BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गंगा जल से नगर पंचायत को शुद्ध कराकर होगी शपथ ग्रहण

mathuraविद्वान पंडितों के द्वारा विधिविधान पूजा अर्चना के साथ रामचरित मानस का पाठ सम्पन्न कर दी जायेगी हवन यज्ञ में आहुतियां

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष खेमचंद्र शर्मा के शपथ ग्रहण में साधु संतों को भेजा गया निमंत्रण

मथुरा। विश्व विख्यात धार्मिक नगरी गोवर्धन की ऐतिहासिक नगर पंचायत के नए शासन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन के निर्देशानुसार 12 दिसम्बर मंगलवार को विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिसमें नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर पं. खेमचंद शर्मा  गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि गोवर्धन के चुनाव में पिछले कार्यकाल में व्याप्त भ्रष्टाचार जनसमस्याओं जैसे मुद्दे छाए रहे है जनता ने बदलाव करते हुए पं. खेमचंद शर्मा को पूर्ण आशीर्वाद दिया। और सभी 12 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। जनता से मिले आशीर्वाद को चेयरमैन खेमचंद शर्मा अपना शासन पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ चलायेंगे। गोवर्धन नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को सभी दस्तावेजों को पूर्ण कर तथा टेक्स विभाग, जलकल बिभाग को सभी व्योरा तेयार करने को कहा गया है। नगर पंचायत का पूरा रिकॉर्ड कम्प्युटर में दर्ज कराये जा रहे है। 

भारत उपाध्याय ने बताया कि पिछले कार्यकाल में लगे आरोपों व  भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी जैसे मुद्दों के शुद्धिकरण के लिए गोवर्धन नगर पंचायत  प्रांगण व कार्यालय को गिरिराज नगरी के 21 कुंडों के जल व मानसी गंगा के जल से शुद्ध किया गया। आज ११ दिसंवर को नगरपंचायत कार्यालय में विद्वान पंडितों के द्वारा रामचरित मानस का अखण्ड पाठ कराया जायेगा तथा १२ दिसंवर प्रातः रामचरित मानस पाठ सम्पन्न होने के उपरान्त हवन यज्ञ के साथ नगर पंचायत कार्यालय में खेमचंद्र शर्मा अध्यक्ष पद पर गोपनियता की शपथ लेंगे। जिस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बृज के प्रमुख संतों को आमंत्रण किया है। कार्यक्रम को भव्य और सुंदर बनाने के लिये नगर पंचायत प्रागंण को पुष्पमालाओं से संजोया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नंदकिशोर एडवोकेट व सभासद गण शुद्धिकरण में शामिल हुए। साथ ही जतीपुरा में चल रहे अन्तराष्ट्रीय महाकुम्भ के आयोजन की शोभायात्रा का स्वागत भी नगर पंचायत परिसर में किया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More