी वाहन चैकिंग चेयरमैन ने की देर रात्रि पुलिस गस्त की मांग सौंख। जनपद में दिनों-दिन व्यापारियों के साथ हो रही लूट की वारदातों को लेकर पुलिस ने स्थानीय पुलिस चैकी प्रांगण में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जगवीर सिंह चैहान ने व्यापारी को सुरक्षा देने का अश्वासन दिया। स्थानीय पुलिस चैकी में कस्बा के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चैहान ने व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि सभी व्यापारी अपने पैसों के एकात्रित करने के बाद अगर पुलिय को सूचित कर दें,तो पुलिस सुरक्षा के साथ व्यापारी को मुकाम तक पहुंचाने में सहायाता करेगी। और कस्बा में समय-समय पर चैंकिंग करने की निर्देश दिये। बैंक, पैट्रोल पम्प, और बडे़ व्यापारी कैश कलैक्शन जमा करने से पहले पुलिस को अवगत कराये। ताकि व्यापारियों के साथ लूट जैसी घटनाएं न हो। और व्यापारियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। नगर पंचायत के चेयरमैन मा.भरतसिंह ने कहा कि कस्बा में देर रात्रि पुलिस गस्त मांग की। इस मौके पर चैकी प्रभारी राकेश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता चै.सुधीरबाबू अग्रवाल, व्यापर मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, महामंत्री संजय बंसल, रोहिताश्व वर्मा, विष्णु अग्रवाल, नन्नूमल, कपूरचंद बंसल, धीरज वर्मा, नीटू लोहिया, संदीप गर्ग, कृष्णा अग्रवाल, साकेत गर्ग, विनोद चैधरी, जुगलकिशोर अग्रवाल, भगतसिंह, जीतेन्द्र कुमार, माधव अग्रवाल, श्याम शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

-मंत्री ने गांव के मुख्य मार्गो को बनवाने के दिये निर्देश सौंख। क्षेत्र के कई गांव के सम्पर्क मार्गो को लेकर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती और प्रतिनिधि हेमराज कुन्तल ने प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण मुलाकात की। और मंत्री ने सड़क मार्गाे को जल्द बनवाने का अश्वासन दिया। क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव के सम्पर्क मार्गो को लेकर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती और भाजपा नेता हेमराज कुन्तल ने सूबे के दुग्ध विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। बता दें कि नगला खेरा, नगला बर, वोरपा, नगला शेरा, सबला, वैरू, गुलाल आदि गांव के मुख्य सम्पर्क मार्ग पिछले कई वर्षो से जर्जर हालत है। मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण ने लोक निर्माण विभाग को नगला खेरा, नगला बर, वोरपा, नगला शेरा, सबला, वैरू, गुलाल आदि गांव के जल्द ही सम्पर्क मार्गों निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये है। सदस्य चन्द्रवती ने बताया कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ूगी। मुलाकात के दौरान सहकारी समिति सींगापट्टी के अध्यक्ष भरतसिंह कुन्तल, पूर्व प्रधान वीरपालसिंह, मोहित कुन्तल, भूपेन्द्र चैधरी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के पहले नवनिर्वाचित महापौर ने आज जुबली पार्क के खुले मंच पर मंत्री, विधायक और भाजपा नेताओं के मध्य पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के बाद ही 69 नवनिर्वाचित और एक निर्विरोध पार्षद धु्रव शर्मा ने भी शपथ ग्रहण की। आज मेयर डाॅ मुकेश आर्यबंधु को शपथ मुख्य विकास अधिकारी पवन गंगवार ने दिलायी। इसके उपरान्त सभी पार्षदों को महापौर ने शपथ दिलायी। इसके उपरान्त जुबली पार्क में जोरदार आतिशबाजी की गयी। इस दौरान मथुरा-वृंदावन के विधायक और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध एवं संस्कृति मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण, भारतीय जनता पार्टी के बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा के जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह, मथुरा-वृंदावन के पूर्व चेयरमैन तथा भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन रहे वीरेन्द्र अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता बांके बिहारी माहेश्वरी, पूर्व विधायक अजय पोईया, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, श्याम अहेरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर मेघश्याम, गोपेश्वर चतुर्वेदी, योगेश आबा, रवि माहेश्वरी, मलिक अरोड़ा, दीपक गुप्ता और पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा मथुरा भाजपा के प्रभारी रघुराज सिंह मौजूद थे। जुबली पार्क में इस अवसर पर काफी संख्या में मथुरा-वृंदावन और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोग एवं मथुरा-वृंदावन के नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के आयुक्त डाॅ उज्जवल कुमार ने किया। 

Read More

मथुरा। प्रदेश सरकार के आहवान पर मादक पदार्थों की धर पकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के दो थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग के दौरान लाखों रुपये मूल्य की शराब बरामद की गयी है। इस अभियान में आबकारी विभाग का सचल दस्ता भी मौजूद रहा है। आज इस मामले में दोपहर प्रेस काॅंफ्रेन्स कर जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि जनपद सीमा से अवैध शराब को हरहाल में पकड़ने की रणनीति तैयार की गयी है और इसी रणनीति के तहत थाना हाईवे पुलिस ने चंदनवन चैराहे के निकट जसवंत निवासी वधूपुर होशियारपुर पंजाब को मय कंटेनर संख्या एचआर-47-सीओ 688 को गिरफ्तार किया। जिसमें 500 पेटी शराब अरूणांचल प्रदेश मार्का बरामद की गयी। इस दौरान पुलिस टीम के थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक शुभम कुमार, विजय कुमार, जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे। वहीं थाना जमुनापार क्षेत्रों एसएचओ हरेन्द्रपाल सिंह ने मय आबकारी टीम के राया रोड स्थित ब्रजवासी होटल के समीप कंटेनर संख्या एचआर-55-57264 को पकड़ा है जिसमें 350 पेटी शराब के साथ जयवीर पुत्ररूदयाल निवासी लोहरवदी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो अभियुक्त भागने में भी सफल रहे। पुलिस ने दोनों मामलों मे आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा है।

Read More

मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के पहले नवनिर्वाचित महापौर डाॅ मुकेश आर्यबंधु ने आज शपथ ग्रहण के बाद पहली बार जुबली पार्क के मंच से जनता को संबोधित करते संकल्प लिया कि वे 5 वर्षों में मथुरा-वृंदावन का कायाकल्प कर देंगे। पूरी ईमानदारी, निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। हर कार्य में पारदर्शिता होगी। अधिकारी व कर्मचारियों के सहयोग से नगर निगम को जनता के प्रति जवाबदेय बनाया जायेगा। सड़क, पेयजल, ड्रेनेज सिस्टम, सीवर, सफाई कार्यों को बेहतर ढंग से चलाकर मथुरा-वृंदावन के लोगों को परेशानी न होने देने का प्रयास करूंगा। केन्द्र, प्रांत और स्थानीय स्तर पर आने वाली सरकारी सहायताओं के माध्यम से नगर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम का पूरा प्रयास होगा। सभी निगम के कर्मचारियों, अधिकारियों को साथ लेकर मथुरा-वृंदावन के विकास को प्रयासरत रहूंगा।  कर्मचारियों के वेतन, बकाया भुगतान सभी के प्रयास से कराऊंगा। पूर्व में रहे कर्मचारियों की परेशानियों का समय-समय पर निस्तारण कराऊंगा। उन्होंने इस अवसर पर मथुरा-वृंदावन के नागरिकों का उन्हें विजयी बनाने और भारतीय जनता पार्टी का नगर निगम बनाने पर आभार भी जताया। 

Read More

सौंख। नगर पंचायत सौंख के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्राहण समारोह कार्यक्रम कस्बा के मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उपजिलाधिकारी बृजभानसिंह राठौर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। मंगलवार को कस्बा के मेला ग्राउंड में नगर पंचायत सौंख द्वारा नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शथप ग्राहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी बृजभानसिंह राठौर ने नगर पंचायत अध्यक्ष भरतसिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद सभी वार्ड सभासदों को सामूहिक रूप से उपजिलाधिकारी द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। इस मौक पर नवनिर्वाचित चेयरमैन भरतसिंह ने कहा कि जनता ने मत के रूप में जो स्नेह और आशीर्वाद मुझे दिया है। मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कस्बा के विकास और पेयजल की समस्या के समाधान का प्राथमिकता के आधार हल किया जायेगा। उपजिलाधिकारी बृजभानसिंह राठौर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को निष्पक्ष तरीके से कार्य करने का सुझाव दिया। नगर पंचायत प्रभारी गोवर्धन नायब तहसीलदार अजय कुमार ने  कस्बावासियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कस्बा की जनता ने अच्छे प्रतिनिधियों का चयन किया है। और आशा करता हूॅ कि कस्बा के विकास में नगर पंचायत कोई कसर नही छोडेगी। कार्यक्रम में सभी अथितियों का चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भंेटकर स्वागत किया। इस मौके पर सभासद बिल्ला सिंह, लज्जावती, आशादेवी, जीतेन्द्रसिंह, पार्वतीदेवी, भगतसिंह, राजकुमारी, संजय, नीरज, लक्ष्मीकांत, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि प्रीतमसिंह, गोविन्दसिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश भगत, भाजपा के वरिष्ठ नेता चै.सुधीरबाबू अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल, चन्द्रपाल प्रधान, पुष्पेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद मोहनलाल चतुर्वेदी व संचालन मास्टर वीरेन्द्र सिंह ने दी।  

