देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुलिस ने द्वारा नहीं की गई कोई कार्यवाही
जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप न्याय की गुहार
मथुरा। थाना वृंदावन क्षेत्र के ग्राम फैंचरी में जमीन है जिस पर अवैध रूप से लेखपाल द्वारा बिना किसी आदेश के फर्जी नाप कराकर सड़क किनारे भूूमि का जबरन कब्जाए जाने को लेकर पीड़ितों ने आज जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायती पत्र में पीड़ितों ने थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई न करने एवं न्याय न मिलने की शिकायत की है।
शिकायती पत्र के अनुसार बच्चू सिंह, लाखन पुत्रगण जौधा, मुकेश, प्रणवीर, रनवीर पुत्रगण धर्म सिंह, श्रीमती दयावती पत्नी धर्मसिंह निवासीगण फैंचरी तहसील मथुरा थाना वृंदावन की मौजा फेंचरी में गाटा सं. 14/1ण्797 हैक्टेयर व 109/1.535 हैक्टेयर कुल दो किता रकवा 3.332 हैक्टेयर है की जमीन मथुरा-फैंचरी सड़क मार्ग के किनारे है, जिसका बंटवारा नहीं हुआ है, बंटवारे का मुकद्मा मथुरा के न्यायालय में चल रहा है, इसी जमीन के देवो पुत्र भवानी आदि आराजी गाटा सं. 109/1.535 है. में लेखपाल द्वारा बिना किसी आदेश के फर्जी नाप कराकर सड़क किनारे की भूमि पर जबरन अवैध बाउण्ड्री वाल बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है तथा पीड़ितों की जमीन पर तैयार फसल को भी तहस-नहस कर डाला, मिट्टी के भर्त करवा दिया है। जिसकी शिकायत पीड़ितों ने थाना वृंदावन में की जिस पर वृंदावन पुलिस ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई।













Related Items
मुख्यमंत्री योगी ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के खाली पदों को तत्काल भरने का दिया निर्देश
पीठ से लेकर सीएम बनने तक योगी को सदैव रही जल, जंगल जमीन की चिंता
उत्तराखंड में बंजर जमीन पर वन कर्मियों ने किया ऐसा करिश्मा, पर्यटकों के लिए बना फेवरेट स्पॉट