देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नंदगांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ
मथुरा। नंदगांव कसबे में बजरंग क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। श्री कृष्ण चैतन्य इंटर कालेज खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता दानबिहारी चैधरी एवं नवनिर्वाचित चेयरमेन पति बच्चू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पहला मैच भस्मासुर क्रिकेट क्लब और स्मार्टन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टाॅस भस्मासुर ने जीतकर बैटिंग का फैसला लिया। आयोजक समिति देवेंद्र उर्फ देवा ने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार तथा उपविजेता टीम को 51 सौ एवं अन्य उपहारों से पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि दानबिहारी चैधरी ने कहा कि कसबे में युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए समय समय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मकर संक्रांति पर विशाल दौड प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी होंगे। अगले वर्ष 51 हजार प्रथम पुरस्कार वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। शीघ्र ही कसबे में श्री कृष्ण बलराम स्टेडियम भी तैयार कराया जाएगा इसके लिए कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण के सहयोग से खेल मंत्रालय तक बातचीत चल रही हैं। इस अवसर पर दिनेश कोषाध्यक्ष, देवेंद्र उर्फ देवा, भागीरथ चैधरी, गिर्राज फौजदार, कन्हैंया लाल, एड. नरेश, मदनलाल, बदनसिंह, किशन, शिब्बो, माना भगत, मनोहर, राधेलाल, गुपाल पहलवान,













Related Items
ऑस्ट्रेलियन ओपन: इगा स्वियाटेक बड़ी उलटफेर का शिकार, एलेना रायबाकिना से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं
एम्पलॉइज क्लब ने कराया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल कल अर्जेंटीना और ब्राजील के बीच