देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सोने चांदी के आभूषण और 45 हजार लूट ले गए
मथुरा। राया कस्बे में तीन बदमाशों ने एक ज्वैलर्स को निशाना बनाकर उसके पास मौजूद आभूषण और 45 हजार की नगदी लूटकर ले गए। मुकेश कुमार एन पी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है वह प्रतिदिन राया से गांव ईटौली दुकान पर अपनी बाइक से आते जाते है। आज चार बजे मुकेश कुमार उर्फ पप्पन दुकान से सामान लेकर राया अपने घर आ रहे थे ईटौली गांव से चलने के बाद वह गांव खिरारी के समीप पहुंचे थे तभी पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तंमचा दिखा कर बाइक को रूकवा लिया और रूकते ही आंखों मे मिर्च डाल दी और थैला छीनने का प्रयास करने लगे जब पप्पन ने विरोध किया तो उसके सिर में तंमचा के बट मारे जिस से वह लहूलुहान होकर सडक पर गिर पडे़ और बदमाश 45 हजार रूप्यें चार किग्रा चांदी के आभूषण और 100 ग्राम सोने के आभूषण लूट कर भाग गए। घटना की सूचना तत्काल थाना राया पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश चन्द्र शर्मा मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन