BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डॉक्टर्स डे : चिकित्सक से चौथ मांगने वाले 24 घंटे में दबोचे

मथुरा। डाक्टर्स डे पर पुलिस ने चिकित्सक को धमका कर तीन लाख रूपये और गाडी की चैथ मांगने के आरोपी एक महिला और एक पुरूष को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चिकत्सक से फोन पर हुई बातचीत को वायरल करने की धमकी दे रहे थे। वायरल नहीं करने की एवज में तीन लाख रूपये और एक गाडी की मांग कर रहे थे।

डा. गुलशन कुमार पुत्र स्व. सिकन्दर राय निवासी आशीर्वाद हस्पिटल गोवर्धन चैराहे के पास थाना कोतवाली ने 29 जून को थाना कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी कि दोपहर को उनके मोबाइल पर मरीज दिखाने के लिये फोन आया, इसी दिन अपरान्ह को पुनः फोन आया और कहा कि उसके पास रिकार्डिगं है यदि पुलिस को सूचित किया तो रिकार्डिंग जग जाहिर कर दूंगा। रिकार्डिंग वायरल न करने के लिये तीन लाख रुपये देने पडेंगे।

30 जून को फिर से फोन कर रूपयों के अलावा कार भी देने के लिये कहा। आरोपियों की डिमांड लगातार बढती देख चिकित्सक ने इस सम्बन्ध में 30 जून को कोतवाली में तहरीर दी। धारा 386, 506 आईपीसी में थाना कोतवाली पर पंजीकृत कर लिया गया। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक से जुडा मामला होने  के चलते एसएसपी डा.गोरव ग्रोवर ने इसे बंहद गंभीरता से लिया और टीमें गठित कर आरोपियांे की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिये गये। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सूरज प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सत्यवीर कौशिक पुत्र जगदीश निवासी मावली थाना जमुनापार मथुरा व विरमा देवी पत्नी पवन निवासी मावली थाना जमुनापार मथुरा को गुरूवार को घटना में प्रयुक्त मोवाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  

उमा शक्तिपीठ के महंत से मांगी दस लाख की चैथ, गिरफ्तार


वृंदावन में आश्रम को खाली करने की धमकी देने व चैथ की मांग करने वाले को वृन्दावन पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर  गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन शशि प्रकाश शर्मा के मुताबिक 27 जून को मोहित तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी राधामाधव कुटी पानीघाट चैराहा निकट उमा शक्तिपीठ वृन्दावन मथुरा के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए आश्रम खाली करने की धमकी दी तथा ऐसा न करने पर दस लाख रुपये चैथ के रुप में मांग की थी। इस सम्बन्ध में 30 जून को थाना वृन्दावन पर तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर धारा 384, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया। एक जुलाई को आरोपी अभिलाष पुत्र गोपाल सिहं निवासी पानीगांव बांगर थाना जमुनापार गिरफ्तार कर लिया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More