BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा नेता मुकेश साहू का मेयर ने किया स्वागत

मथुरा में भाजपा नेता मुकेश साहू माहेश्वरी व उर्मिला चन्देल का स्वागत करते नवनिर्वाचित मेयर मुकेश आर्य बंधुगिरिराज महाराज के दर्शन करने गोवर्धन आये थे भाजपा नेता

मथुरा। गोवर्धन कस्बे में भारतीय जनता पार्टी गुजरात के बरिष्ठ नेता मुकेश साहू माहेश्वरी सोमवार को मथुरा नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर मुकेश आर्य बंधु के आवास पर पहुॅचे। जहॉ मेयर आर्य ने भाजपा नेता माहेश्वरी का पटुका पहनाकर स्वागत किया। तदुपरान्त भाजपा नेता डा0 उर्मिला चंदेल के साथ गोवर्धन राधाकुण्ड रोड स्थित माधव गोस्वामी गोडिया मठ पहुॅचे जहॉ वीरनारायण शर्मा के साथ गिरिराज प्रभु का दुग्द्याभिषेक कर पूजा अर्चना की। मीडिया से बातचीत करते हुए माहेश्वरी ने कहा कि लोक सभा, बिधान सभा, चुनाव से लेकर उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने जो जनादेश भाजपा को दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। धर्म नगरी मथुरा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के लिये लोक सभा सदस्य, चार बिधान सभा सदस्य, और अब नगर निकाय चुनाव में जिस तरह मथुरा नगर निगम की सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु पर बिस्वास कर  भरोसा जताया है ठीक उसी प्रकार मथुरा बृन्दावन की जनता को विस्वास दिलाता हूं कि भाजपा की सरकार तथा मथुरा का मेयर मुकेश आर्य बंधु बिकास की कसौटी पर खरा उतरने का काम करेगा। इस अवसर पर गोवर्धन में भाजपा नेता बिष्णु शर्मा, गौरव शर्मा, सुरजीत यादव, राम शर्मा ने उनको गिरिराज प्रभु की छवि भेंट की।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More