देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकांग्रेस, रालोद, सपा के जिलाध्यक्षों के अलावा मांट विधायक भी रहे बैठक में मौजूद
मथुरा। नगर निगम चुनाव से पहले परिसीमन का मुद्दा गर्माता जा रहा है। पूरा विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहा है। विपक्ष की मांग है कि परिसीमन में बरती गईं अनियमितताओं को दूर किया जाए और जिन 1 लाख 65 हजार वोटरों को वोटर लिस्ट से अलग किया गया है उन्हें फिर से लिस्ट में सम्मलित किया जाए। डैम्पीयर नगर में हुए विपक्ष की संयुक्त बैठक में विधायक श्याम सुंदर शर्मा, रालोद नेता डा.अशोक अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष कु.नरेंद्र सिंह, आमआदमी पार्टी के जिला संयोजक अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष सपा तनवीर अहम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, रविंद्र नरवार आदि बैठक में साम्मलित हुए और एक स्वर से परिसीमन में हुई त्रुटियों में सुधर की मांग की।
बैैठक में मुद्दा छाया रहा कि पौनें दो लाख जो वोट काटे गये हैं, यह वही लोग हैं जो बीजेपी को वोट नहीं देते हैं। आवश्यक्ता पड़ी तो हम आंदोलन करेंगे। जिला संरक्षक आमआदमी पार्टी अजय शर्मा ने उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर आरोप लगाया कि शासन प्रशासन को अपने प्रभाव में लेकर काम करा रहे हैं यह लोकतंत्र की हत्या है।
दूसरी ओर सपा ने जिलाधिकारी से ज्ञापन कर शिकायत की है कि नगर निगम की मतदाता सूची में घोर लापरवाही बरती गई है। एक लाख 65 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये हैं। यह सोची समझी साजिस के तेहत किया गया है। सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की गई है। मतदाता सूची तथ परिसीमन में की गई अनियमितताओं की जांच कराए जाने की भी मांग की है। जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग भी सपाईयों ने की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि गलत तरीके से किये गये परिसीमन को सही किया जाए। ज्ञापन देने वालों में तनवीर अहमद, मुन्ना मलिक, नकुल राजावत, सतीश पटेल, जनेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।













Related Items
दिल्ली पुलिस ने विधायक की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर आतिशी को नोटिस दिया
MATHURA : सांसद ने ली दिशा की बैठक, मौजूद रहे सभी विधायक
ब्रज रज उत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक