देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
योद्धा चौक से छावनी रेलवे स्टेशन तक निकाली जागरुकता रैली
मथुरा। नयति मेडसिटी ने टैंक चौराहे पर ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरुक करने के लिए वॉकाथन का आयोजन किया। टैँक चौराहे से कैंट स्टेशन तक जागरुकता रैली निकाली गई। गुलाबी रंग की डैÑेस पहन कर निकाली गई रैली के माध्यम से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुक किया गया। रैली को सीईओ नयति मेडसिटी नीरा राडिया, नगर आयुक्त डा.उज्ज्वल कुमार और सीएमओ शरद कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, एडीएम एफ एण्ड आर रविंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत कुमार ने रवाना किया। इस अवसर पर गुलाबी रंग के गुब्बारे भी छोड़े गये।
नीरा राडिया ने बताया कि दस नवम्बर को कैंप का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं को जागरुक करने के लिए पूरे महीने कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्रिकेटर युवराज सिंह के भी इस कैंप में पहुंचने की संभावना है। युवराज सिंह खुद कैंसर पीड़ित रह चुके हैं।
डा. संगीता डिक ने बताया कि ब्रेस्ट कैँसर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। वॉकाथन भी उसी के तहत उठाया गया कदम है। दस में से एक महिला को बे्रस्ट कैंसर होने की संभावना रहती है। शुरूआती स्टेज में पता चलने पर इस कैंसर को ठीक कर सकते हैं, काफी एडवांस टेज में मरीज उनके पास पहुुंच रहे हैं जिन्हें ठीक करने में परेशानी आ रही है। शरूआत में पता लगाना आसान है। अगर कोई गांठ हे तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं तो महिलाएं बेस्ट केंसर से बच सकतीं।













Related Items
कैंप में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा गुरू
ताइक्वांडो कैंप का समापन आज
पांच हजार से अधिक आबादी वाले गावों में कैंप करेगी मेडिकल टीम