BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस ने शातिर गिरोह के दो सदस्य दबोच

एसपी सिटी श्रवण कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी विनय चैहान पत्रकारों को शातिर चोरों के बारे में जानकारी देते हुए मथुरा। सुनसान मकानों को रेकी कर निशाना बनाने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का घरेलू सामान  बरामद किया है। मथुरा पुलिस ने इनामी बदमाशों और शातिर चोर गिरोहों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। मध्यरात्रि करीब तीन बजे थाना रिफाइनरी पुलिस ने एचपीसीएल के पिछले वाले गेट से शातिर चोर शिशुपाल उर्फ सुखपाल पुत्र अचल सिंह तथा सोनू पुत्र निज्जो निवासीगण साधनखेड़ा थाना अछनेरा आगरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के चार सिलैंडर, तीन गैस चूल्हा, दो स्टेपलाइजर, एक सैटअप बाक्स के अलावा एक मोटरसाइकिल तथा दो तमंचे बरामद किये हैं। एसपी सिटी श्रवणकुमार ने शातिर चोरों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि ये गिरोह बंद मकानों की रेकी करने के बाद उन्हें निशाना बनाता था, साथ ही सार्दी के मौसम में ये गिरोह ज्यादा सक्रीय हो जाते हैं।   

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More