BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सही समय पर सही इलाज से कैंसर हो सकता है सही: नीरा राडिया मथुरा। मां के द्वारा दिलाई गई हिम्मत और पिता के विश्वास के अलावा सही समय पर कराया गये इलाज द्वारा ही मैं कैंसर जैसी बीमारी पर विजय प्राप्त कर सका। यह कहना था जाने पहचाने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह का जो नयति मेडिसिटी में शुक्रवार सैंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नयति जैसे अस्पताल का मथुरा में होना मेरे लिए एक सपने जैसा है और ब्रज तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान। जब मुझे पता चला कि मुझे कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी ने जकड़ लिया है तो किसी भी आम इन्सान के जैसे ही मेरी भी कुछ सम-हजय में नहीं आ रहा था कि अब आगे क्या होगा? आंखों के आगे अंधेरा सा छा गया था, लेकिन जब पता चला कि कैंसर से मुक्ति पाई जा सकती है.. .. बस सही समय पर उचित इलाज कराने की जरूरत है। परिवार का साथ मिला और समाज का स्नेह.. ., और मैं जुट गया अपना इलाज कराने में और आज मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। नयति मेडिसिटी की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा (देश के 17.2 प्रतिशत) कैंसर के मरीज उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं जिसके इलाज के लिए लोगों को सैकड़ों किमी दूर मुम्बई तक की यात्रा करनी पड़ती थी। नयति मेडिसिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर के चेयरमैन डॉक्टर (प्रो.) शान्तनु चैधरी ने कहा कि कैंसर शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। अब तक कैंसर का जो इलाज देश विदेश के कुछ गिने चुने बड़े शहरों में ही मिल पाता था वो सारा इलाज अब नयति मेडिसिटी में उपलब्ध है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नयति मेडिसिटी के सीईओ डॉ आरके मनी, कैंसर सेंटर के चेयरमैन डॉ (प्रो.) शान्तनु राय चैधरी, डॉ योगेश अग्रवाल, दीनानाथ चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, डॉ. अमित भार्गव तथा डॉ. रविकान्त अरोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  

Read More

यमुना एक्सप्रेस पर डेढ़ दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई  मथुरा। नवम्बर माह में ठंड बढ़नें के साथ ही जनपद में कोहरे ने भी अपने पैर पसार लिये हैं। आज आये घने कोहरें के चलते जहाॅ दोनो राष्ट्रीय राजमार्गो पर घने कोहरे की चादर छायी रहीं जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तांर धीमी रहीं। वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे पर अलग अलग स्थानों में कोहरें के चलते कई दर्जन भर आपास में भिड़ गये। जिसमें करीब दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर हैं। यहां सड़क हादसें यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 125, माइल स्टोन 90 तथा माइल स्टोन 85 में अलग अलग हुए सड़क हादसों में करीब दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थलो का निरीक्षण कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया हैं। थाना बलदेव क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे पर में हुई आज सर्दी के पहले कोहरे की दस्तक कोहरे की चादर के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर छाई धुंधके कारण डेढ़ दर्जन बाहन आपस मे टकरा गए। यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 125 पर हुआ। जिसमे कई लोग घायल हो गए । यमुना एक्सप्रेसवे में वाहनों के आपस मे टकराये जाने से ऑफर तफरी मच गई चारो ओर चीख पुकार मच गई ।मौके पर पंहुचे पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । आज सुबह घने कोहरे की वजह से नोएडा से आगरा की ओर वही आगरा से नोएडा की ओर जाने आने वाले वाहनों की भिड़ंत हो गई।यह हादसा थाना बल्देव क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 125 और 124 पर हुआ। वाहन टकराने की जानकारी होते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए जिसमें एक कैंटर गाड़ी हाईवे पर पलट गई। कैंटर का ड्राइवर घंटों गाड़ी में फंसा रहा। जिसे निकालने के लिए लोगों ने प्रयास किए। वही ग्रामीणों का कहना था कि कई घंटों से यह हादसा हुआ है लेकिन पुलिस प्रशासन के लोग नहीं पहुंचे। घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात आदित्य शुक्ला मौके पर पहुंचे औरघायलों को अस्पताल के लिए भिजवाया और कैंटर में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए टीम लगाई गई। 

