BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। मम्मी-पापा व्हाट्सअप चलाते हैं, बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं। कदम्ब विहार स्थित आर.बी.माडर्न पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में व्हाट्सअप बने एक बच्चे ने बाल पीड़ा को व्यक्त किया, वहीं इसमें कोई बच्चा लेपटाप बना तो कोई पतंग।  बच्चों ने अंगुर का गुच्छा, ट्रैफिक लाइट तथा अवतारी पुरूषों के गेटअप धारणकर मैसेज दिया। बच्चों ने एक नाटक का मंचन कर बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं का प्रेरक संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक डा.सत्यमित्र, डा.भावना शर्मा, पूर्व आकाशवाणी उद्घोषिका डा.लिली खन्ना तथा निरंकारी प्रचारक किशोर ष्स्वर्णष् ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने फैंसी ड्रैस, चित्रकारी, थाली सज्जा, रंगोली, साइंस प्रोजेक्ट, व्यंजन स्टाल आदि प्रतियोगियाओं के निर्णायक के रूप में विजेता बच्चों की घोषणा करते हुए उनके हुनर की प्रशंसा की। इस अवसर पर आर.बी.माडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विपिन शर्मा, देवराज कृष्ण दीक्षित, रूपकिशोर शर्मा, राजश्री गौड़, संजय अग्रवाल, दीपिका इसरानी, पूजा सिंह, आरती अग्रवाल, पूजा पारशर, ममता आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।  

