BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अब साकार होगा ब्रज के विकास का सपना

mathura brijvasi मथुरा| सुनील शर्मा : संत, ब्रजवासी, धर्माचार्य एवं ब्रज भक्तों में हर्ष की लहर आज आनंद वृन्दावन में भागवत मंच पर परम पूज्य स्वामी श्रीगिरीशानंदजी महाराज की अध्यक्षता में विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी श्रीरामदेवानंद जी महाराज ने कहा कि वर्षों की अभिलाषा की अब पूर्ति सुखद है, स्वामी श्रीगोविंदानंदजी तीर्थ ने कहा कि अब ब्रज के प्राचीन स्वरूप का उद्घाटन हो सकेगा, महामंडलेश्वर स्वामी श्रीबालयोगेश्वरानंद जी ने कहा कि स्वरूप रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है, सभा के अध्यक्ष स्वामी श्रीगिरिशानंद जी महाराज ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद परम ईमानदार एवं ब्रज के लिए समर्पित श्रीशैलजाकांतजी मिश्र को दिया गया दायित्व श्रीकिशोरीजी की कृपा का लक्षण है, सभा के संचालक श्री डॉ. मनोजमोहनजी शास्त्री, पुराणाचार्य ने कहा कि माननीय श्रीयोगीजी के मुख्यमंत्रित्व में धीरे-धीरे सम्पूर्ण ब्रज ही तीर्थ स्थल घोषित होगा, प्रथम चरण में ठाकुर बंकेबिहारी जी की नगरी वृन्दावन और श्रीकिशोरी जी की नगरी बरसाना को प्रदेश का पहला तीर्थ-स्थल बनाया गया यह हमारे लिए सौभाग्य और हर्ष की बात है, उत्तर-प्रदेश ब्रज विकास परिषद् के उपाध्यक्ष माननीय श्रीशैलजाकांत मिश्र ने कहा कि तीर्थ-स्थल घोषित होने से भी कठिन कार्य इसके स्वरूप रक्षण की है अतः सर्वप्रथम पालीथिन पर अविलंब रोक लगनी चाहिए, इसमें सरकार के साथ सभी समुदाय का सहयोग अपेक्षित है, आभार व्यक्त करते हुए सर्वब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराजनारायण द्विवेदी ने कहा कि संतों की उपस्थिति में श्रीशैलजाकांतजी का सम्मान उनकी सत्य निष्ठा का सम्मान है। इस अवसर पर स्वामी महेशानंद जी सरस्वती महाराज, चतु: संप्रदायाचार्य महंत फूलडोल बिहारी दास जी महाराज, महामंडलेश्वर रामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, महामंडलेश्वर नवलगिरि जी महाराज, स्वामी श्रवणानंदजी महाराज, महंत प्रह्लाददास जी महाराज, महंत हरिबोल बाबा जी महाराज, स्वामी सुरेशानंद जी परमहंस, महंत आदित्यानंद जी महाराज, कैप्टन हरिहर शर्मा प्रांतीय संत एवं धर्माचार्य प्रमुख वी. एच.पी., अनंत शर्मा उज्जल ब्रज, सौरभ गौड़, कुलदीप दीक्षितआदि के अतिरिक्त गणमान्य लोग और विशाल भक्त समुदाय उपस्थित रहा, जालान परिवार कोलकाता ने समस्त अतिथियों का सम्मान किया.

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More