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र अंतर्गत दो व्यापारियों को टटलू गैंग के दो सदस्यों ने ठगी का चूना लगाते हुए एक के तीन लाख बनाने का झासा दे उनके एक लाख रूपए की ठगी कर ले गए। लुटे पिटे व्यापारियों ने थाना फरह में तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरह क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैक से पैसे निकालने के बाद ठगी का शिकार हुआ शकील -सत्तार कस्बा व्यापारी मोहल्ला ने बैंक से 98500 रुपये निकाल कर बाहर आया तो कुछ ही दूरी पर दो बाइक सवार युवक आये और 1 लाख के तीन लाख करने की कहे कर उसको तीन लाख रुपये के पैपर देकर भाग गए जब उन्होंने देखा तो उसमें कागज के टुकड़े दिखाई दिए। फरह पुलिस को सूचना दी गयी पुलिस मौके पर पहुंची सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है कि सत्यता इस मामले में क्या है। 

Read More

मथुरा। छाता तहसील के अंर्तर्गत इतबएव प्राथमिक विद्यालयों  छाता में आज डाण् राजेन्द्र पेसिया ने बहुत अच्छी पहल सुरु की जिसमे विद्यालयलो में छोटे बच्चों के साथ ;आओ खुशियां बांटेद्धकार्यक्रम की सुरुआत की जिसमे ेकउ साहब ने बताया कि आज हमारे परिषदीय विद्यालयो में अध्ययनरत विद्यार्थियों की जो परिवेश मिलता है।उससे समाज का हर एक व्यक्ति सुपरिचित है। आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण विद्यार्थियों को घर मे बहुत सी खुसिया नही मिल पाती है। त्यौहार कब आये कब चले गए।जन्मदिन कब आया कब चला गया।जिसकी वजय से कुंठाग्रस्त जीवन जीते हुए बचपन की खुसियोक आनंद नही ले पाते है।ेकउ साहब ने सभी देश वासियों से निवेदन किया कि सिखित वर्ग एव प्रसनीक वर्ग व जागरूक नागरिक उन विद्यार्थियों के साथ  खुशियां बांटे।ओर अपना जन्मदिन या शादी की सालगिरह बच्चो के साथ मनाए।एव इस अवसर पर आज गिरीश गर्ग एव उनकी धर्मपत्नि सोनिया गर्ग मै0 सूरजभान दामोदर दास मैन बाजार;कोसिकलां वालोद्ध जी ने आज अपने बच्चे उदित गर्ग का जन्मदिन पू0मा0विं0 छाता देहात में मनाया। अपने बच्चे की जन्मदिवस की खुशियां मनाई।एव स्कूल परिसर को 24 वीरेंच गिरीश गर्ग जी ने दान की।मौके पर मौजूद रहे  ेकउ छाता डॉ। राजेन्द्र पैंसिया एपदम पांचाल;युवक मंगल दलद्ध गिरीश गर्गएसोनिया गर्गएसुभाषचंद्र गर्गएरजनीश खंडेलवालए बीएससी संजय पांचालएधर्मेंद्र शर्माएहरिबाबू रावतएनारायणसिंहए आदि

Read More

मथुरा। ब्राह्मण बंधुओं आध्यात्मिक एशिक्षाए समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में किए गए विशेष उपलब्धि के लिए नंद गांव में सम्मानित करते हुए ब्राह्मण गौरव पुरस्कार दिया गया।  इस कार्यक्रम का आयोजन  देश के सबसे बड़े चावल निर्यातक अजय शर्मा द्वारा किया गया ।सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा नंद महाउत्सव एवं ब्राह्मण गौरव सम्मान का विराट आयोजन नंदभवन नंदगांव में किया इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य  कार्यपालक तीर्थ विकास परिषद उत्तर प्रदेश सरकार प्।ै नागेंद्र प्रताप सिंह थे समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित चंद्र प्रकाश गोसाई द्वारा की गई संचालन अजय शर्मा द्वारा किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव पंडित सुरेश शर्मन  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित महेश चंद अवस्थी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तम चंद शर्मा  केंद्रीय महामंत्री पंडित राम कुमार शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ मनोज मोहन शास्त्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती जयश्री शर्मा  डीडी तिरखा डॉ देवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता राज नारायण द्विवेदी आगरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश गॉड महिला मंडल अध्यक्ष डॉ जमुना शर्मा ए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मोहिनी शर्मा एमथुरा जिला अध्यक्ष विनोद दीक्षित एमथुरा युवा जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी एमहिला मथुरा जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा एमहानगर मथुरा महानगर अध्यक्ष अजय शर्माए तहसील अध्यक्ष संजय पंडित एमंडल संरक्षक संजय शर्मा एमुकेश शर्मा  ए अचिन शर्मा  विभिन्न क्षेत्रों में काम करने पर ब्राह्मण गौरव से सम्मानित किया गया ।  इस अवसर पर रघुवीर शरण  शर्मा कौशल किशोर शर्मा के के पचैरी शिवम शर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित हुए।

