BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आंगनबाड़ियों का डीएम आॅफिस पर हंगाम, रोड किया जाम

आंगनबाड़ियों पर लखनऊ में हुए लाठी चार्ज के विरोध में निकाल जुलूसमांगों को मनवाने के लिए लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा आंदोलन

मथुÞरा। पिछले पांच दिन से लगातार चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन गुरुवार को उग्र हो उठा। प्रदेश स्तर पर चल रहे आंदोलन का मथुरा में भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का गुरुवार को धैर्य जबाव दे गया। कार्यकत्रियों के तेवर देख कर पुलिस अधिकारी भी जाम को खुलवाने के लिए किसी तरह का बल प्रयाग करने से कतराते रहे। धरना स्थल से करीब एक बजे प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने यहां जमकर हंगामा काटा और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। डीएम कार्यालय में मौजूद नहीं थे, डीएम से मिलने और ज्ञापन सौंपने पर इसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अड़ी रहीं। डीएम आॅफिस के चैनल को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों ने अंदर से चेलन बंद कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में बाहर मौजूद कार्यकत्री भी आक्रोशित हो गई और आगरा-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया।   आंदोलन को सफल बनाने के लिए देहात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में बसों में भर कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कलक्ट्रेट पहुंची थीं। डीएम आफिस पर हंगामा कर रहीं आंदोलनकारियों की बात सुनने और ज्ञापन लेने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल मौके पर पहुंचे और आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समझाने का प्रयास किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के चलते बड़ी संख्या में मौके पर पहले से ही पुलिस बल तैनात था। दोपहर करीब एक बजे से शुरू हुआ यह हंगाम चार बजे तक जारी था। प्रशासनिक अधिकारी किसी भी तरह के बल प्रयोग से रास्ता साफ कराने और जाम को खुलवाने की बजाय शाम होने पर खुद ही महिला आंदोलनकारियों के चले जाने का इंतजार करते रहे। करीब तीन बजे से कुछ महिला कार्यकर्ता धीरे-धीरे अपने गंतव्य को भी जाने लगी थीं। जाम स्थल पर एसडीएम महावन गरिमा सिंह को बुलाने और ज्ञापन देने की मांग भी लगातार आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकत्री करती रहीं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More