देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भाजपा कार्यालय का केबीनेट मंत्री ने किया फीता काटकर उद्घाटन
चुनाव उपरान्त छाता बनेगी नगर पालिका
छाता नगर नगर के ओल्ड जीटीरोड स्थित तहसील के सामने नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी चैधरी दिगम्बर सिंह के चुनाव कार्यालय का प्रदेश के केबीनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री चैधरी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी
में कोई अन्तर नही है। भाजपा प्रदेश में विकास करा रही है। भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जितायें और छाता का विकास करायें। आगामी सत्र में शुगर मिल चालू कराने की प्रक्रिया पूर्ण होगी। और भाजपा प्रत्याशी को जीतने के बाद छाता नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जायेगा। साथ ही उन्हौने यह भी कहा कि निर्वतवान नगर पंचायत अध्यक्ष ने जानबूझकर नगरपालिका के बनाने हेतु सीमा बृद्वि प्रस्ताव शासंन को जानबूझ कर नही भेजें। अगर निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष अगर समय से प्रत्ताव भेजती तो वह हर हालत नगर पालिका बनाने का प्रयास करतें। और कहा आगामी चुनाव सम्पन्न होने के बाद छाता क्षेत्र में छाता के अलावा बरसाना नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जायेगा। साथ ही नगर में चुनाव उपरान्त कन्याओं के लिए डिग्री कालेज एवं तकनीकी शिक्षा का भी एक अच्छा सेन्टर छाता नगर में खोला जायेगा। इस मौके पर कार्यक्रम के जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, अध्यक्ष डाॅ डालचन्द शर्मा, पं गंगाश्याम शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मथुरा मनीषा गुप्ता, ऋषि कुमार गुप्ता, रूपचन्द शर्मा, रूप् चैधरी, बलबीर सिंह, चन्द्रभान गुप्ता, ललित गुप्ता, चन्द प्रकाश वाष्र्णेय, प्रताप चैधरी, राजीव गुप्ता, लडडूगोपाल शर्मा, मोहनश्याम चैधरी, श्याम सुन्दर शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, सतपाल चैधरी, विष्णु भारद्वाज, तनबीर आलम, तोकीर आलम, देवो, बादशाह खान पूर्व सभासद, दीपचन्द चैटाला आदि मौजूद थे।













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा