BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चिकित्सक की अभद्रता से ग्रामीणों में रोष

सौंख। कोविंड-19 को लेेकर जहां प्रशासन सर्तकता दिखाई दे रहा है। वही पिछले कई महीनों से बंद पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र नगला खारी में वैक्सीन लगाने का कार्य विभाग कर रहा है। लेकिन चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को लौटाया जा रहा है। इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नही है।


मगोर्रा गांव नगला खारी में उप स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगाने का कार्य चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को वैक्सीन खत्म होने की बात कही जा रही है। विभागीय अधिकारियों की लापवरवाही के चलते चिकित्सकों द्वारा लोगों को वैक्सीन लगाने की बजाय लौटाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को वैक्सीन नही लगाई जा रही है।

जबकि चिकित्सक प्रभावशाली लोगों के वैक्सीन लगा रहे है। ग्रामीण ललतेश सिंह का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक ग्रामीणों से अभंद्र व्यवहार करते है। और वैक्सीनों को जान पहचान वाले लोगों को लगा देते है। इससें ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

चिकित्सक मानवेंद्र सिंह के द्वारा ग्रामीणों से अभंद्रता करते हुए का वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियों से क्षेत्र में चिकित्सक की कार्यशैली को लेकर चर्चाऐं है। ग्रामीण मुकेश सिंह, संजूदेवी, बृजराज सिंह, हरिओम, ललतेश आदि लोग उप स्वास्थ्य केंद्र की चक्कर लगा-लगाकर थक चुके है। लेकिन अभी तक वैक्सीन नही लगी है।


ग्रामीणों की संख्याओं को देखते हुए 150 वैक्सील दी गई थी। उप स्वास्थ्य केंद्र नगला खारी में कैंप के दौरान 150 लोगों के वैक्सीन लगाई थी। दुबारा कैंप लगाकर सभी ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई जायेगी। बिना वैक्सीन के कोई नही रहेगा : डा. विजेंद्र सिंह सिसौदिया, चिकित्सा अधीक्षक, गोवर्धन
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More