BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नगर कें सप्त देवालयों के अलावा इस्काॅन मंदिर में हुआ गोर्वधन पूजन मथुरा। वृन्दावन आस्था की नगरी वृन्दावन मंे शुक्रवार को गोर्वधन पूजन की धूम रही। प्रातः काल से ही मंदिर देवालयों में गोर्वधन पूजन करने को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। मंदिरों की नगरी गिर्राज महाराज के जयकारों से गुंजाएमान हो उठी। नगर के मंदिरांें में श्रद्धा भाव के साथ विधि विधान पूर्वक गोर्वधन पूजा की गयी। वहीं विश्वविख्यात इस्काॅन मन्दिर में घण्टे घड़यालों के मध्य श्रद्धालुओं ने गोर्वधन महाराज की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गोर्वधन पूजन को विदेशी भक्त भी लालायित दिखे। विदेश भक्तों पर गिर्राज धरण का ऐसा रंग च-सजय़ा के हर कोई गिर्राज प्रभु की आस्था में विलीन नजर आया। भक्तों द्वारा हरिनाम संर्कीतन कर गोर्वधन पूजन एवं अन्नकूट का अनन्द लिया। प्रातकाल से ही इस्काॅन मन्दिर मेें गोर्वधन पूजन की तैयारियों को लेकर श्रद्धालु उत्सुक दिखाई दिये। सम्पूर्ण मंदिर परिशर में प्रभु के उदघोषों से गुंजने लगा। इस्काॅन मंदिर में दोपहर बाद तक गोर्वधन पूजन को विदेश भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। श्रद्धालु भक्तों ने गोर्वधन पूजन कर शुख स्मृद्धि एवं प्रकृति की रक्षा के लिये कामना की। महन्त प्रेमदास शास्त्री महाराज ने गोर्वधन पूजन के एवं अन्नकूट के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इन्द्र की पूजा बन्द करके विष्णु स्वरूप गोर्वधन पर्वत की पूजा प्रारम्भ की। गोर्वधन महाराज आज भी भक्तों द्वारा मांगी गयी मनोकामनाऐं पूरी करतें हैं। इसके साथ ही राधारमण जी,राधाबल्लभ जी, मदनमोहन जी के अलावा नगर अन्य मंदिरों में भी श्रद्धाभाव के साथ गोर्वधन पूजन एवं अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचगौड़ा दास, परमदास, रवि लोचन दास, जर्नादन महाराज, भक्ती माधुर महाराज, खुशा, हंसराज, मुकुन्दा प्रभु, संटींग के अलावा बड़ी संख्या में विदेशी भक्त मौजूद रहे।

Read More

25 तक सभी उम्मीदवार जमा कराएं आवेदन  मथुरा। आज रालोद जिला कार्यालय,मथुरा पर रालोद नेता डॉक्टर अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनावों के सम्बंध में आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें नगर निगम,नगर पालिका व नगरपंचायत चुनावों के मद्देनजर गहन-चिंतन किया गया व आगामी 25 अक्टूबर तक सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन के लिए आखिरी तारीक तय की गई। जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने रालोद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की रालोद इस बार निकाय चुनावों में सभी सातों जाती के व्यक्तियों को चुनाव मैदान में उतारेगा व सामान धर्मनिरपेक्ष विचारधाराओं के दलो को एक साथ साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ मिल कर चुनाव लड़ने का भी आह्वान किया। रालोद नेता डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज भाजपा सरकार द्वारा लगाई गई जनविरोधी जी.एस.टी से पीड़ित है व मेरी हार का बदला वैश्य समाज भाजपा प्रत्याशी को हराकर लेगा। रालोद नेता योगेश नौहवार,आर.एस सिकरवार,रामवीर भरनगर,राजपाल भरनगर,बाबूलाल,देवराज सिंह,यूनिस कुरेशी,ओम्प्रकाश चैटाला ने भी सम्बोधित किया। मुख्यरूप से रोहित प्रताप,रविंद्र नरवार,कुँवर चंद्न रावत,कायम कुरेशी,डॉक्टर रवी माहूर,खजान सिंह,पुरशोत्तम,सुखबीर सिंह प्रधान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

