BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डेंगू मांग, आपूर्ति के सिद्धांत पर काम कर रहे चिकित्सक

मथुरा। अब बीमारी की भी ठेकेदारी शुरू हो गई है। जनपद भर में चिकित्सक डेंगू के इलाज के लिए ठेका कर रहे हैं। मांग और आपूर्ति के सिद्धांत पर चिकित्सक काम कर रहे हैं। मरीजों की संख्या ज्यादा है और बैड और दूसरे संसाधन कम पड रहे हैं। ऐसे में बीमारी के इलाज के लिए ठेका प्रथा शुरू हो गई है। यहां तक छोटे कस्बों और गांवों में 30 से 50 हजार रूपये तक का ठेका डेंगू पीडित मरीजों के इलाज का किया जा रहा है। जिला मुख्यालय, वृंदावन, कोसीकलां जैसे स्थानों पर जहां  अस्पतालों की संख्या ठीकठाक है वहां भी स्थिति कमोबेश इसी तरह की बनी हुई है।


जांच के नाम पर भी मरीजों से मुहमांगे पैसे वसूले जा रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ताओं से लेकर राजनीतिक लोगों तक ने इस की शिकायत जिला प्रशासन से की। कहीं 900, कहीं 1200 तो कहीं 1500 रूपये तक जांच के नाम पर लिए जा रहे थे। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ डा.रचना गुप्ता ने डेंगू की जांच का रेट निर्धारित करते हुए 500 रूपये तय किया है और सभी पैथोलॉजी संचालकों के लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी भी यह देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग अपने इस फैसले का किस हद तक पालन करा पाता है। 

  
भाजपा ब्रज क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ गौरव भारद्वाज ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की थी और डेंगू की रोकथाम के लिए सुझाव भी दिए थे। जनपद में बढ़ते डेंगू के प्रकोप के संबंध में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से भी डॉक्टर गौरव भारद्वाज से डेंगू की वास्तविक स्थिति पर चर्चा की डेंगू की रोकथाम के लिए सुझाव भी दिए डेंगू के बढ़ते प्रकोप को गरीब जनता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ब्रज क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक गौरव भारद्वाज ने पहल शुरू की है।

इसी के साथ साथ डॉक्टर द्वारा भारद्वाज ने डेंगू की रोकथाम के लिए सीएमओ डॉ रचना गुप्ता को भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं डॉ गौरव भारद्वाज भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक के अतिरिक्त सिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी हैं जो कि जनपद वासियों को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं डेंगू की रोकथाम के लिए भी डॉक्टर भारद्वाज ने कई प्रयास किए हैं प्रशासन को भी सुझाव दिए हैं कोरोना संक्रमण काल में भी क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ गौरव भारद्वाज ने ब्रज वासियों को इलाज की पूरी की पूरी सुविधा दी थी। मथुरा में डेंगू के टेस्ट कम पैसों में कराए जाने पर डेंगू के मरीजों को जरूर राहत मिलेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More