Read More

रँगीली महल में बंटा साधुओ को उपहार   कृपालु जी के आश्रम में हुआ दो हजार साधुओ का महाभोज   रँगीली महल में विधवा भोज आज   मथुरा। बरसाना कस्बे में देश व् दुनिया में राधा नाम का प्रचार प्रसार करने वाले जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के गोलोकधाम में गमन के बाद भी उनकी संस्था दिन रोज सामाजिक सरोकारों में प्रतिभागी कर रही है। जिसके चलते रविवार को उनके निज आश्रम रँगीली महल में दो हजार साधुओ का भोज कराया गया। इस दौरान साधुओ को भोज के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुए भी भेंट की गयी। राधाकृष्ण के भक्तियोगवतार कहे जाने वाले जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बेटियां आज भी अपने पिता जी की तरह सामाजिक कार्यो में सरोकार करती नजर आ रही है। विदित हो कि कृपालु जी महाराज ने युवा अवस्था से ही राधा नाम का प्रचार व् प्रसार करना शुरु कर दिया। वही विद्वता के बल पर कृपालु जी महाराज ने जगद्गुरु की उपाधी पा ली थी। लोगो को जीव माया व् भगवान का सार बताने वाले कृपालु जी का तीन बर्ष पहले ही गोलोक गमन हो गया था। जिसके बाद आज भी उनकी पुत्रिया अपने पिताश्री की तरह असहाय व् गरीबो की मदद करती आ रही है। रविवार को कस्बे के रँगीली महल आश्रम में दो हजार साधुओ का भोज कराया गया। जिसके चलते कृपालु जी महाराज के अनुयायी बड़े ही सेवा भाव के साथ साधु सन्तों को अंदर ले जा रहे थे तो वही कुछ अनुयायी उनके पैर धो रहे थे। महाभोज के दौरान कृपालु जी महाराज की पुत्रिया साधु सन्तों को दैनिक उपयोग की वस्तुए भेंट कर रही थी। इस दौरान पूरा रँगीली महल परिसर राधाकृष्ण के जयघोष से गुंजयमान हो रहा था। इस अवसर पर बोलती हुई डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने कहाकि महाराजश्री का ब्रज व् ब्रजवासियो से आत्मीय लगाव था। महाराजश्री कहते थे की सामाजिक सरोकार से बड़ा कोई सरोकार नहीं है क्योंकि इस नाशवान संसार में जीव न कुछ लेकर आया है न कुछ लेकर जाएगा। अगर जीव कुछ लेकर जाएगा तो सिर्फ वो प्रेम है। जीवो की चैरासी लाख योनियो में मनुष्य योनि सबसे श्रेष्ठ है लेकिन माया के मकड़जाल में मनुष्य अपने आने का प्रयोजन भूल जाता है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रँगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया क्षेत्र के दो हजार साधुओ को भोज के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुए भेंट की गयी। वही सोमवार को भी दो हजार विधवा महिलाओ का भोज के साथ उन्हें भी दैनिक उपयोग की वस्तुए भेंट की गयी। इस मौके पर कृपालु जी महाराज की पुत्रियां डॉ. विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी, रँगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता, रँगीली महल के प्रशासनिक अधिकारी अजय त्रिपाठी, हेमन्त गुप्ता, गुलेश्वर व् अरविन्द पटेल आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। आज सर्व ब्राह्मण महासभा की एक आवश्यक बैठक जगनपुरा कोतवाली रोड पर आहुत की गई जिसकी अध्यक्षता आगरा मंडल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ यमुना शर्मा द्वारा की गई बैठक का संचालन अमरीश द्वारा किया गया बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए विप्रोजनो को पदभार ग्रहण कराया गया । बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री अखिलेश गॉड ने कहा संगठन आने वाले दिनों जनपद के साथ प्रदेश में ब्राह्मण बंधुओं को जोड़ा जाएगा।  मथुरा  जिला अध्यक्ष  विनोद दीक्षित ने कहा सर्व ब्राह्मण महासभा का सबसे बड़ा संगठन जनपद का होगा । अध्यक्षता करते हुए महिला मंडल प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ जमुना शर्मा ने कहा है कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हम लोग महिलाओं को जोड़ने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं और संगठन मिलकर काम करेगा । बैठक में नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री अखिलेश गॉड नवनियुक्त आगरा मंडल अध्यक्ष सुभाष तिवारी नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष संजय पंडित नवनियुक्त महानगर महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती रजनी शर्मा का विप्र जनों ने फूल माला और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया इस अवसर पर विप्र जनों ने शपथ लेते हुए संगठन को नई गति देने के साथ संगठन को पूरे जनपद में विस्तार करने की योजना बनाई इसमें जिला कमेटी में विस्तार करने के साथ महानगर में भी नए लोगों को जोड़ा गया स महानगर अध्यक्ष  अजय शर्मा ने कहा  आने वाले समय में  संगठन रचनात्मक कार्य करेगा, जिससे समाज के लोगों का भला हो सके । इस अवसर पर अचिन शर्मा मुकेश पंडित उमेश शर्मा रमेश गौड़ के के पचैरी केशव गॉड ,निलेश टेंटीवाला,  माधव गौतम  एडवोकेट ,चंद्रमोहन दीक्षित, विनीत द्विवेदी कौशल किशोर शर्मा , कपिल पचोरी, शिवम शर्मा, गोल्डी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए ।         

