BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गंगा और यमुना का भी बढ़ा जलस्तर

पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार और बृहस्पतिवार को बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बुधवार को तेज से बहुत तेज वर्षा होने की आशंका है। उधर दक्षिण भारत में कर्नाटक के दक्षिण अंदरूनी और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र तेलंगाना तथा ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र समेत मध्य भारत में भी बृहस्पतिवार तक ऑरेंज एलर्ट जारी रहेगा।


देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट


उधर, आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा में अगले तीन से चार दिन तेज से बहुत तेज वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले पांच दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना है।


दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार


मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में अधिक नमी और अधिक तापमान बने रहने की आशा है। दिल्‍ली में आज रात हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस बीच, दिल्‍ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर-205.33 मीटर पहुंच गई है। नदी में जलस्तर बढ़ने से दिल्‍ली और निकटवर्ती क्षेत्रों में बाढ जैसी स्थिति होने की चिंता बनी हुई है। इस वर्ष 13 जुलाई को यमुना नदी का जलस्तर सबसे अधिक 208.66 मीटर तक पहुंच गया था।


हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर बढ़ा


वहीं एक सप्ताह के बाद सोमवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया। सोमवार शाम 7 बजे हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। दूसरी ओर मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने से जनपद सहित आगे के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ एवं जलभराव की आशंका बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने जनपद की सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More