BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अंधेरा थी और अब उजाला: श्रीकांत शर्मा

भूमि पूजन करते ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा। केन्द्र सरकार तीन वर्ष के कार्यकाल में 30 हजार गांवों में बिजली पहुंचा चुकी है, पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अंधेरा थी और अब उजाला। आलू करने वाले किसानों का भी जल्दी समाधान होगा, अगर आवश्यकता पड़ी तो चिप्स की फैक्ट्री भी खुलवाई जाएगी। मथुरा को दिसंबर तक एनसीआर में शामिल कर दिया जाएगा और जब एनसीआर में शामिल होगा, तो मेट्रो ट्रेन मथुरा तक दौड़ेगी। सरकार 5 जिलों मथुरा, काशी, गोरखपुर,आगरा, अयोध्या जहां महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। यह बात आज प्रदेश के ऊर्जामंत्री एवं मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा ने बुधवार दोपहर फरह कस्बे में 132 केवी के बिजलीघर का भूमि पूजन कर शिलान्यास के समय कही। 

उक्त शब्द फरह स्थित बिजली घर के शिलान्यास के बाद पंडाल पर भाषण के दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 10 लाख घरों को रोशनी प्रदान की जाएगी। मोदी और योगी ने घर-घर को रोशनी पहुंचाने का संकल्प लिया है। अब तक एक लाख से ज्यादा ट्रांसफॉर्म बदले गए हैं, अगर ट्रांसफॉर्मर फुंकता है तो उसकी जगह क्षमता बढ़ाकर नया ट्रांसफॉर्मर लगेगा। बिजली से संबंधित जनता को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ना किसी विधायक को, ना ही किसी पदाधिकारियों को फोन करें, बल्कि सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं और उसका समाधान जल्द ही किया जाएगा। अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए कि वह अपने मोबाइल हमेशा चालू रखें। उन्होंने उपभोक्ता देवो भवरू का नारा भी लगाया। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री नहीं उपभोक्ता बन कर काम करता हूं। जब मैं मंत्री नहीं था तो घर के कनेक्शन और ट्यूबल के कनेक्शन के लिए मुझे पापड़ बेलने पड़े, लेकिन आज किसी भी किसान को कनेक्शन के लिए पापड नहीं बेलने पड़ेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त शासन होगा। अब तक बिजली विभाग आईसीयू में था लेकिन अब रफ्तार पकडने लगा है। 2019 तक चार करोड़ घरों को बिजली दी जाएगी। दिसंबर 2018 तक फरह मे हुये शिलान्यास का कार्य पूर्ण हो जाएगा। पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अंधेरा थी और अब उजाला। आलू करने वाले किसानों का भी जल्दी समाधान होगा, अगर आवश्यकता पड़ी तो चिप्स की फैक्ट्री भी खुलवाई जाएगी। मथुरा को दिसंबर तक एनसीआर में शामिल कर दिया जाएगा और जब एनसीआर में शामिल होगा, तो मेट्रो ट्रेन मथुरा तक दौड़ेगी। सरकार 5 जिलों मथुरा, काशी, गोरखपुर,आगरा, अयोध्या जहां महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। यहां विकास कार्य शुरू कर चुकी है। भाषण से पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली घर पर 132 केबीए नये बिजलीघर का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। बिजली विभाग के अधिकारियों व क्षेत्रीय जनता तथा फरह चेयरमैन प्रत्याशी के.के. पचैरी ने मंत्री का 11 किलो की माला पहनाकर व तस्वीर भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More