Read More

मथुरा। आज सर्व ब्राह्मण महासभा की एक आवश्यक बैठक जगनपुरा कोतवाली रोड पर आहुत की गई जिसकी अध्यक्षता आगरा मंडल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ यमुना शर्मा द्वारा की गई बैठक का संचालन अमरीश द्वारा किया गया बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए विप्रोजनो को पदभार ग्रहण कराया गया । बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री अखिलेश गॉड ने कहा संगठन आने वाले दिनों जनपद के साथ प्रदेश में ब्राह्मण बंधुओं को जोड़ा जाएगा।  मथुरा  जिला अध्यक्ष  विनोद दीक्षित ने कहा सर्व ब्राह्मण महासभा का सबसे बड़ा संगठन जनपद का होगा । अध्यक्षता करते हुए महिला मंडल प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ जमुना शर्मा ने कहा है कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हम लोग महिलाओं को जोड़ने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं और संगठन मिलकर काम करेगा । बैठक में नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री अखिलेश गॉड नवनियुक्त आगरा मंडल अध्यक्ष सुभाष तिवारी नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष संजय पंडित नवनियुक्त महानगर महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती रजनी शर्मा का विप्र जनों ने फूल माला और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया इस अवसर पर विप्र जनों ने शपथ लेते हुए संगठन को नई गति देने के साथ संगठन को पूरे जनपद में विस्तार करने की योजना बनाई इसमें जिला कमेटी में विस्तार करने के साथ महानगर में भी नए लोगों को जोड़ा गया स महानगर अध्यक्ष  अजय शर्मा ने कहा  आने वाले समय में  संगठन रचनात्मक कार्य करेगा, जिससे समाज के लोगों का भला हो सके । इस अवसर पर अचिन शर्मा मुकेश पंडित उमेश शर्मा रमेश गौड़ के के पचैरी केशव गॉड ,निलेश टेंटीवाला,  माधव गौतम  एडवोकेट ,चंद्रमोहन दीक्षित, विनीत द्विवेदी कौशल किशोर शर्मा , कपिल पचोरी, शिवम शर्मा, गोल्डी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए ।         

Read More

जिनकी बीबी दिन में चार-चार शौहर बदलतीं हों वो पदमावती का जौहर क्या जानें:  डा. अर्चना प्रिय आर्य समाज का वार्षिकोत्सव सम्पन्न मथुरा। कस्बा अडींग में आयोजित आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के समापन समारोह में आर्योपदेशिका डा. अर्चना प्रिय आर्य ने कहा कि महारानी पदमावती भारतीय स्त्रियों का स्वाभिमान हैं। आज कुछ लोगों द्वारा फिल्में बनाकर हमारी पीढ़ियों को गलत इतिहास परोसा जा रहा। पदमावत तो वह नाम है जो अपनी आन बान शान की रक्षार्थ अकेली ही नहीं बल्कि 14 हजार देवियों को लेकर के चिता में जल गई थी, परंतु अपने चरित्र पर आंच नहीं आने दी थी। डा. आर्य ने कहा कि पदमावती के जौहर को वो लोग क्या जान सकते हैं, जिनकी बीबीयां दिन में चार चार शौहर बदलती हों। उन्होंने कहा कि अगर फिल्में ही बनानी हैं तो इस पर बनायें जब किरणमई ने नौरोजी के मेले में अकबर की छाती पर कटार रख कर उससे मीना बाजार बंद करा दिया था। वेद मंदिर अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा कि जैसा हमारा मन होगा वैसा ही हमारा जीवन बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा प्रधान विपिन बिहारी आर्य ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महावीर प्रसाद आर्य, रामगोपाल सिंह, डा.कपिल प्रताप सिंह, योगेश  आर्य, भगवान देव वानप्रस्थी, देवी सिंह, लक्ष्मन सोनी, वीरेन्द्र सिंह आर्य सहित सैकडों आर्यजन उपस्थित रहे।

Read More

चुनाव उपरान्त छाता बनेगी नगर पालिका छाता नगर नगर के ओल्ड जीटीरोड स्थित तहसील के सामने नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी चैधरी दिगम्बर सिंह के चुनाव कार्यालय का प्रदेश के केबीनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री चैधरी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में कोई अन्तर नही है। भाजपा प्रदेश में विकास करा रही है। भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जितायें और छाता का विकास करायें। आगामी सत्र में शुगर मिल चालू कराने की प्रक्रिया पूर्ण होगी। और भाजपा प्रत्याशी को जीतने के बाद छाता नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जायेगा। साथ ही उन्हौने यह भी कहा कि निर्वतवान नगर पंचायत अध्यक्ष ने जानबूझकर नगरपालिका के बनाने हेतु सीमा बृद्वि प्रस्ताव शासंन को जानबूझ कर नही भेजें। अगर निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष अगर समय से प्रत्ताव भेजती तो वह हर हालत नगर पालिका बनाने का प्रयास करतें। और कहा आगामी चुनाव सम्पन्न होने के बाद छाता क्षेत्र में छाता के अलावा बरसाना नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जायेगा। साथ ही नगर में चुनाव उपरान्त कन्याओं के लिए डिग्री कालेज एवं तकनीकी शिक्षा का भी एक अच्छा सेन्टर छाता नगर में खोला जायेगा। इस मौके पर कार्यक्रम के जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, अध्यक्ष डाॅ डालचन्द शर्मा, पं गंगाश्याम शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मथुरा मनीषा गुप्ता, ऋषि कुमार गुप्ता, रूपचन्द शर्मा, रूप् चैधरी, बलबीर सिंह, चन्द्रभान गुप्ता, ललित गुप्ता, चन्द प्रकाश वाष्र्णेय, प्रताप चैधरी, राजीव गुप्ता, लडडूगोपाल शर्मा, मोहनश्याम चैधरी, श्याम सुन्दर शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, सतपाल चैधरी, विष्णु भारद्वाज, तनबीर आलम, तोकीर आलम, देवो, बादशाह खान पूर्व सभासद, दीपचन्द चैटाला आदि मौजूद थे।  