Read More

कांग्रेसए सपाए बसपाए व भाजपा सहित दर्जन भर से अधिक मेयर पद के लिए हुए नामांकन मथुरा। प्रदेश में चल रही निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार अन्तिम दिन होने के साथ ही अब नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही अब नामांकन पत्रों की जाॅच शुरू हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन आज कांग्रेसए सपाए बसपा सहित भाजपा ने मेयर पद के लिए जहाॅ पूरे दमखम के साथ कलेक्टेªट पहुंच कर नामांकन किया। वहीं भाजपा के प्रत्याशी मुकेश आर्यबंधु के साथ ऊर्जामंत्री भी उनके उत्साहवर्धन को आए।  नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन मंगलवार मथरा वृन्दावन नगर निगम के मेयर पद को लेकर सपा प्रत्याशी श्याम मुरारी चैहानए बसपा से गोवर्धन सिंहए कांग्रेस से मांहन सिंहए व भाजपा से मुकेश आर्यबन्धु ने अपने अपने नामाकंन पत्र दाखिल कर चुनाव में ताल ठोक दी हैं। नामांकन के अन्तिम दिन होने के कारण आज कलेक्टेªट सहित जनपद की सभी तहसीलों पर नामांकन दाखिल करने वालों का तांता लग गया। जहाॅ नगर पालिका व नगर पंचायत पदों पर लड़नें के लिए राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों के अलावा निर्दलीय चुनाव लड़नें वाले पत्याशियों ने भरी संख्या में नामांकन किये। जनपद की एक नगर पालिका व 13 निकाय पंचायतों के लिए जनपद में करीब एक सैकड़ों से अधिक आवेदन हुए बताये जा रहें हैं। जिसमें राजनैतिक दलों के घोषत प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या बहुताय में रही। इसके अलावा करीब सभासद व पार्सद के लिए भी जनपद में 500 से अधिक प्रत्याशियों ने मंगलवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर अब चुनाव मैदान में अपनी टाल ठोक दी हैं।   

Read More

मथुरा। उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र ने अवगत कराया है कि एनजीटीए उच्च न्यायालयए शासन एवं प्रशासन द्वारा पालीथिन प्रतिबन्धित है। इसी क्रम में वृन्दावन को पालीथिन मुक्त बनाने के लिए 8 नवम्बर बुधबार को स्कूली छात्र.छात्राओं द्वारा एक बृहद रैली का आयोजन किया जायेगा जिसमें 33 स्कूलों के 10 हजार 750 छात्र.छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्थाओं के प्रधानाचार्य 8 नवम्बर को अपनी संस्था से 01 किमी से 1ण्5 किमी की परिधि में पालीथिन मुक्त वृन्दावन तथा नो पालीथिन से संबंधित प्रातः 11 बजे रैली निकालेंगे जिसमें आगे के बच्चे बैनर लिए हुए हों तथा पीछे के बच्चे स्लोग्न लिखे हुए प्लेकार्ड प्रदर्शित करेंगें। इसी प्रकार 10 नवम्बर शुक्रवार को मानव श्रंखला जिसका रूट रमणरेती पुलिस चैकी चैराहा से कालीदहए कालीदह से केसीघाटए केसीघाट से यमुना एक्सप्रेस वे तिराहाए यमुना एक्सप्रेस वे से अटल्लाचुंगी चैराहा तथा अटल्लाचुंगी चैराहा से रमणरेती चैकी चैराहा तक स्कूली छात्र.छात्राओं द्वारा मानव श्रंखला बनायी जायेगी। जिसमें स्कूली छात्र.छात्राओं के अतिरिक्त जनसहभागिता भी होगी।

Read More

मथुरा। टीकाकरण हेतु सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का आज प्रातः 10 बजे मण्डी चैराहा स्थित महेन्द्र नगर के बूथ पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया और बूथ पर उपस्थित बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर तथा टीकाकरण किया गया। यहां पर 29 बच्चों को टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शरद कुमार त्यागीए जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा0 एके गुप्ताए डा0 राजीव गुप्ताए डा0 रेखा त्यागीए डीपीएम मौ0 आरिफ तथा यूनीसेफ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र औरंगाबाद के बूथ पर कार्यक्रम का शुभारम्भ फीताकाटकर किया और बूथ पर उपस्थित बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। इस अवसर पर एसीएमओ डा0 राजेन्द्र सिंहए डा0 मनोज वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।   

