BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा| सुनील शर्मा : संत, ब्रजवासी, धर्माचार्य एवं ब्रज भक्तों में हर्ष की लहर आज आनंद वृन्दावन में भागवत मंच पर परम पूज्य स्वामी श्रीगिरीशानंदजी महाराज की अध्यक्षता में विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी श्रीरामदेवानंद जी महाराज ने कहा कि वर्षों की अभिलाषा की अब पूर्ति सुखद है, स्वामी श्रीगोविंदानंदजी तीर्थ ने कहा कि अब ब्रज के प्राचीन स्वरूप का उद्घाटन हो सकेगा, महामंडलेश्वर स्वामी श्रीबालयोगेश्वरानंद जी ने कहा कि स्वरूप रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है, सभा के अध्यक्ष स्वामी श्रीगिरिशानंद जी महाराज ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद परम ईमानदार एवं ब्रज के लिए समर्पित श्रीशैलजाकांतजी मिश्र को दिया गया दायित्व श्रीकिशोरीजी की कृपा का लक्षण है, सभा के संचालक श्री डॉ. मनोजमोहनजी शास्त्री, पुराणाचार्य ने कहा कि माननीय श्रीयोगीजी के मुख्यमंत्रित्व में धीरे-धीरे सम्पूर्ण ब्रज ही तीर्थ स्थल घोषित होगा, प्रथम चरण में ठाकुर बंकेबिहारी जी की नगरी वृन्दावन और श्रीकिशोरी जी की नगरी बरसाना को प्रदेश का पहला तीर्थ-स्थल बनाया गया यह हमारे लिए सौभाग्य और हर्ष की बात है, उत्तर-प्रदेश ब्रज विकास परिषद् के उपाध्यक्ष माननीय श्रीशैलजाकांत मिश्र ने कहा कि तीर्थ-स्थल घोषित होने से भी कठिन कार्य इसके स्वरूप रक्षण की है अतः सर्वप्रथम पालीथिन पर अविलंब रोक लगनी चाहिए, इसमें सरकार के साथ सभी समुदाय का सहयोग अपेक्षित है, आभार व्यक्त करते हुए सर्वब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराजनारायण द्विवेदी ने कहा कि संतों की उपस्थिति में श्रीशैलजाकांतजी का सम्मान उनकी सत्य निष्ठा का सम्मान है। इस अवसर पर स्वामी महेशानंद जी सरस्वती महाराज, चतु: संप्रदायाचार्य महंत फूलडोल बिहारी दास जी महाराज, महामंडलेश्वर रामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, महामंडलेश्वर नवलगिरि जी महाराज, स्वामी श्रवणानंदजी महाराज, महंत प्रह्लाददास जी महाराज, महंत हरिबोल बाबा जी महाराज, स्वामी सुरेशानंद जी परमहंस, महंत आदित्यानंद जी महाराज, कैप्टन हरिहर शर्मा प्रांतीय संत एवं धर्माचार्य प्रमुख वी. एच.पी., अनंत शर्मा उज्जल ब्रज, सौरभ गौड़, कुलदीप दीक्षितआदि के अतिरिक्त गणमान्य लोग और विशाल भक्त समुदाय उपस्थित रहा, जालान परिवार कोलकाता ने समस्त अतिथियों का सम्मान किया.  

Read More

लिए गए ऐतिहासिक फैसले मथुरा, : मथुरा बार एसोसिएशन की साधारण सभा में संविधान समिति द्वारा बार संविधान संशोधन हेतु की गई सिफारिशों को ध्वनिमत से पारित कर दिया। मथुरा बार का संशोधित संविधान आज से ही लागू किया जाएगा। अब मथुरा बार के नए संविधान के तहत कोई भी अधिवक्ता एक पद पर दो बार से ज्यादा नहीं रह पाएगा तथा एक पद पर रहने के बाद उसी पद पर दुबारा पांच साल बाद ही चुनाव लड़ पाएगा। बार सदस्य की सदस्यता राशि अब चार सौ रुपये कर दी गई है। अधिवक्ता के निधन पर सहायता राशि तीन लाख की गई है। बार एसोसिएशन मथुरा के नवीन सदस्य अधिवक्ता को दो वर्ष के उपरान्त ही वोटिंग राइट व आर्थिक सहायता का अधिकार दिया जाएगा। साथ ही नवीन सदस्य को 3 वर्ष तक 100 रुपये वार्षिक शुल्क लिया जाएगा। नॉनप्रेक्टिसनरों की चेकिंग हेतु दस वायोमैट्रिक मशीनें लगेंगी। जिन बार के सदस्यों की पचास प्रतिशत से कम उपस्थिति रहेगी उनको नॉनप्रेक्टिसनर मानकर सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।  बार के सभागार में आयोजित बार एसोसिएशन की साधारण सभा में बार द्वारा पूर्व में बनाई संविधान संशोधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी सिफारिशें बार के सदस्यों के सामने रखीं, जिन पर पक्ष-विपक्ष में विचार विमर्श भी हुआ। दर्जनों अधिवक्ताओं ने अपनी बात दमदारी से भी रखी। बार के साधारण सदस्यों की राय सुनने के बाद बार के अध्यक्ष ब्रज गोपाल शर्मा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि एक पद पर कोई भी अधिवक्ता दो बार ही पदासीन रह सकता है। दो बार से ज्यादा एक पद पर अब कोई भी अधिवक्ता चुनाव नहीं लड़ पाएगा तथा एक पद पर रहने के बाद उसी पद पर वह दुबारा चुनाव पांच साल बाद ही लड़ पाएगा। बार सदस्य की सदस्यता राशि अब चार सौ रुपये कर दी गई है तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद को समाप्त कर दिया गया है। अब आगामी मतदान केवल 6 पदों के लिए ही होगा। अधिवक्ता के निधन पर सहायता राशि तीन लाख की गई है। नॉनप्रेक्टिसनरों की चेकिंग हेतु दस वायोमैट्रिक मशीनें लगेंगी। जिन बार के सदस्यों की पचास प्रतिशत से कम उपस्थिति रहेगी उनको नॉनप्रेक्टिसनर मानकर सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। बार में अन्य भी महत्वपूर्ण संशोधन हुए हैं। सभागार में बार अध्यक्ष ब्रज गोपाल शर्मा, सचिव त्रिलोक चन्द्र शर्मा, अनिल गोस्वामी, संयुक्त सचिव मनोज शर्मा, आडीटर अलका शर्मा, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह तथा संविधान समिति के सम्मानित सदस्य अर्जुन सिंह, पूर्व सचिव नंद किशोर उपमन्यु, वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह, पूर्व सचिव राधारमण उपाध्याय, चौधरी नरेन्द्र सिंह, रमेश शर्मा, महेश चन्द्र चतुर्वेदी, सुशील कुमार शर्मा, रामकुमार अग्रवाल, बनवारी लाल दिनकर, तनवीर अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह, पूर्व अध्यक्ष इन्द्र कुमार वशिष्ठ, पूर्व अध्यक्ष विजय पाल सिंह तौमर, पूर्व सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, पूर्व सचिव साहब सिंह देशवार, पूर्व सचिव ब्रजेश कुंतल, पूर्व सचिव अजित तेहरिया, हरीहर शर्मा, कमलकांत उपमन्यु, हरीओम शर्मा, महेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिल शर्मा, ब्रजेश सारस्वत, नागेन्द्र पाठक, बच्चन लाल श्रीवास्तव, ओमवीर सारस्वत, योगेश तिवारी, रामगोपाल पटेल, राजेन्द्र माहेश्वरी, रविन्द्र, कृष्ण कुमार, दिलीप सारस्वत आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मांगों को मनवाने के लिए लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा आंदोलन मथुÞरा। पिछले पांच दिन से लगातार चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन गुरुवार को उग्र हो उठा। प्रदेश स्तर पर चल रहे आंदोलन का मथुरा में भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का गुरुवार को धैर्य जबाव दे गया। कार्यकत्रियों के तेवर देख कर पुलिस अधिकारी भी जाम को खुलवाने के लिए किसी तरह का बल प्रयाग करने से कतराते रहे। धरना स्थल से करीब एक बजे प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने यहां जमकर हंगामा काटा और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। डीएम कार्यालय में मौजूद नहीं थे, डीएम से मिलने और ज्ञापन सौंपने पर इसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अड़ी रहीं। डीएम आॅफिस के चैनल को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों ने अंदर से चेलन बंद कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में बाहर मौजूद कार्यकत्री भी आक्रोशित हो गई और आगरा-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया।   आंदोलन को सफल बनाने के लिए देहात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में बसों में भर कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कलक्ट्रेट पहुंची थीं। डीएम आफिस पर हंगामा कर रहीं आंदोलनकारियों की बात सुनने और ज्ञापन लेने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल मौके पर पहुंचे और आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समझाने का प्रयास किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के चलते बड़ी संख्या में मौके पर पहले से ही पुलिस बल तैनात था। दोपहर करीब एक बजे से शुरू हुआ यह हंगाम चार बजे तक जारी था। प्रशासनिक अधिकारी किसी भी तरह के बल प्रयोग से रास्ता साफ कराने और जाम को खुलवाने की बजाय शाम होने पर खुद ही महिला आंदोलनकारियों के चले जाने का इंतजार करते रहे। करीब तीन बजे से कुछ महिला कार्यकर्ता धीरे-धीरे अपने गंतव्य को भी जाने लगी थीं। जाम स्थल पर एसडीएम महावन गरिमा सिंह को बुलाने और ज्ञापन देने की मांग भी लगातार आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकत्री करती रहीं। 

Read More

राजस्थान और मथुरा में करते रहे हैं वारदात मथुरा। पुलिस ने लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे अंतरराज्ज्यीय चोर गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा है। पकड़े गये चोरों ने सात चोरी की वारदाताओं को अंजाम दिये जाने की बात कबूली है। पुलिस का मानना है कि इनके माध्यम से चोरी की और कई घटनाओं का और खुलासा हो सकता है। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया अभियुक्तों को जिस समय गिरफ्तार किया गया वह कृष्णा नगर बिजली घर तिराहे के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे थे। गिरफ्तार  अभियुक्त गुड्डू उर्फ छोटू पुत्र ओमी निवासी बैकुण्ठ विहार कॉलोनी हाइवे थाने, सोनू पुत्र  पुरुषोत्तम निवासी करुआ का नगला आनन्द नगर थाना सेवर भरतपुर तथा अमित कुमार पुत्र सावलिया निवासी अबार थाना उद्योग नगर भरतपुर  हैं। इनके कब्जे से लूट के माल में से  एक लाख पांच हजार रुपये, चार अंगूठी, एक चेन, एक लॉकेट, मंगलसूत्र, कौंधनी आदि के अलावा दो तमंचे 315 वोर, चार जिंदा कारतूस तथा एक चाकू बरामद किये हैं।   

Read More

योद्धा चौक से छावनी रेलवे स्टेशन तक निकाली जागरुकता रैली मथुरा। नयति मेडसिटी ने टैंक चौराहे पर ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरुक करने के लिए वॉकाथन का आयोजन किया। टैँक चौराहे से कैंट स्टेशन तक जागरुकता रैली निकाली गई। गुलाबी रंग की डैÑेस पहन कर निकाली गई रैली के माध्यम से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुक किया गया। रैली को सीईओ नयति मेडसिटी नीरा राडिया, नगर आयुक्त डा.उज्ज्वल कुमार और सीएमओ शरद कुमार, पूर्व  पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, एडीएम एफ एण्ड आर रविंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत कुमार ने रवाना किया। इस अवसर पर गुलाबी रंग के गुब्बारे भी छोड़े गये।  नीरा राडिया ने बताया कि दस नवम्बर को कैंप का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं को जागरुक करने के लिए पूरे महीने कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्रिकेटर युवराज सिंह के भी इस कैंप में पहुंचने की संभावना है। युवराज सिंह खुद कैंसर पीड़ित रह चुके हैं।  डा. संगीता डिक ने बताया कि ब्रेस्ट कैँसर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। वॉकाथन भी उसी के तहत उठाया गया कदम है। दस में से एक महिला को बे्रस्ट कैंसर होने की संभावना रहती है। शुरूआती स्टेज में पता चलने पर इस कैंसर को ठीक कर सकते हैं, काफी एडवांस टेज में मरीज उनके पास पहुुंच रहे हैं जिन्हें ठीक करने में परेशानी आ रही है। शरूआत में पता लगाना आसान है। अगर कोई गांठ हे तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं तो महिलाएं बेस्ट केंसर से बच सकतीं।

Read More

आज निकालेंगी जुलूस मथुरा। मानदेय बढ़ाने की मुख्य मांग के साथ सातसूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंगनबाड़ी कर्मचारियों का आंदोलन चैथे दिन भी जारी रहा।  लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में गुरुवार को आंगनबाड़ी संगठन एकजुट हो कर जुलूस निकालेंगे और डीएम को ज्ञापन सांैंपेंगे। आंगनबाड़ी और इस आंदोलन का समर्थन कर रहे संगठनों ने बुधवार को धरना स्थल पर इस बात का खंडन किया कि आंदोलन में कर्मचारी संगठनों के बीच किसी तरह का विवाद है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष शशी प्रभा ने इस तरह की बातों को आंदोलन को कमजोर करने वाली अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कर्मचारी कामबंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। उन्होंने मांग की कि सरकार के साथ जुलाई में आंगनबाड़ी को पंद्रह हजार और सहायिक को साढ़े सात हजार रुपये दिये जाने की बात पर सरकार के साथ वार्ता हुई थी सरकार अब अपने वादये से पीछे हट रही है। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ(एटक)की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को राज्यकर्मचारी घोषित किया जाऐ। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार अधिकारी और नेता करते हैं और इसका दोष अंगनबाड़ी पर डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब पंजीरी वितरण में भारी अनियमितता मिली थी तो इसे बंद क्यों नहीं किया गया। सरकार बच्चों के खाते खुलवाकर सीधे पैसे भी भेज सकती है। उन्होंने सरकार की नीयत पर ही सवाल खड़े कर दिये। जिस तरह के तेवर आंगनबाड़ी कार्मचारियों के दिख रहे हैं उससे आंदोलन लम्बा खिंचने के आसार हैं।   