Read More

भाजपा कार्यालय का केबीनेट मंत्री ने किया फीता काटकर उद्घाटन चुनाव उपरान्त छाता बनेगी नगर पालिका छाता नगर नगर के ओल्ड जीटीरोड स्थित तहसील के सामने नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी चैधरी दिगम्बर सिंह के चुनाव कार्यालय का प्रदेश के केबीनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री चैधरी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में कोई अन्तर नही है। भाजपा प्रदेश में विकास करा रही है। भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जितायें और छाता का विकास करायें। आगामी सत्र में शुगर मिल चालू कराने की प्रक्रिया पूर्ण होगी। और भाजपा प्रत्याशी को जीतने के बाद छाता नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जायेगा। साथ ही उन्हौने यह भी कहा कि निर्वतवान नगर पंचायत अध्यक्ष ने जानबूझकर नगरपालिका के बनाने हेतु सीमा बृद्वि प्रस्ताव शासंन को जानबूझ कर नही भेजें। अगर निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष अगर समय से प्रत्ताव भेजती तो वह हर हालत नगर पालिका बनाने का प्रयास करतें। और कहा आगामी चुनाव सम्पन्न होने के बाद छाता क्षेत्र में छाता के अलावा बरसाना नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जायेगा। साथ ही नगर में चुनाव उपरान्त कन्याओं के लिए डिग्री कालेज एवं तकनीकी शिक्षा का भी एक अच्छा सेन्टर छाता नगर में खोला जायेगा। इस मौके पर कार्यक्रम के जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, अध्यक्ष डाॅ डालचन्द शर्मा, पं गंगाश्याम शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मथुरा मनीषा गुप्ता, ऋषि कुमार गुप्ता, रूपचन्द शर्मा, रूप् चैधरी, बलबीर सिंह, चन्द्रभान गुप्ता, ललित गुप्ता, चन्द प्रकाश वाष्र्णेय, प्रताप चैधरी, राजीव गुप्ता, लडडूगोपाल शर्मा, मोहनश्याम चैधरी, श्याम सुन्दर शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, सतपाल चैधरी, विष्णु भारद्वाज, तनबीर आलम, तोकीर आलम, देवो, बादशाह खान पूर्व सभासद, दीपचन्द चैटाला आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा । वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में महोली रोड के वार्ड 35 में भाजपा प्रत्याशी डाॅ0 मोहिनी शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया । सोमवार को बल्देवपुरी में बी.बी. वाष्र्णेय के निवास पर जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, डी.पी. गोयल, रविन्द्र पाण्डेय, राजकुमार माॅंट वाले, समाजसेवी गजेन्द्र शर्मा आदि ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया ।  इससे पूर्व ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के भाई सूर्यकान्त शर्मा ने डा0 मोहिनी शर्मा को जीत का आशीर्वाद देते हुये कहा कि वह ऊर्जावान एवं निर्णय लेने में सक्षम तथा राजनैतिक रूप से सक्रीय महिला प्रत्याशी हैं। क्षेत्र की जनता को उनकी कमर्ठता का लाभ मिलेगा । पूर्व मंत्री तेजवीर सिंह ने कहा कि केन्द्र से वार्ड तक भाजपा की कड़ी से विकास की गति तीव्र होगी। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डाॅ0 दीपा अग्रवाल, शरद गौतम, बलराम शर्मा, राजीव राव पाठक, निशांत शर्मा, अनुपम गौतम, बलराम शर्मा, संजीव रावत, गुजन सक्सैना, लक्ष्मीचन्द्र मंयक सहित दजर्नो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।  

Read More

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में अपने कार्य के दौरान हासिल किया मुकाम मथुरा। अगर कामयाबी हासिल करनी है तो उसमें धीरज से लगे रहना बहुत जरूरी है, अब चाहे वह प्रमोशन की बात हो या फिर किसी ऊंचे पद पर नौकरी हासिल करने की क्यों न हो, इन सब में कामयाबी तभी हाथ लगेगी जब एक व्यक्ति धीरज के साथ उस काम में लगा रहता है।  जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा बीटेक इलैक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के छात्र रहे हिमांशु कटियार ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एक्जामिनेशन (ईएसई) की परीक्षा में सफलता हासिल कर इंजीनियर बनने का सपना पूरा किया है। यूपीएससी की परीक्षा में 83 वीं रैंक हासिल करने वाले छात्र को केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर चयन मिला है।  अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए हिमांशु कटियार ने बताया कि उन्होंने जीएलए विश्वविद्यालय से वर्ष 2014 में इलैक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। विश्वविद्यालय से ही कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उनका चयन होंडा सीएल पावर प्रोडक्ट कंपनी नोएडा में हो गया। इसके बाद आईओसीएल एवं पावर ग्रिड कॉरपोरेशन गुडगांव में भी नौकरी की। वर्तमान में हिमांशु केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण दिल्ली में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता श्रीनिवास कटियार एक किसान हैं। हिमांशु ने अपने पिता के सपने को साकार किया है।  छात्र की सफलता पर जीएलए विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने छात्र को शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि छात्र ने इंजीनियिरिंग सर्विसेज की परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर चयन पाकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज की आधुनिक शिक्षा से और छात्र हिमांशु की कड़ी मेहनत से विश्वविद्यालय के छात्रों को सीख लेने की जरूरत है।  इंसेट एक वर्ष बाद मिली पोस्टिंग वर्ष 2016 फरवरी माह में यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एक्जामिनेशन के लिए आवेदन मांगे। जिसकी लिखित परीक्षा मई माह में हुई। इस लिखित परीक्षा में जीएलए के छात्र हिमांशु ने इंटव्यू के लिए जगह बनाई, जिसमें छात्र ने 83 वीं रैंक हासिल की थी। इसके एक वर्ष तक छात्र को अपनी पोस्टिंग का इंतजार रहा। अब ज्वाइनिंग लेटर मिला तो परिवार भी खुशियों से झूम उठा। 