Read More

गिरिराज तलहटी में वन विभाग एवं यमुना मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान पंचवटी में लगाई गई नई पौध, यमुना मिशन करेगा वृक्षों की रखवाली मथुरा। धनतेरस के अवसर पर विश्व में पहली बार गोवर्धन स्थित गिरिराज तलहटी में वन विभाग द्वारा यमुना मिशन के सहयोग से जनहित में काष्र्णि गुरू शरणानंद आश्रम के सामने लगभग चार-पांच पंचवटी का निर्माण किया गया। अदृश्य शक्ति ने फिर अपना चमत्कार दिखाया। इससे पूर्व यमुना मिशन वॉलियन्टरों द्वारा यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं ॉ वन विभाग के गोवर्धन रेंजर देवेन्द्र सिंह एवं कर्मचारी तिवारीजी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर तलहटी मार्ग को स्वच्छ किया गया।  स्वच्छता अभियान में यमुना मिशन वॉलियन्टरों द्वारा हाथों में झाड़ू लेकर  पूरी गिरिराज तलहटी को कूड़ा रहित किया गया। उन्होंने परिक्रार्थियों एवं श्रद्धालुओं से तलहटी को स्वच्छ रखने की अपील की। इस अवसर पर साधु-संतों ने भी स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।  ूबता दें कि पंचवटी में रावण ने माता सीता को रखा था। उसी तर्ज पर विश्व में पहली बार गिरिराज तलहटी में वन विभाग एवं यमुना द्वारा पंचवटी का निर्माण कराया। इस अवसर पर पंचवटी में कई नई पौध रोपित कर वृक्षारोपण किया गया। साधु-संतों एवं स्थानीय नागरिकों ने वृक्षारोपण में सहयोग किया। सभी पौध यमुना मिशन द्वारा निरूशुल्क लगाए गए हैं। बता दें कि यमुना मिशन सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने में पीछे नहीं हटता और समय-समय पर अपने कार्य को अंजाम देता रहता है। इस अवसर पर वन विभाग गोवर्धन रेंजर देवेन्द्र सिंह, तिवारीजी, यमुना मिशन के  संयोजक पं. अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, गीतेश शर्मा, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। राया दीपावली पर्व को लेकर जगह स्कूलों में रंगोली महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नन्ने मुन्ने छात्र छात्राओं ने कला का प्रदर्शन किया और विजेता प्रतियोगियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोफिया पब्लिक स्कूल में आयोजित रंगोली में प्रथम कल्पना,द्वितीय पूजा,तीसरा स्थान महक ने प्राप्त किया। महेंदी में प्रथम भावना, द्वितीय रिंकी और रंजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला में प्रथम पूनम द्वितीय डोली और तीसरा शिवानी ने प्राप्त किया। राया बाल मंदिर,केडी पब्लिक स्कूल और लाला अम्बा प्रसाद में भी रंगोली और महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वहीं प्राथमिक विद्यालय परसा की ग-सजय़ी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेेता छात्र छात्राओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर राजीव पचैरी,लक्ष्मन ंिसह,अनीता चाहर प्रेम किशोर आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा।रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल (जू0वि0) में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारभ्भ शंखनाद, गाायत्री मंत्र व माॅं सरस्वती के चित्रपट पर माल्र्यापण करके किया गया। इस अवसर पर समस्त अभिभावक विषिष्ट अतिथि थे। योगेन्द्र गोयल ने दीप प्रजवल्लित किया। बच्चांे के द्धारा रंगारंग प्रस्तुतियॅंा दी गयी। जिसमें दशावतार, ज्योति कलश, जल ही जीवन, विक्रम बेताल, राम लीला, चलो स्कूल चले हम, कव्वाली आदि प्रस्तुतियाॅं प्रमुख थी। आज शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक व समसामयिक सभी के कार्यक्रम हुए। जो उपस्थित सभी गणमान्यों के दिल को छू गयी। दशावतार और पिरामिड डांस अत्यधिक शानदार रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र-ंछात्राओं के द्वारा किया गया।

