BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी सरकार ने तीन तालाक को पूर्णता प्रतिबंधित कर महिलाओं को दिलाई है निजात  मथुरा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार में वक्फ हज सूचना प्रौद्योगिकी मामलों के राज्य मंत्री मोहसिन रजा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मथुरा भारतीय जनता के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी जहीर अबास जैदी के निवास पर आए मोहसिन रजा से हुई बातचीत के  दौरान  उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार 22 करोड़ जनता की सरकार है सबका साथ सबका विकास की सरकार है। उनसे मदरसों के आधुनिकीकरण की बात पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, मदरसों में उर्दू के अलावा इंग्लिश मीडियम  की आधुनिक शिक्षा की भी विशेष जरूरत है जब तक समाज में शिक्षा का अभाव रहेगा तब तक यह ये तमाम राजनीतिक दल मुसलमानों को इसी तरह भटकाने का कार्य करते रहेंगे। ईवीएम मशीन के सवाल पर आपने कहा कि ईवीएम सही नहीं कहने वालों का दिमाग खराब है  जब वह जीतते हैं , तब ईवीएम सही होती है और हम जीते हैं तो ईवीएम खराब बताते हैं। साथ ही उन्होंने बताया की वक्फ की संपत्ति  समाज हित के लिए थी, लेकिन कुछ समाज के ही भू माफियाओं ने अपने निजी स्वार्थ के लिए वक्फ की जमीन को इस्तेमाल किया लेकिन अब कोई भी वक्फ की जमीन को गलत रूप से इस्तेमाल नहीं कर पाएगा सरकार ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने के लिए तैयार है साथ ही तीन तलाक के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अवैध तीन तलाक को पूर्णता  प्रतिबंध कर समाज की महिलाओं को  इस गैर शर्यती तलाक से निजात दिलाई है शरीयत में कहीं भी इस तरह के तलाक का जिक्र नहीं है यह तो समाज के कुछ ठेकेदारों ने अपने निजी फायदे के लिए समाज के लोगों को गुमराह किया लेकिन जैसे-जैसे समाज शिक्षित और विकास की ओर बढ़ रहा है बफ संपत्ति की  लूटमार करने वालों से बफ संपत्ति वापस ली जा रही है अब कोई संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता, तीन तलाक मामला पर उन्होंने बताया कि तीन तलाक मुस्लिम ग्रंथ में कहीं भी नहीं लिखा है कि तीन बार तलाक तलाक तलाक कहने से तलाक हो जाएगा यह तो कुछ मौलवियों ने हिंदुस्तान की जनता को अपनी मीठी वाणी में फंसा रखा है इसी कारण बहुत जल्द तीन तलाक को लेकर कानून बनाया जा रहा है भाजपा को जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।   इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अब्बास जैदी, पदेश मंत्री मोहममद रियाजुद्दीन, जिलाध्यक्ष अल्तामुल निजाम, कैफी रिजवी, डॉ अजमल प्रधान नासिर खान, इकबाल हुसैन रिजवी,डॉ. कदीर कुरैशी,जाकिर अली अब्बास, समीर उद्दीन, युनूस गजी,पाषद जाकिर कुरैशी, सलीम भाई,इमरान,गुडडू आदि बडी तादाद मे मौजूद थे। 

