BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों ने ली गोपनीयता शपथ

नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों ने ली गोपनीयता शपथ सौंख। नगर पंचायत सौंख के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्राहण समारोह कार्यक्रम कस्बा के मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उपजिलाधिकारी बृजभानसिंह राठौर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

मंगलवार को कस्बा के मेला ग्राउंड में नगर पंचायत सौंख द्वारा नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शथप ग्राहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी बृजभानसिंह राठौर ने नगर पंचायत अध्यक्ष भरतसिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद सभी वार्ड सभासदों को सामूहिक रूप से उपजिलाधिकारी द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। इस मौक पर नवनिर्वाचित चेयरमैन भरतसिंह ने कहा कि जनता ने मत के रूप में जो स्नेह और आशीर्वाद मुझे दिया है। मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कस्बा के विकास और पेयजल की समस्या के समाधान का प्राथमिकता के आधार हल किया जायेगा। उपजिलाधिकारी बृजभानसिंह राठौर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को निष्पक्ष तरीके से कार्य करने का सुझाव दिया। नगर पंचायत प्रभारी गोवर्धन नायब तहसीलदार अजय कुमार ने  कस्बावासियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कस्बा की जनता ने अच्छे प्रतिनिधियों का चयन किया है। और आशा करता हूॅ कि कस्बा के विकास में नगर पंचायत कोई कसर नही छोडेगी। कार्यक्रम में सभी अथितियों का चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भंेटकर स्वागत किया। इस मौके पर सभासद बिल्ला सिंह, लज्जावती, आशादेवी, जीतेन्द्रसिंह, पार्वतीदेवी, भगतसिंह, राजकुमारी, संजय, नीरज, लक्ष्मीकांत, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि प्रीतमसिंह, गोविन्दसिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश भगत, भाजपा के वरिष्ठ नेता चै.सुधीरबाबू अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल, चन्द्रपाल प्रधान, पुष्पेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद मोहनलाल चतुर्वेदी व संचालन मास्टर वीरेन्द्र सिंह ने दी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More