Read More

कांग्रेस, रालोद, सपा के जिलाध्यक्षों के अलावा मांट विधायक भी रहे बैठक में मौजूद मथुरा। नगर निगम चुनाव से पहले परिसीमन का मुद्दा गर्माता जा रहा है। पूरा विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहा है। विपक्ष की मांग है कि परिसीमन में बरती गईं अनियमितताओं को दूर किया जाए और जिन 1 लाख 65 हजार वोटरों को वोटर लिस्ट से अलग किया गया है उन्हें फिर से लिस्ट में सम्मलित किया जाए। डैम्पीयर नगर में हुए विपक्ष की संयुक्त बैठक में विधायक श्याम सुंदर शर्मा, रालोद नेता डा.अशोक अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष कु.नरेंद्र सिंह, आमआदमी पार्टी के  जिला संयोजक अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष सपा तनवीर अहम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, रविंद्र नरवार आदि बैठक में साम्मलित हुए और एक स्वर से परिसीमन में हुई त्रुटियों में सुधर की मांग की।  बैैठक में मुद्दा छाया रहा कि पौनें दो लाख जो वोट काटे गये हैं, यह वही लोग हैं जो बीजेपी को वोट नहीं देते हैं। आवश्यक्ता पड़ी तो हम आंदोलन करेंगे। जिला संरक्षक आमआदमी पार्टी अजय शर्मा ने उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर आरोप लगाया कि शासन प्रशासन को अपने प्रभाव में लेकर काम करा रहे हैं यह लोकतंत्र की हत्या है।  दूसरी ओर सपा ने जिलाधिकारी से ज्ञापन कर शिकायत की है कि नगर निगम की मतदाता सूची में घोर लापरवाही बरती गई है। एक लाख 65 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये हैं। यह सोची समझी साजिस के तेहत किया गया है। सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की गई है। मतदाता सूची तथ परिसीमन में की गई अनियमितताओं की जांच कराए जाने की भी मांग की है। जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग भी सपाईयों ने की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि गलत तरीके से किये गये परिसीमन को सही किया जाए। ज्ञापन देने वालों में तनवीर अहमद, मुन्ना मलिक, नकुल राजावत, सतीश पटेल, जनेश्वर यादव आदि मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। यमुना मिशन निःस्वार्थ भाव से जनहित में अपने कार्यों को बखूवी अंजाम दे रहा है। स्वच्छता अभियान हो या कोई भी जनहित का कार्य उसे पूरा करने में यमुना मिशन अपने बॉलियन्टरों के साथ हमेशा तैयार रहता है तथा अपने कार्य को खत्म कर ही दम लेता है। मथुरा-वृन्दावन के पंचकोसीय एवं सप्तकोसीय परिक्रमा की शुरूआत होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ब्रज में अक्षय नवमी, कंसवध मेला, देवोत्थान एकादशी पर्व पर मथुरा-वृन्दावन की परिक्रमा का विशेष महत्व है। एक चरितार्थ कहावत है जहां न पहुंचे कवि वहां पहुंचे रवि इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए तथा परिक्रमा के महत्व को ध्यान में रखते हुए यमुना मिशन के संयोजक पं.अनिल शर्मा के नेतृत्व में 30 बॉलियन्टरों ने मथुरा-वृन्दावन परिक्रमा मार्ग का मोटरसाइकिल से निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ था। परिक्रमा मार्ग में व्याप्त गंदगी की जानकारी यमुना मिशन ने नगर निगम आयुक्त डा. उज्जवल कुमार को दी तथा डलाबघरों से शीघ्र कूड़ा निस्तारण की मांग की। डा. उज्जवल कुमार के नेतृत्व में यमुना मिशन अक्षय नवमी पर्व से पूर्व परिक्रमा मार्ग में व्याप्त गंदगी एवं कूड़े के ढेरों को हटवाने का कार्य करेगा, जिससे परिक्रमा मार्ग में आने वाले परिक्रमार्थियों एवं श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हो। यमुना मिशन ने परिक्रमा में निवास कर रहे लोगों से भी अनुरोध किया कि वह अपने घरों का कूड़ा परिक्रमा मार्ग में डालकर मार्ग को गंदा न करें तथा अपने घरों के मुख्यद्वार पर पड़ी गंदगी को साफ कर कूड़ा नियत स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि उद्देश्य बस इतना है कि आने वाले परिक्रमार्थियों की भावनाएं गंदगी देख आहत न हों। परिक्रमा मार्ग डेम्पियर नगर, बृज नगर, नानक नगर, कंकाली, भूतेश्वर, पोतरा कुण्ड, मल्लपुरा, महाविद्या, स्वरस्वती कुण्ड आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, रीतेश शर्मा, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। द यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के आव्हान पर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में वर्तमान कर प्रणाली जीएसटी के प्रावधान एवम् जीएसटी पोर्टल की व्यवस्था तथा जीएसटी कौंसिल के निराधार निर्णय के विरूद्ध गोवर्धन मार्ग स्थित वाणिज्य कर कार्यालय के बाहर प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक धरना-ंप्रदर्शन करते हुये प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के