BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाल दिवस पर बच्चे बने लेपटाप, व्हाट्सअप, पतंग, अंगुर

निरंकारी कार्यकर्ता आरबी मार्डन पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ बाल दिवस मानते हुए मथुरा। मम्मी-पापा व्हाट्सअप चलाते हैं, बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं। कदम्ब विहार स्थित आर.बी.माडर्न पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में व्हाट्सअप बने एक बच्चे ने बाल पीड़ा को व्यक्त किया, वहीं इसमें कोई बच्चा लेपटाप बना तो कोई पतंग।  बच्चों ने अंगुर का गुच्छा, ट्रैफिक लाइट तथा अवतारी पुरूषों के गेटअप धारणकर मैसेज दिया। बच्चों ने एक नाटक का मंचन कर बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं का प्रेरक संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक डा.सत्यमित्र, डा.भावना शर्मा, पूर्व आकाशवाणी उद्घोषिका डा.लिली खन्ना तथा निरंकारी प्रचारक किशोर ष्स्वर्णष् ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने फैंसी ड्रैस, चित्रकारी, थाली सज्जा, रंगोली, साइंस प्रोजेक्ट, व्यंजन स्टाल आदि प्रतियोगियाओं के निर्णायक के रूप में विजेता बच्चों की घोषणा करते हुए उनके हुनर की प्रशंसा की। इस अवसर पर आर.बी.माडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विपिन शर्मा, देवराज कृष्ण दीक्षित, रूपकिशोर शर्मा, राजश्री गौड़, संजय अग्रवाल, दीपिका इसरानी, पूजा सिंह, आरती अग्रवाल, पूजा पारशर, ममता आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More