Read More

राधामोहन जी गोशाला में चारे की कोई व्यवस्था नहीं  मुआवजे के रूप में मिली धनराशि का बंदरबांट  मथुरा। चैमुहां कस्बे में हाईवे स्थित राधामोहन गोशाला में चारे के अभाव में गायें तड़प-तड़प कर दम तोड़ रही हैं। इनकी ओर देखने वाला कोई नहीं है। प्रतिदिन भूख से दो-चार गाय भगवान को प्यारी हो रही हैं। इस ओर न कोई सामाजिक संगठन ध्यान दे रहा है और न ही कोई धार्मिक संस्था। कस्बे में 10 वर्ष पूर्व हाईवे किनारे राधामोहन मंदिर की जमीन पर मंदिर संचालकों ने गोशाला खोली थी। इसमें उस दौरान 150 से अधिक गायें रहीं। गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से गायों के लिए चारे की भी व्यवस्था की। वर्तमान में गोशाला की ओर कोई देखने वाला नहीं है। इससे चारे का संकट पैदा हो गया है। चारे के अभाव में गायें भूख से तड़प-तड़प कर दम तोड़ रही हैं। श्रीराधामोहन मंदिर के महंत बल्लभदास महाराज ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के लोगों ने अपनी समिति बना रखी थी, जो गोशाला की देख-रेख करती थी। कुछ असामाजिक तत्वों ने झगड़ा आदि कर समिति को भंग करा दिया। तब से यहां गायों के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि हाईवे चैड़ीकरण के दौरान गोशाला की भूमि हाईवे में गई थी, जिसका 53 लाख रुपए मुआवजे के रूप में मिले थे। जब तक धनराशि रही, गायों की सेवा होती रही, लेकिन अब उनके हाथ में कुछ नहीं है। वर्तमान गौशाला संचालक भारतपाल का कहना था कि शीघ्र नई समिति का गठन किया जाएगा। फिलहाल गायों के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है।    मुआवजे के रूप में मिले 53 लाख का हो गया बंदरबांट  मथुरा। हाईवे सिक्स लेन चैड़ीकरण में गौशाला की जमीन गई थी, जिसका 53 लाख रुपए मुआवजा मिला था। आखिर यह धनराशि कहां गई। मंदिर महंत जहां चारे में इस धनराशि के खर्च होने की बात कह रहे हैं, वहीं कस्बावासियों का आरोप है कि मुआवजे की धनराशि का बंदरबांट हुआ है। 

Read More

मथुरा। हजारों दीपकों से जगमग हुये यमुना के समस्त घाट देव दीपावली पर दीपकों की आकर्शक रही छटा -देव दीपावली महोत्सव समिति एवं तीर्थ पुरोहित महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी घाट से बंगाली घाट तक कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में देव दीपावली के अन्तर्गत समस्त घाटों को हजारों की संख्या में दीपदान कर सजाया गया। घाटों के अलावा, यमुना पार भी दीपदान हुआ। कार्यक्रम का केन्द्र विश्राम घाट के निकट प्रयागघाट रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी एवं अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने की। सांय से देर रात्रि तक घाटों पर दीपकों की ज्योति का आलोक अनौखी छटा बिखरे रही है। अनेक घाटों पर इस दौरान आरती भी की गयी। देर रात्रि तक नगर के विभिन्न गणमान्य, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में यमुना भक्त व दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पं. सोहनलाल शर्मा का अगुवायी में मुख्य संयोजक आचार्य ब्रजेन्द नागर, संयोजक अजय चतुर्वेदी के अलावा, तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, कान्ता चतुर्वेदी सरदार, ब्रज मण्डल महामंत्री पं. अमित भारद्वाज, रामदास चतुर्वेदी, पंकज शर्मा, विवेक प्रेमी, नारायण शर्मा, बालकृष्ण चतुर्वेदी, चन्द्रकिशोर शर्मा, राजकुमार शर्मा, मुरलीधर चतुर्वेदी, डाॅ. जमुना शर्मा, पी.पी. शर्मा, देवदत्त चतुर्वेदी, अक्षय भारद्वाज, आनन्द बादाम छाप पण्डा, मुकुटमणि शर्मा, राजेन्द्र सिंह होरा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन आयोजन समिति द्वारा विभिन्न घाटों के संयोजकों का उपहार देकर अभिनन्दन किया गया।