विरूद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाये। अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री अभिलाश योगेश सक्सैना ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ कमिश्नर राजस्व कर, लखनऊ को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर को सौंपा। जिसमें माँग की गयी है कि नये विधान व संक्रमण काल को विचारते हुये विलम्ब शुल्क की व्यवस्था तत्काल मार्च 2018 तक स्थगित की जाये, फार्म-बी प्रस्तुति में विलम्ब दण्ड आरम्भ से ही समाप्त किया जाये व ये जी0एस0टी0 विधान का अंग नहीं है, इसे समाप्त किया जाये। एचएसएन कोड की व्यवस्था अव्यवहारिक रहने के कारण समाप्त की जाये। धरने का संचालन करते हुये महामंत्री अभिलाश योगेश सक्सैना ने बताया कि समाधान के व्यापारी का पोर्टल सक्रिय किया जाये। सितम्बर के बाद अथवा इसके पूर्व समाधान में गये समस्त व्यापारी जुलाई 2017 से ही समाधान में माने जायें तथा उनकी आर्वत की सीमा आरम्भ से ही 150 करोड़ मानी जाये। जी0एस0टी0 कौंसिल में वरिष्ठ अनुभवी कर अधिवक्ताओं को सम्मिलित किया जाये। अंत में द यू0पी0टैक्स बार एसोसिएशन के प्रान्तीय को अध्यक्ष अभिनव योगेश सक्सैना ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रदेश व्यापी धरना-ंप्रदर्शन में श्यामसुन्दर अग्रवाल, दाऊदयाल अग्रवाल, मौहम्मद सलीम, वी0एन0 चतुर्वेदी, त्रिलोक पचैरी, राजीव अग्रवाल, उत्तमचन्द्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नवीन सक्सैना, जितेन्द्र चतुर्वेदी, रिजवान, कोमल अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, पवन गोयल, मनोज सिंघल, रोहिताश सिंह, पुनीत पाठक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। केन्द्र सरकार तीन वर्ष के कार्यकाल में 30 हजार गांवों में बिजली पहुंचा चुकी है, पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अंधेरा थी और अब उजाला। आलू करने वाले किसानों का भी जल्दी समाधान होगा, अगर आवश्यकता पड़ी तो चिप्स की फैक्ट्री भी खुलवाई जाएगी। मथुरा को दिसंबर तक एनसीआर में शामिल कर दिया जाएगा और जब एनसीआर में शामिल होगा, तो मेट्रो ट्रेन मथुरा तक दौड़ेगी। सरकार 5 जिलों मथुरा, काशी, गोरखपुर,आगरा, अयोध्या जहां महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। यह बात आज प्रदेश के ऊर्जामंत्री एवं मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा ने बुधवार दोपहर फरह कस्बे में 132 केवी के बिजलीघर का भूमि पूजन कर शिलान्यास के समय कही।  उक्त शब्द फरह स्थित बिजली घर के शिलान्यास के बाद पंडाल पर भाषण के दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 10 लाख घरों को रोशनी प्रदान की जाएगी। मोदी और योगी ने घर-घर को रोशनी पहुंचाने का संकल्प लिया है। अब तक एक लाख से ज्यादा ट्रांसफॉर्म बदले गए हैं, अगर ट्रांसफॉर्मर फुंकता है तो उसकी जगह क्षमता बढ़ाकर नया ट्रांसफॉर्मर लगेगा। बिजली से संबंधित जनता को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ना किसी विधायक को, ना ही किसी पदाधिकारियों को फोन करें, बल्कि सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं और उसका समाधान जल्द ही किया जाएगा। अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए कि वह अपने मोबाइल हमेशा चालू रखें। उन्होंने उपभोक्ता देवो भवरू का नारा भी लगाया। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री नहीं उपभोक्ता बन कर काम करता हूं। जब मैं मंत्री नहीं था तो घर के कनेक्शन और ट्यूबल के कनेक्शन के लिए मुझे पापड़ बेलने पड़े, लेकिन आज किसी भी किसान को कनेक्शन के लिए पापड नहीं बेलने पड़ेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त शासन होगा। अब तक बिजली विभाग आईसीयू में था लेकिन अब रफ्तार पकडने लगा है। 2019 तक चार करोड़ घरों को बिजली दी जाएगी। दिसंबर 2018 तक फरह मे हुये शिलान्यास का कार्य पूर्ण हो जाएगा। पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अंधेरा थी और अब उजाला। आलू करने वाले किसानों का भी जल्दी समाधान होगा, अगर आवश्यकता पड़ी तो चिप्स की फैक्ट्री भी खुलवाई जाएगी। मथुरा को दिसंबर तक एनसीआर में शामिल कर दिया जाएगा और जब एनसीआर में शामिल होगा, तो मेट्रो ट्रेन मथुरा तक दौड़ेगी। सरकार 5 जिलों मथुरा, काशी, गोरखपुर,आगरा, अयोध्या जहां महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। यहां विकास कार्य शुरू कर चुकी है। भाषण से पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली घर पर 132 केबीए नये बिजलीघर का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। बिजली विभाग के अधिकारियों व क्षेत्रीय जनता तथा फरह चेयरमैन प्रत्याशी के.के. पचैरी ने मंत्री का 11 किलो की माला पहनाकर व तस्वीर भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