Read More

वेटनरी विवि में मनाया गया विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस रबी फसल उत्पादन जागरुकता अभियान एवं प्रदर्शनी का भी हुआ आयोजन वैज्ञानिकों ने किसानों-पशुपालकोें से सीधे संवाद कर समस्याओं का किया निस्तारण किसानों को दिखाई गई मृदा परीक्षण से संबंधित लघु फिल्म     मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, दुवासु मथुरा द्वारा मंगलवार को वेटनरी विवि के ग्राउंड में कुलपति प्रो के.एम.एल. पाठक की अध्यक्षता में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस तथा रबी फसल उत्पादन जागरुकता अभियान एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को मृदा परीक्षण के लिए प्रेरित किया गया तथा किसानों एवं पशुपालकों से वैज्ञानिकों ने सीधा संवाद करके उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन क्षेत्र के विधायक कारिंदा सिंह, विवि के कुलपति प्रोफेसर के.एम.एल.पाठक व कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डा. एस.के मिश्रा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि किसानों की आमदनी बढाने के लिए मृदा परीक्षण पहला कदम है। जो हर किसान को कराना चाहिए। सरकार की योजनाओं का बखान भी किया। विशिष्ट अतिथि गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि यदि किसानों ने मिटटी परीक्षण पर ध्यान नहीं दिया तो एक दिन फिर ऐसा आयेगा कि हमें खाने के लिए अनाज दूसरे देशों से मंगाना पडेगा। फसलों मेें अंधाधुंध रसायनों का प्रयोग कम करके कम्पोस्ट खाद को डालें। कुलपति प्रोफेसर के.एम.एल. पाठक ने कहा कि खेतीबाडी और पशुपालन चोली दामन का साथ है, दोनो एक दूसरे के पूरक है। किसानों एवं पशुपालकों के हित के लिए विवि सदैव तत्पर है। वो अपनी राय दें और कृषि व पशुपालन क्षेत्र के वैज्ञानिकों से लाभ उठाएं। उनकी हर समस्या का समाधान तत्काल किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डा. एस.के. मिश्रा ने किसानों को रबी फसलों की नवीनतम तकनीकी की जानकारी देते हुए किसानों से सीधे संवाद करके उनकी समस्याओं का निस्तारण किया तथा मृदा स्वास्थ्य के विषय में विस्तार से अवगत कराया। दीनदयाल धाम के निदेशक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि जैसा खाओेगे अन्न, वैसा रहेगा मन। फसलों में किए जा रहे रसायनों का बुरा असर मानव के स्वास्थ्य पर पड रहा है। उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र सिंह ने सरकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वेटनरी विवि के डा. रजनीश सिरोही, डा. विनोद सिधू , डा. मुकेश श्रीवास्तव, डा. अमित जायसवाल, डा.वाई.के.शर्मा, डा. ब्रजमोहन, डा. रविन्द्र कुमार राजपूत, किसान युवा मोर्चा भाजपा ठा0 महीपाल सिंह आदि ने किसानों एवं पशुपालकों से सीधे संवाद करके उनकी समस्याओें का समाधान किया। तथा कृषि विषय पर नवीनतम तकनीकी जानकारी दी।   केवीके द्वारा गांव बाटी के देवी सिंह, ज्ञानदेवी, रामबाबू, रामवीर, हरचरन, बच्चू सिंह, रमेश सहित 361 किसानों तथा कृषि विभाग द्वारा दौलतपुर दामोदरपुरा के किसान सुभाष, रामचरन, नरेन्द्र, सुनील, पूरन सिंह आदि किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।  किसानों को मृदा परीक्षण की उपयोगिता के संबंधित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई । कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा 10 स्टालें लगाकर तकनीकी दी गई तथा संबंधित साहित्य भी वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेटनरी विवि के कुलपति प्रोफेसर के.एम.एल.पाठक ने तथा संचालन डा.वाई.के. शर्मा ने किया। इस मौके पर अधिष्ठाता डा. एस.के गर्ग, रजिस्टृार डा.पी.के. शुक्ला, निदेशक शोध अतुल सक्सेना, निदेशक प्रसार डा. सर्वजीत यादव, डा. बी.एल यादव,डा. दयाशंकर, सुधीर अग्रवाल, ओमप्रकाश, रीतराम, हीरा सिंह, तेजपाल, मोती सिंह,  नगीना, पिंकी, दीपक तथा लगभग 800 किसानों व महिला किसानों ने भाग लिया। 

Read More

गिरिराज महाराज के दर्शन करने गोवर्धन आये थे भाजपा नेता मथुरा। गोवर्धन कस्बे में भारतीय जनता पार्टी गुजरात के बरिष्ठ नेता मुकेश साहू माहेश्वरी सोमवार को मथुरा नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर मुकेश आर्य बंधु के आवास पर पहुॅचे। जहॉ मेयर आर्य ने भाजपा नेता माहेश्वरी का पटुका पहनाकर स्वागत किया। तदुपरान्त भाजपा नेता डा0 उर्मिला चंदेल के साथ गोवर्धन राधाकुण्ड रोड स्थित माधव गोस्वामी गोडिया मठ पहुॅचे जहॉ वीरनारायण शर्मा के साथ गिरिराज प्रभु का दुग्द्याभिषेक कर पूजा अर्चना की। मीडिया से बातचीत करते हुए माहेश्वरी ने कहा कि लोक सभा, बिधान सभा, चुनाव से लेकर उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने जो जनादेश भाजपा को दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। धर्म नगरी मथुरा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के लिये लोक सभा सदस्य, चार बिधान सभा सदस्य, और अब नगर निकाय चुनाव में जिस तरह मथुरा नगर निगम की सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु पर बिस्वास कर  भरोसा जताया है ठीक उसी प्रकार मथुरा बृन्दावन की जनता को विस्वास दिलाता हूं कि भाजपा की सरकार तथा मथुरा का मेयर मुकेश आर्य बंधु बिकास की कसौटी पर खरा उतरने का काम करेगा। इस अवसर पर गोवर्धन में भाजपा नेता बिष्णु शर्मा, गौरव शर्मा, सुरजीत यादव, राम शर्मा ने उनको गिरिराज प्रभु की छवि भेंट की।

Read More

सौंख। मंगलवार को कस्बा के नवनिर्वाचित चेयरमैन मास्टर भरतसिंह का विभिन्न समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन ने मुख्य बाजार में लोगों से मुलाकात की।  कस्बा के मुख्य बाजार में चेयरमैन मास्टर भरतसिंह ने जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मुस्लिम मण्डी, हरिजन बस्ती, कुशवाह समाज, जाटव समाज आदि द्वारा नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष का साफा बांधकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित नगर पंचायत चेयरमैन के सामने कई वर्षो से चली आ  रही कस्बा की तमाम समस्याओं के समाधान करने चुनौतियों हैं। लेकिन कस्बावासियों को भरोसा है कि समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान राजनैतिक और गैर राजनैतिक समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।    

Read More

कस्बा में हुये निकाय चुनावों में भाजपा के दो सभासद प्रत्याशियों सहित नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की भी जमानत जब्त हो गई। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष पद के बने विजेता मास्टर भरतसिंह को 3369 मत मिले जब कि भाजपा के योगेश लम्बरदार को 788 मत मिले और तीसरे स्थान पर रहे। और वार्ड नम्बर 5 से भाजपा प्रत्याशी कुसुमदेवी को 57 मत और वार्ड नम्बर 10 से भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद गुप्ता को 26 मत मिले। दोनों ही भाजपा प्रत्याशी चैथे स्थान पर रहे। 

Read More

बाबा जयगुरूदेव के वचनों को सुन श्रद्धालुओं हुए भावविभोर  मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे हैं 69 वें वार्षिक  भण्डारा सत्संग -मेला के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम और सतीशचन्द्र ने श्रद्धालुओं को बाबा जयगुरुदेव के वचनों का स्मरण कराया। बाबूराम ने रामचरित मानस की पंक्ति को उद्धृत करते हुये कहा कलयुग योग यज्ञ नहीं ज्ञाना, कलियुग केवल नाम अधारा। कलियुग में नाम यानि शब्द की महिमा है। त्रेता, द्वापर के युगों की साधना अलग थी। अब उन युगों की साधना से जीव को जन्म-मरण से छुटकारा नहीं मिलेगा। किताबों में जो नाम है वह वर्णात्मक है। वर्णात्मक नाम से जीवों को जन्म-मरण से छुटकारा नहीं मिलता है। जन्म-मरण से छुटकारा धुनात्मक नाम से मिलता है। ये धुनात्मक नाम वक्त के महापुरुषों के पास होता है। उनके पास जाना पडे़गा। जब वे नाम से परिचय करा देंगे तो ईष्वर के मुख से निरन्तर आ रही  आसमानी आवाज को मनुष्य शरीर में जीवात्मा के कान से सुन सकेंगे। चैरासी के बन्धन से छुटकारा मिल जायेगा।  मन्दिर में पूजन प्रारम्भ हो गया। पूजन के लिये महिला व पुरुष की अलग-अलग कतारें हैं। जयगुरुदेव मन्दिर में पूज्यपाद स्वामी घूरेलाल लाल जी महाराज (दादा गुरु) का पूजन करने के बाद बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के समाधि स्थल पर पूजन की व्यवस्था की गई है। लोगो के आने का क्रम जारी है।