Read More

  गोवर्धन। श्रीकृष्ण का ही वाड्गमय स्वरूप है श्रीमदभागवत। श्रीमदभागवत के दर्शन मात्र से ही जीव के करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है। ये उद्गार आज गोवर्धन के समीप स्थित पाडल गांव में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन व्यास पीठ से आचार्य गणेशानंद शास्त्री ने स्रोताओं के बीच रखे। पाडल गांव में विश्व कल्याणार्थ की जा रही श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के दौरान आज भव्य शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से निकली गयी। शोभायात्रा में पंडित दुर्गाप्रसाद कौशिक श्रीमदभागवत पुराण को लेकर चल रहे थे, वही साथ मे कथा व्यास आचार्य गणेशानंद शास्त्री और उनके पीछे गांव की सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए हरिनाम संकीर्तन करते हुए भक्तिभाव के साथ चल रही थी। पटेल मौहल्ला में हो रहे इस भव्य आयोजन के प्रथम दिन कथा में व्यास गणेशानंद शास्त्री ने महात्म्य और प्रथम स्कन्द की कथा श्रवण करायी।  कथा में प्रमुख रूप से राधेश्याम कौशिक, पूरन चंद,  घनश्याम कौशिक, दुर्गा प्रसाद, ओमप्रकाश, खेमचंद, हरगोविंद, विनोद, मुरारी, अशोक मनोज शर्मा, मोहनश्यम शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, निशा शर्मा, सुशील गोस्वामी, मनोज शर्मा, मनीष शर्मा, सीमा गोस्वामी, संजना, रंजना,पूजा, भावना, पूजा, नंदकुमार नंदू उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के रजवाहा के पास दहशत मचाने वाले अजगर को आज ग्रामीणों ने पकड़ लिया। अजगर अब तक कई पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था। अजगर का आतंक इस कदर हो गया था कि ग्रामीण रात के समय पहरा देने लगे थे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से फरह रजवाहा के पास आबादी वाले स्थान पर एक अजगर देखा गया था इसके बाद अचानक गांव से पालतू पशु गायब होने लगे। ग्रामीणों को आभास हो गया कि अजगर मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है, गा्रमीणों ने अजगर को कई बार देखा तो उन्हें शक हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी थी, शनिवार रजवाहा से निकलते अजगर को देखा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठियां आदि लेकर अजगर के पीछे हो लिये। उन्होंने अजगर को पकड़ कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया।   

Read More

मानव श्रंृखल में 10700 छात्र व छात्राओं ने भाग लेकर आव्हान किया कि पॉलीथिन के बदले कैरीबेग का प्रयोग करें मथुरा । ब्रज विकास तीर्थ उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र व जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ एकता मानव श्रृंखला दिवस के अवसर पर मानव श्रंृखला को सफल मनाये जाने का संकल्प लिया।  शैलजाकान्त मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन, आमजनता एवं छात्र-छात्राओं ने पॉलीथिन उपयोग के खिलाफ एकता दिखाने के लिए वृन्दावन में 10.5 किमी के परिक्रमा मार्ग पर 32 शैक्षिक संस्थानों के 10700 विद्यार्थियों ने मानव श्रंृखला बनाई। उन्होंने कहा कि एनजीटी ने इस प्रयोग पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है। पिछले एक सप्ताह से वृन्दावन में जिला प्रशासन द्वारा एक विरोधी प्लास्टि अभियान चला रखा है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से अपने-अपने विद्यालयों के बच्चों को जागरूक किये जाने की अपील की ताकि न सिर्फ वे बच्चे ल्कि उनके अभिभावक भी उत्साह पूर्वक इसमें भागीदार बने। शैलजाकान्त मिश्र ने स्वच्छता अभियासन के तहत संचालित शौचालय निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और कहा कि सबसे पहले शिक्षकों को अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों के घरों में शौचालय नहीं होगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। पदयात्रा में शामिल शिक्षक, आमजनता एवं छात्र-छात्राओं ने पॉलीथिन के खिलाफ मानव श्रंृखला की सफलता के लिए नारा, दिवाल लेखन के साथ ही अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। पॉलीथिन को प्रतिबन्ध लगाने पर बल देते हुए कहा कि सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें सदैव तत्पर रहेगें। इस दौरान उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मानव श्रंृखला का भ्रमण करते हुए लोगों को प्रेरित किया। मानव श्रंृखला द्वारा पॉलीथिन प्रयोग न करने के लिए प्रशासनिक व राजनैतिक स्तर पर जोरदार तैयारियां चल रही है। उपाध्यक्ष ने बताया कि मानव श्रंृखला बनाने में हम लोग कामयाब हुए। इस अवसर पर हाईस्कूल से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक प्रधानाचार्य तथा प्रभारी विद्यालय प्रधानाध्यापक मौजूद थे।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More