देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने बीतीरात बैगनआर कार से गांजे की सप्लाई लेकर जा रहे तीन लोगों को मय 60 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया है। हाइवे पुलिस ने आज एसएसपी के समक्ष पेश कर उन्हें जेल भेजा है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी ग्रामीण ने पत्रकारों को बताया कि भरतपुर रोड गांव अडूकी के पास थाना हाइवे प्रभारी अवधेश त्रिपाठी एवं उपनिरीक्षक चैकिंग कर रहे थे कि बैगनकार संख्या यूपी85 एएम 5649 में सवार तीन युवक 60 किलो गांजा बोरे में लेकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे। तीनों युवकों ने अपनी पहचान तेजवीर उर्फ तेजू पुत्र रमेश निवासी नौगांव, मथुरा, लक्ष्मण पुत्र होती निवासी अडूकी थाना हाइवे, सोनू पुत्र लालाराम निवासी दिल्ली वाली बाउण्ड्री थाना हाइवे के रूप में हुई है। एसपी देहात ने बताया कि ये तीनों युवक आसाम से गांजा लेकर दिल्ली, आगरा, मथुरा तथा राजस्थान, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश में पुड़िया बनाकर नवयुवकों को बेचते थे और उन्हें नशा का आदि बनाते थे। इनके कब्जे से कार सहित तीन मोबाइल, इलैक्ट्रोनिक कांटा बरामद हुए है। इनके खिलाफ थाना हाइवे में मुकद्मा दर्ज चल रहे है। पुलिस को इनकी तलाश पूर्व से थी। इस गांजे की बाजार में कीमत एक लाख 12 हजार से अधिक है।













Related Items
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
पत्रकार पर जानलेवा हमले से मीडियाकर्मियों में रोष
पत्रकार पर सट्टा माफियाओं ने किया हमला