BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कंस मेले की तैयारियों में जुटा चतुर्वेदी समाज

पत्रकारों को कंसवध मेले की जानकारी देते श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक 27 अक्टूबर को होगा समाजवाड़ी का लोकार्पण

28 से 30 अक्टूबर तक मनाया जायेगा कंसवध मेला

मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में चतुर्वेदी समाज द्वारा मनाये जाने वाले परम्परागत विश्व प्रसिद्ध श्रीकृष्ण महोत्सव कंसवध मेला इस बार जोर-शोर के साथ मनाया जायेगा। इससे पूर्व 27 अक्टूबर शुक्रवार को मुख्य संरक्षक महेश पाठक भैंस बहोरा स्थित नवनिर्मित समाजवाड़ी का लोकार्पण करेंगे। 

इस मेले के आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि इस बार त्रिदिवसीय कंस वध मेला 28 से 30 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। 28 अक्टूबर शनिवार को प्रात 9 बजे विश्राम घाट पर तिराहे पर गौचारण लीला का आयोजन किया जायेगा। सांय 4 बजे गौचारण शोभायात्रा निकलेगी तथा रात्रि 8 बजे पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें जाने-माने कवि-कवयित्री भाग लेंगे। 29 अक्टूबर रविवार को सांय 6 बजे पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर कंस वध लीला का आयोजन किया जायेगा तथा 30 अक्टूबर सोमवार को सांय 4 बजे कंस वध शोभायात्रा छत्ता बाजार से निकलकर कंस टीले तक जायेगी। तत्पश्चात् कंस टीले पर कृष्ण बलराम के स्वरूप कंस रूपी पुतले को घसीटकर गिरायेंगे तथा उनके सखारूपी चतुर्वेदी बन्धु पूरे जोश खरोश के साथ कंसखार पर उस पुतले को लाठियों से झूरकर उसका वध करेंगे। 

शोभायात्रा में इस बार कलात्मक झांकियां निकाली जायेगी। अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए परिषद महामंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि इस त्रिदिवसीय मेले की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। शासन-प्रशासन से भी सहयोग मिल रहा है। विगत दिनों जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं पुलिस अधिकारियों से भी मेले के बारे में विस्तृत वार्ता की जा चुकी है। शोभायात्रा मार्ग में बिजली के तार व अन्य वातों के सम्बन्ध में वार्ता हो चुकी है। विश्राम घाट सम्पूर्ण मार्ग में उचित साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था हेतु भी वार्ता की जा चुकी है। मेले की तैयारियां में परिषद के सभी पदाधिकारी व अन्य बन्धु लगे हैं। समाज में भी इस मेले को लेकर उत्साह है। देश-विदेश से भी समाज के बन्धुओं का इस मेले में भाग लेने हेतु आना शुरू हो गया है। वार्ता के दौरान राकेश तिवारी उपाध्यक्ष, योगेन्द्र चतुर्वेदी महामंत्री, अनिल चतुर्वेदी, अमित पाठक, संजीव चतुर्वेदी, राजकुमार चतुर्वेदी मंत्रीगण, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, मोहित चतुर्वेदी, राधावल्लभ, अमित बौहरे एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More