Read More

मथुरा। निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही 15 दिन से दिनरात एक कर वोट माॅग रहें प्रत्याशी ने मतदान के दूसरे दिन अपनी खुमारी उतरनें म लगें रहें। कोई प्रत्याशी सुवह 12 बजें उठा, तो कोई प्रत्याशी, प्रातः 10 बजें उठा। कुछ प्रत्याशी तो दिनभर घरों में दुबकें रहें। वहीं मेयर पद के प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ अपने निवास में अस्थाई कार्यालय बनाकर अपने पक्ष में मिलें मतों की गणना करने में व्यस्त नजर आये। प्रत्याशियों के गणना कार किस वूथ पर कितने वोट पड़ें और कितनें उनके पक्ष में पड़ें। इसी का गुणाभाग करने में लगें रहें। लेकिन मतदान का प्रतिशत कम रहनें से भाजपा खेमें साफ लाट गया प्रतीत हो रहा है वहीं कांग्रेंस खेमों में उत्साह नजर आ रहा था। अब 1 दिसम्बर को ही ज्ञात हो सकेगा। कि आखिर मेयर सीट का ताज किस के सिर पर होगा। लेकिन यह तय है कि यह ताज कांग्रेंस व भाजपा के प्रत्याशी के सिर पर भी पहनाया जाना तय हैं।

Read More

    मथुरा। जनपद में निकाय चुनाव रविवार छुटपुट घटनाओं व प्रशासिनिक अव्यवस्थाओं के मध्य 47 प्रतिशत मतदान भारी सुरक्षा केे मध्य पूरी तरह शान्ति पूर्ण सम्पन्न रहा। 26 नवम्बर को प्रातः लोगों में मतदान के प्रति उत्साह देखा जहाॅ रहा। शहर की अपेक्षा देहात क्षेत्र में मतदान का रूझान उत्साह जनक रहा। जनपद में जनपद मे निकाय चुनाव का प्रतिशत 47 के करीब तथा नगर निगम 41 प्रतिशत, 46 प्रतिशत नगर पंचायत में रहा। वहीं शहर में मतदान का परिषद ग्रामीणों की अपेक्षा बहुत कम रहा। शहर क्षेत्र में पहलीवार बनें नगर निगम के लिए मतदान का रूझान बहुत धीमा दिखाई दे रहा था। वहीं ग्रामीणों क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग का प्रतिशत काफी उत्साह जनक रहा।  नगर निगम में मतदान का प्रतिशत 45 प्रतिशत के औसत रहा है तो नगर पंचायत में 46 प्रतिशत जिसमें अनुमानित अनुमानित राया, 50, मथुरा 45, वाजना, 89, चैमुहा, 51, गोवर्धन 56, बलदेव, 80, महावन 55, गोकुल 58, छाता 52, कोसी 60, फरह में 65, बरसाना, 55, नन्दगाॅव 46, सौख 58, राधाकुन्ड में 50 प्रतिशत मतदान के औसत रहा हैं। जनपद की मतदान की गंभीरता को देखते हुए रविवार आगरा मंडल आयुक्त ने भी जनपद में डेरा डाले रहे आगरा मंडल के कमिश्नर जहाॅ अपन स्वयं के विवेक के अनुसार मतदान स्थलों को निरीक्षण कर रहे थे। वहीं जिलाधिकारी मथुरा अरविन्द मलप्पा बंगारी व एसएसपी स्वप्निल ममगाई सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी पूरे दिन मतदान स्थलों का निरीक्षण करते रहें। जहाॅ से भी हल्की व छुटपुट हंगामा की सूचना मिली प्रशासन के आला अधिकारी पुरी तत्र्पता से घटना स्थल पर पहुंचे। जनपद में पहलीवार बना नगर निगम में वोटरों को वड़ी संख्या में परेशानी का सामना करना पड़ा। वोटर अपनी पर्चीय व वोटर कार्ड लेकर अपने मतदान डालनें के लिए इधर उधर घूमते रहें लेकिन सरकारी मतदाता अन्तिम सूची में मतदाताओं के नाम गायब थे। इसे लेकर मतदाना व प्रत्याशी परेशान रहे। कुछ वार्डो में दो मौहल्ले के मौहल्ले गायब कर दिये गये। वह मतदाता वोट डालना चाहतें थे लेकर वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं थी। इसें मतदाता इसे प्रशासन की बहुत बड़ी चूक बता रहें थे।  लोगों का कहना था कि इसवार नगर निगम के चुनाव की व्यवस्था पूरी तरह धाराशाही दिखाई दे रही थी। मतदाता वोट डालनें के लिए इधर से उधर टेबिल एजेन्टों के पास घूमते रहें। प्रशासनिक अधिकारियां व बीएलओं से शिकायत करने पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। मतदाता व प्रत्याशी प्रशासन को कोसते नजर आ रहें थे। नगर निगम में वार्ड 48 के एक प्रत्याशी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि प्रशासन ने दो दिन पूर्व ही उनके वार्ड के मतदाताओं को दूसरे वार्ड में जोड़ दिया गया और दूसरे वार्ड के मतदाताओं को वार्ड 48 में जोड़ दिये गये। इससें उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वार्ड 19 में एक प्रत्याशी के पिता का वोट ही कोई पहले ही डाल गया। वहीं वार्ड 62 में सपा प्रत्याशी का ही वोट वोटर लिस्ट से काट दिया गया, हंगामा बढ़नें पर प्र्रशासनिक अधिकारियों ने सपा प्रत्याशी का वोट डलवाया गया।  वहीं शहर के आजमपुर क्षेत्र में मोवाइल ले जाने को लेकर एक युवक ने काफी देर तक हंगामा काटा जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई करने पर क्षेत्रीय लोग आक्रोश बढ़ा गया और उन्होंने मतदान स्थल पर जमकर हंगामा काटा हंगामें की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसे थाने पर बैठा दिया और हंगामा कर रहें लोगों को शान्त कर मतदान को सुचारू कराया गया। बताया जाता है यहाॅ हंगामें के चलते करीब 1 घंटा तक मतदान बंद रहा।  वहीं वृन्दावन में वार्ड 41 में एक वूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गये। जिस पर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शान्त हो सकां। वहीं नगर निगम परिषद में वार्ड संख्या 5 में लोहवन बूथ स्थल पर एक वोटिंग मशीन खराब होने के चलते मतदान करीब दो घंटें तक रूक गया।  प्रत्याशियों द्वारा हगांमा करने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मशीन को आनन फानन में बदलवाकर मतदान प्रक्रिया सुचारू करा दी गई। वहींे चैमुंहा में फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशी समर्थक भिड़ गये। बताया जाता है दोनो पक्षों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया जिससें मतदान स्थल पर भगदड़ मच गई। लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते मामला आनन फानन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सभाल लिया और मतदान सुचारू करा दिया गया। वहीं शहर के नगर निगम क्ष्रोत्र के महौली रोड सिथत प्रसाद पब्लिक स्कूल पर एक पार्टी प्रत्याशी ने मतदान कर्मियों पर एक प्रत्याशी के इशारे पर वोटर रसीद होने के बाद भी वोटर नहीं डालनें का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामला शान्त कराते हुए मतदान सुचारू करा दिया गया। जनपद में कुल मिलाकर जनपद में निकाय चुनाव का मतदान का प्रतिशत करीब 47 के लगभग रही हैं। सबसे कम प्रतिशत नगर निगम मेें बताई जा रही हैं। जनपद में पांच बजते ही छुटपुट घटनाओं के साथ ही मूतदान शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बगंारी व एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने शान्ति पूर्वक मतदान सम्पन्न होने पर जनता का आभार व्यक्त किया हैं। 

Read More

मथुरा। रात को सात फेरे लिये और सुबह पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंच गया नवदंपति । नगर निकाय के लिए चल रहे मतदान में लोगों का उत्साह जमकर देखने को मिला । यहां एक नव दम्पत्ति भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे । जहां उन्होंने मत का प्रयोग कर जिम्मेदार नागरिक होने फर्ज निभाया । मथुरा के मसानी इलाके की मिडलैंड कॉलोनी के रहने वाली शिल्पी खण्डेलवाल की शादी मथुरा के ही रहने वाले मनीष खण्डेलवाल से 25 नवम्बर को हुई थी । 26 नवम्बर को बिदा होने से पहले शिल्पी ने मतदान करने की इच्छा अपने पति मनीष से  जताई।  जिसके बाद शिल्पी के पति और ससुर मतदान करने के लिये उसे शहर के रानीपुर मंडी क्षेत्र स्थित लालबहादुर प्राथमिक विद्यालय ले गए । जहां शिल्पी ने मतदान किया ।

Read More

मथुरा। सुनसान मकानों को रेकी कर निशाना बनाने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का घरेलू सामान  बरामद किया है। मथुरा पुलिस ने इनामी बदमाशों और शातिर चोर गिरोहों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। मध्यरात्रि करीब तीन बजे थाना रिफाइनरी पुलिस ने एचपीसीएल के पिछले वाले गेट से शातिर चोर शिशुपाल उर्फ सुखपाल पुत्र अचल सिंह तथा सोनू पुत्र निज्जो निवासीगण साधनखेड़ा थाना अछनेरा आगरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के चार सिलैंडर, तीन गैस चूल्हा, दो स्टेपलाइजर, एक सैटअप बाक्स के अलावा एक मोटरसाइकिल तथा दो तमंचे बरामद किये हैं। एसपी सिटी श्रवणकुमार ने शातिर चोरों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि ये गिरोह बंद मकानों की रेकी करने के बाद उन्हें निशाना बनाता था, साथ ही सार्दी के मौसम में ये गिरोह ज्यादा सक्रीय हो जाते हैं।     

Read More

भगवान सहाय के खिलाफ निलंवन की कार्यवाही से नाराज हैं लेखपाल गोवर्धन। तहसील प्रांगण गोवर्धन में बुधवार को गोवर्धन लेखपाल संघ की बेठक आयोजित की गई। जिस बेठक में लेखपाल भगवान सहाय के निलंवन के संबंध में लेखपाल संघ के पदाधिकारी एसडीएम गोवर्धन डीपी सिंह से मिले तथा लेखपाल के निलंवन करने की जानकारी मांगी तो एसडीएम साहव ने लेखपालों को कोई संतुष्ट पूर्ण जवाव नहीं मिला तो लेखपाल संघ ने एसडीएम को जमकर खरी खेटी सुनाई तथा कार्यालय के वाहर एसडीएम मुर्दावाद के नारे लगाते हुए नाराजगी जताई। लेखपाल हरीओम गोतम ने जानकारी देते हुए बताया कि विगतरोज पूर्व गोवर्धन तहसील के नैनूपट्टी क्षेत्र में कार्यरत लेखपाल भगवान सहाय को पैमाईस करने के लिये एसडीएम ने भेजा था जिस जमीन की पैमाइस हुई वह बिवादित थी। हाईकोर्ट का संज्ञान लेने पर एसडीएम ने अपना बचाव करते हुए लेखपाल को निलंवन कर दिया। इस ममाले को लेकर एसडीएम डीपी सिंह से बात की गई तो उन्होने हिटलर शाही रवैया अपनाते हुए कहा कि हमें लेखपाल का निलंवन करना उचित लगा तो हमने कर दिया आपको क्या बताये बाद में केमरा चलते देख एसडीएम साहव ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की अवेहलना की थी लेखपाल ने इस लिये निलंवन कर दिया। श्यामसुन्दर कौशिक, हरीओम शर्मा, हरीओम गोतम, पवन कुमार, अवस्थी, गौरी शंकर आदि ने एसडीएम मुर्दावाद के नारे लगाकर बिरोध जताया तथा लेखपाल भगवान सहाय का निलवंन बापस लेने की मांग की।  

Read More

मथुरा(रहीस कुरैशी/सतपाल सिंह): उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन लगातार जारी. थाना गोविन्द नगर से सटे विवादित सेक्टर में अवैध निर्माण जोरों पे. कुछ दिनों में खड़ी हुयी विशाल अवैध इमारतें. एमवीडीए और थाना गोविन्द नगर की मिली भक्त का परिणाम बेखौफ हुए बिल्डर.

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More