Read More

सोने चांदी के आभूषण और 45 हजार लूट ले गए मथुरा। राया कस्बे में तीन बदमाशों ने एक ज्वैलर्स को निशाना बनाकर उसके पास मौजूद आभूषण और 45 हजार की नगदी लूटकर ले गए। मुकेश कुमार एन पी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है वह प्रतिदिन राया से गांव ईटौली दुकान पर अपनी बाइक से आते जाते है। आज चार बजे मुकेश कुमार उर्फ पप्पन दुकान से सामान लेकर राया अपने घर आ रहे थे ईटौली गांव से चलने के बाद वह गांव खिरारी के समीप पहुंचे थे तभी पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तंमचा दिखा कर बाइक को रूकवा लिया और रूकते ही आंखों मे मिर्च डाल दी और थैला छीनने का प्रयास करने लगे जब पप्पन ने विरोध किया तो उसके सिर में तंमचा के बट मारे जिस से वह लहूलुहान होकर सडक पर गिर पडे़ और बदमाश 45 हजार रूप्यें चार किग्रा चांदी के आभूषण और 100 ग्राम सोने के आभूषण लूट कर भाग गए। घटना की सूचना तत्काल थाना राया पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश चन्द्र शर्मा मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

Read More

27 अक्टूबर को होगा समाजवाड़ी का लोकार्पण 28 से 30 अक्टूबर तक मनाया जायेगा कंसवध मेला मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में चतुर्वेदी समाज द्वारा मनाये जाने वाले परम्परागत विश्व प्रसिद्ध श्रीकृष्ण महोत्सव कंसवध मेला इस बार जोर-शोर के साथ मनाया जायेगा। इससे पूर्व 27 अक्टूबर शुक्रवार को मुख्य संरक्षक महेश पाठक भैंस बहोरा स्थित नवनिर्मित समाजवाड़ी का लोकार्पण करेंगे।  इस मेले के आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि इस बार त्रिदिवसीय कंस वध मेला 28 से 30 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। 28 अक्टूबर शनिवार को प्रात 9 बजे विश्राम घाट पर तिराहे पर गौचारण लीला का आयोजन किया जायेगा। सांय 4 बजे गौचारण शोभायात्रा निकलेगी तथा रात्रि 8 बजे पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें जाने-माने कवि-कवयित्री भाग लेंगे। 29 अक्टूबर रविवार को सांय 6 बजे पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर कंस वध लीला का आयोजन किया जायेगा तथा 30 अक्टूबर सोमवार को सांय 4 बजे कंस वध शोभायात्रा छत्ता बाजार से निकलकर कंस टीले तक जायेगी। तत्पश्चात् कंस टीले पर कृष्ण बलराम के स्वरूप कंस रूपी पुतले को घसीटकर गिरायेंगे तथा उनके सखारूपी चतुर्वेदी बन्धु पूरे जोश खरोश के साथ कंसखार पर उस पुतले को लाठियों से झूरकर उसका वध करेंगे।  शोभायात्रा में इस बार कलात्मक झांकियां निकाली जायेगी। अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए परिषद महामंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि इस त्रिदिवसीय मेले की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। शासन-प्रशासन से भी सहयोग मिल रहा है। विगत दिनों जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं पुलिस अधिकारियों से भी मेले के बारे में विस्तृत वार्ता की जा चुकी है। शोभायात्रा मार्ग में बिजली के तार व अन्य वातों के सम्बन्ध में वार्ता हो चुकी है। विश्राम घाट सम्पूर्ण मार्ग में उचित साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था हेतु भी वार्ता की जा चुकी है। मेले की तैयारियां में परिषद के सभी पदाधिकारी व अन्य बन्धु लगे हैं। समाज में भी इस मेले को लेकर उत्साह है। देश-विदेश से भी समाज के बन्धुओं का इस मेले में भाग लेने हेतु आना शुरू हो गया है। वार्ता के दौरान राकेश तिवारी उपाध्यक्ष, योगेन्द्र चतुर्वेदी महामंत्री, अनिल चतुर्वेदी, अमित पाठक, संजीव चतुर्वेदी, राजकुमार चतुर्वेदी मंत्रीगण, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, मोहित चतुर्वेदी, राधावल्लभ, अमित बौहरे एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More