Read More

पुलिस  ने द्वारा नहीं की गई कोई कार्यवाही जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप न्याय की गुहार  मथुरा। थाना वृंदावन क्षेत्र के ग्राम फैंचरी में जमीन है जिस पर अवैध रूप से लेखपाल द्वारा बिना किसी आदेश के फर्जी नाप कराकर सड़क किनारे भूूमि का जबरन कब्जाए जाने को लेकर पीड़ितों ने आज जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायती पत्र में पीड़ितों ने थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई न करने एवं न्याय न मिलने की शिकायत की है।  शिकायती पत्र के अनुसार बच्चू सिंह, लाखन पुत्रगण जौधा, मुकेश, प्रणवीर, रनवीर पुत्रगण धर्म सिंह, श्रीमती दयावती पत्नी धर्मसिंह निवासीगण फैंचरी तहसील मथुरा थाना वृंदावन की मौजा फेंचरी में गाटा सं. 14/1ण्797 हैक्टेयर व 109/1.535 हैक्टेयर कुल दो किता रकवा 3.332 हैक्टेयर है की जमीन मथुरा-फैंचरी सड़क मार्ग के किनारे है, जिसका बंटवारा नहीं हुआ है, बंटवारे का मुकद्मा मथुरा के न्यायालय में चल रहा है, इसी जमीन के देवो पुत्र भवानी आदि आराजी गाटा सं. 109/1.535 है. में लेखपाल द्वारा बिना किसी आदेश के फर्जी नाप कराकर सड़क किनारे की भूमि पर जबरन अवैध बाउण्ड्री वाल बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है तथा पीड़ितों की जमीन पर तैयार फसल को भी तहस-नहस कर डाला, मिट्टी के भर्त करवा दिया है। जिसकी शिकायत पीड़ितों ने थाना वृंदावन में की जिस पर वृंदावन पुलिस ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई। 

Read More

आओ खुशिया वाॅटे, चलो पढाये कुछ कर दिखाये. प्राईमरी व जूनियर में लगवायेगें समाजसेवियों के द्वारा फर्नीचर व अन्य सुविधा छाता नगर के ओल्ड जीटीरोड पर स्थित नई तहसील से सटा प्राईमरी एवं जूनियर स्कूलों में फर्नीचर व अन्य सुविधाऐं दिलाये जाने का अभियान उपजिलाधिकारी छाता द्वारा कराया जायेगा। एसडीएम डाॅ. राजेन्द्र पेंसिया ने कहा कि गरीब बच्चों के साथ खुशियाॅ वाॅटना बहुत पुनीत का कार्य है। चलो पढाये, कुछ कर दिखाये इसके अन्तर्गत सभी को गांवो में, शहरों में गरीब बच्चों के साथ अपना बर्थडे, ऐनवसर्री, जन्मदिन आदि बच्चों के बीच मनायें। श्री पेंसिया ने कहा कि शिक्षित वर्ग, प्रशासनिंक वर्ग व जागरूख नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह उन विधार्थियों के जीवन में खुशियाॅ का संचार करें। विद्यालय परिवार अपने प्रयासों से अपने यहाॅ अध्यनरत विद्यार्थियों के जन्मदिवस आ आयोजन करें तथा समय समय पर पास पडोस के गणमान्य व्यक्तियों व अभिभावकों व प्रशासनिंक अधिकारियों को आमत्रिंत करें। जिससे उन विद्यार्थियों को सकारात्मक व उत्साह पूण्र माहौल मिलें। जिससे वे खुशियों महशूस कर जीवन का आनन्द कर सकें। हम सभी त्यौहारों व उत्सवो को विद्यालयों में मनायें। क्षेत्राधिकारी चन्द्रधर गौड ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें और बुजुर्गो को सडक पार करायें। मन ने अच्छा कार्य करें। गरीब लोगों की मदद करे हर दिन एक अच्छा कार्य करें। इस मौके पर समाजसेवी खण्डेलवाल परिवार व मोहित ने अपने बच्चें का जन्मदिन के अवसर सभी बच्चों के साथ सम्वाद किया और चाॅकलेट वितरित की। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकार संजीव कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, हरिओम सिंह, राजू गुप्ता, नारायनसिंह, रामसिंह, संजय पांचाल आदि मौजूद थे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More