BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

MATHURA : न चिकित्सक मिलते हैं, न नर्स क्या करें ’आशा’ कार्यकर्ता

मथुरा। राया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स की गैर मौजूदगी में आशा कार्यकत्री ने ही प्रसूता की डिलीवरी करा दी। वही डिलीवरी के मात्र एक घण्टे बाद ही बगैर लिखा पढ़ी के महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी इस दौरान  महिला के परिजनों से सुविधा शुल्क भी ले लिया गया जिसकी शिकायत महिला के परिजनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से इसकी शिकायत की है। हालांकि इसमें आशा की मजबूरी भी रही।  


बताया गया गांव कसेरा  निवासी वीरेंद्र कुमार गांव की आशा कार्यकत्री के साथ  अपनी पत्नी  तेजवती को प्रसव कराने हेतु  किरन देवी महिला स्वास्थ्य केंद्र राया  पर सुबह चार बजे लेकर पहुचे बताया जाता है इस दौरान रात्रि में रत्नेश  देवी और आशा कार्यकत्री की डयूटी थी लेकिन स्वास्थ्य केंद्र राया पर न तो कोई महिला चिकित्सक मिली और न  स्टाफ नर्स  उपस्थित थी  इस दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू  होने पर आशा कार्यकत्री ने ही महिला की डिलीवरी कर दी ऐसे में अगर प्रसव उपरांत महिला एव नवजात बच्चे की जिंदगी को खतरे में डाल रहे है वही एक बड़ी लापरवाही करते हुए प्रसव के एक घण्टे बाद ही महिला को रजिस्टर में कोई लिखा पढ़ी के वगैर ही  अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जबकि नियम अनुसार प्रसव को आयी महिला को लगभग 48 घण्टे तक डॉक्टरों की देखभाल हेतु रखा जाता है  इस दौरान  महिला के परिजनों से सुविधा शुल्क भी लिया गया जिसकी शिकायत महिला के पति ने मुख्य चिकित्साधिकारी मथुरा से की है एक अन्य मामले में दूसरी घटना गांव मदेम निवासी एक महिला को सुबह चार बजे आशा कार्यकत्री 102 एम्बुलेंस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र राया पर लाया गया लेकिन स्टाफ नर्स न मिलने पर उक्त आशा कार्यकत्री महिला को  कमीशन के चक्कर मे निजी  चिकित्सालय ले गयी जहाँ महिला को प्रसव के दौरान वच्चे को जन्म दिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सको एव स्टाफ नर्स की लापरवाही कभी भी बड़े हादसों का न्योता दे रहे है पूर्व में भी कई मामलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया चर्चाओं में रह है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया मामला उनके संज्ञान में नही है पूर्ण जानकारी कर कार्यवाही करेंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More