Read More

विद्वान पंडितों के द्वारा विधिविधान पूजा अर्चना के साथ रामचरित मानस का पाठ सम्पन्न कर दी जायेगी हवन यज्ञ में आहुतियां   नवनिर्वाचित अध्यक्ष खेमचंद्र शर्मा के शपथ ग्रहण में साधु संतों को भेजा गया निमंत्रण मथुरा। विश्व विख्यात धार्मिक नगरी गोवर्धन की ऐतिहासिक नगर पंचायत के नए शासन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन के निर्देशानुसार 12 दिसम्बर मंगलवार को विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिसमें नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर पं. खेमचंद शर्मा  गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि गोवर्धन के चुनाव में पिछले कार्यकाल में व्याप्त भ्रष्टाचार जनसमस्याओं जैसे मुद्दे छाए रहे है जनता ने बदलाव करते हुए पं. खेमचंद शर्मा को पूर्ण आशीर्वाद दिया। और सभी 12 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। जनता से मिले आशीर्वाद को चेयरमैन खेमचंद शर्मा अपना शासन पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ चलायेंगे। गोवर्धन नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को सभी दस्तावेजों को पूर्ण कर तथा टेक्स विभाग, जलकल बिभाग को सभी व्योरा तेयार करने को कहा गया है। नगर पंचायत का पूरा रिकॉर्ड कम्प्युटर में दर्ज कराये जा रहे है।  भारत उपाध्याय ने बताया कि पिछले कार्यकाल में लगे आरोपों व  भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी जैसे मुद्दों के शुद्धिकरण के लिए गोवर्धन नगर पंचायत  प्रांगण व कार्यालय को गिरिराज नगरी के 21 कुंडों के जल व मानसी गंगा के जल से शुद्ध किया गया। आज ११ दिसंवर को नगरपंचायत कार्यालय में विद्वान पंडितों के द्वारा रामचरित मानस का अखण्ड पाठ कराया जायेगा तथा १२ दिसंवर प्रातः रामचरित मानस पाठ सम्पन्न होने के उपरान्त हवन यज्ञ के साथ नगर पंचायत कार्यालय में खेमचंद्र शर्मा अध्यक्ष पद पर गोपनियता की शपथ लेंगे। जिस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बृज के प्रमुख संतों को आमंत्रण किया है। कार्यक्रम को भव्य और सुंदर बनाने के लिये नगर पंचायत प्रागंण को पुष्पमालाओं से संजोया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नंदकिशोर एडवोकेट व सभासद गण शुद्धिकरण में शामिल हुए। साथ ही जतीपुरा में चल रहे अन्तराष्ट्रीय महाकुम्भ के आयोजन की शोभायात्रा का स्वागत भी नगर पंचायत परिसर में किया गया।

Read More

नंदगांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ मथुरा। नंदगांव कसबे में बजरंग क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। श्री कृष्ण चैतन्य इंटर कालेज खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता दानबिहारी चैधरी एवं नवनिर्वाचित चेयरमेन पति बच्चू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पहला मैच भस्मासुर क्रिकेट क्लब और स्मार्टन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टाॅस भस्मासुर ने जीतकर बैटिंग का फैसला लिया। आयोजक समिति देवेंद्र उर्फ देवा ने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार तथा उपविजेता टीम को 51 सौ एवं अन्य उपहारों से पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि दानबिहारी चैधरी ने कहा कि कसबे में युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए समय समय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मकर संक्रांति पर विशाल दौड प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी होंगे। अगले वर्ष 51 हजार प्रथम पुरस्कार वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। शीघ्र ही कसबे में श्री कृष्ण बलराम स्टेडियम भी तैयार कराया जाएगा इसके लिए कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण के सहयोग से खेल मंत्रालय तक बातचीत चल रही हैं। इस अवसर पर दिनेश कोषाध्यक्ष, देवेंद्र उर्फ देवा, भागीरथ चैधरी, गिर्राज फौजदार, कन्हैंया लाल, एड. नरेश, मदनलाल, बदनसिंह, किशन, शिब्बो, माना भगत, मनोहर, राधेलाल, गुपाल पहलवान, 

Read More

मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने बीतीरात बैगनआर कार से गांजे की सप्लाई लेकर जा रहे तीन लोगों को मय 60 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया है। हाइवे पुलिस ने आज एसएसपी के समक्ष पेश कर उन्हें जेल भेजा है।  पुलिस लाइन सभागार में एसपी ग्रामीण ने पत्रकारों को बताया कि भरतपुर रोड गांव अडूकी के पास थाना हाइवे प्रभारी अवधेश त्रिपाठी एवं उपनिरीक्षक चैकिंग कर रहे थे कि बैगनकार संख्या यूपी85 एएम 5649 में सवार तीन युवक 60 किलो गांजा बोरे में लेकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे। तीनों युवकों ने अपनी पहचान तेजवीर उर्फ तेजू पुत्र रमेश निवासी नौगांव, मथुरा, लक्ष्मण पुत्र होती निवासी अडूकी थाना हाइवे, सोनू पुत्र लालाराम निवासी दिल्ली वाली बाउण्ड्री थाना हाइवे के रूप में हुई है। एसपी देहात ने बताया कि ये तीनों युवक आसाम से गांजा लेकर दिल्ली, आगरा, मथुरा तथा राजस्थान, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश में  पुड़िया बनाकर नवयुवकों को बेचते थे और उन्हें नशा का आदि बनाते थे। इनके कब्जे से कार सहित तीन मोबाइल, इलैक्ट्रोनिक कांटा बरामद हुए है। इनके खिलाफ थाना हाइवे में मुकद्मा दर्ज चल रहे है। पुलिस को इनकी तलाश पूर्व से थी। इस गांजे की बाजार में कीमत एक लाख 12 हजार से अधिक है।   

Read More

मथुरा। चैमुंहा गांव अकबरपुर स्थित गोपालजी मंदिर अनाथ गोशाला प्रागंण में किशोरी शरण दास की 17 वीं पुण्य तिथि महोत्सव का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हो गया। कलश शोभायात्रा के संपन्न होने पर भागवत कथा शुरू हुई। कलशयात्रा में व्यास पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती महाराज सिर पर भागवत को रख कर चल रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों महिलाएं, किशोरियां सिर पर मंगल कलश रख कर चल रही थीं। कलश शोभा यात्रा गोपाल जी मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी। देर सायं 1008 कलशों की स्थापना की गई। कार्यक्रम में मदन मोहन दास, ब्लाक प्रमुख पातीराम सिसौदिया,  सहदेव सिंह दरोगा, ठा. देशराज सिंह सिसौदिया, पूर्व प्रधान अमर सिंह, जसवंत सिंह पवार,  ओमवीर सिसौदिया, सुरेश सिंह सिसौदिया, जसपाल सिंह,  गिर्राज सिंह, रन्नो, विजय सिंह, धर्मपाल, परीक्षित, राधेश्याम,  सुजान सिंह, दामोदर प्रसाद, हनुमान प्रसाद,  सुख सिंह, तेजपाल सिंह, ओम प्रकाश, प्रधान प्रतिनिधि महेश सिसौदिया आदि ने भाग लिया। इस दौरान हुई भागवत में व्यासपीठ से पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती महाराज ने कहा कि भागवत सुनने से प्राणी के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। भागवत श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है। 

Read More

वृन्दावन से लखनऊ दिल्ली व अन्य प्रांतों के लिये जल्द शुरू होगी बस सेवा वृन्दावन। सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को ठा. बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने सपरिवार ठाकुरजी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। परिवहन मंत्री श्रीसिंह ने कहा कि परिवहन विभाग की सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एसी बसों में किराया कम किया जा रहा है लेकिन साधारण बसों के किराये की कमी के सवाल पर उन्होनें गोलमोल जबाव देते हुये कहा कि दिखवाया जायेगा जो संभव हो सकेगा वो कटौती की जायेगी। धार्मिक नगरी से अन्य प्रदेशों के लिये बस सेवाऐं न होने के सवाल पर कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही वृन्दावन से सीधे लखनऊ, दिल्ली व अन्य प्रदेशों के लिये बस सेवायें शुरू की जायेगीं। गौरतलब है कि धर्मिक नगरी वृन्दावन में लगभग 6 करोड़ की लागात से बना बस स्टैंड सफेद हाथी साबित हो रहा है। जिसे पूर्ववर्ती सपा सरकार में बनावाया गया था। लेकिन आज भी यहां से अन्य जिलों व प्रांतों के लिए सीधी बस सेवा न होने के कारण स्थानीय नागरिकों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुआंे को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुजरात चुनाव के प्रश्न पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम की एकतरफा लहर है और भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। इससे पूर्व उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन तथा पूजा-ंअर्चना कर देश व प्रदेश में सुख-ंसमृद्धि तथा पार्टी की सफलता की कामना की। इस असवर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More