Read More

छाता के तहसील दिवस में 193 शिकायतें दर्ज 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार मथुरा। छाता में मंगलवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 193 शिकायतें मौके पर दर्ज कराई गई। जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर गुणवक्ता रूप से किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दियें। लापरवाह अधिकारियों में फटकार लगाई और चेतावनी दी यदि भविष्य में तहसील दिवस की शिकायतों का सम्पूर्ण समाधान करने में रूचि नही ली तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। तहसील दिवस में मुख्यरूप से छाता नगर की शिवकालौनी के राजेश गुप्ता डीडराईटर, राजेश गुप्ता, बलराम, रवि भारद्वाज, चिरंजी, रामभरोसी, आदि ने शिकायत की कि वह पिछले कई बर्षो से तहसील दिवस एवं नगर पंचायत कार्यालयों में जलभराव की समस्या से अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक कालौनी के गन्दे पानी निकासी के लिए कोई नाली नही बनाई है जिससे गन्दा पानी खरंजो पर भरा हुआ है। तरह तरह की बीमारियाॅ उत्पन्न हो रही है। तरह तरह की बीमारियाॅ उत्पन्न हो रही है। चन्दोरी के महीपाल ने ग्राम प्रधान पर प्राथमिक विद्यालय की जमीन को बचेने की शिकायत की है। तूमौला के ग्राम प्रधान सुन्दर सिंह ने हाईस्कूल तूमौला के हैड मास्टर बैनीबाल व प्राईमरी प्रथम की अध्यापिका अंजू की शिकायत की है कि वह स्कूल में नही आते है और पूछते है तो छेडखानी आदि जैसे मुकदमों में फसाने की चेतावनी देते है। इसके अलावा राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पीडब्लू डी, जलनिगम, बिजली आदि से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज की गई। तहसील दिवस में एस एस पी मथुरा, एसडीएम छाता डाॅ राजेन्द्र पेसिया, सीएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी, बीएसए, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीडीओ, ईओ, मोहनप्रकाश उपाध्याय, सीओ चन्द्रधर गौड, कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे।

Read More

जीएसटी की मार ने बिकी की धनतेरस  मथुरा। जुलाई में जीएसटी लागू होने की वजह से इस बार त्योहारों पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। पहले के मुकाबले इस साल सभी त्योहारों पर बाजारों मे रौनक कम हो गई है।  धनतेरस के दिन सोने, चांदी, वाहन, बर्तन खरीदने की प्रथा है, लेकिन जीएसटी की वजह से कुछ चीजों के दाम बढ़ गए है।   जीएसटी पहले ही लोगों के लिए काफी परेशानियां खड़ी कर चुका है। मीडिया रिपोर्टस में अनुमान लगाया जा रहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल व्यापार पर ज्यादा असर पड़ेगा। पिछली धनतेरस के मुकाबले चैपहिया वाहनों पर 70 प्रतिशत, दोपहिया वाहनों पर 50 प्रतिशत, बर्तन कारोबार पर 80 प्रतिशत व सर्राफा मार्केट का 60 प्रतिशत कम का कारोबार हो रहा है। पांच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव की आज से शुरूआत हो गयी। प्रातः से ही बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। दीपवाली के त्यौहार को देखते तथा आज धनत्रेयादशी पर्व के होने पर बाजारों में कपड़ें की दुकानों, मिष्ठान की दुकानों तथा ज्वैलर्स की दुकानों एवं बर्तनों की दुकानें आकर्षक रूप से सजी देखी गई। धनतेरस के शुभ अवसर होने से चांदी के सिक्के, चांदी के नोट के साथ ही चांदी की देवी लक्ष्मी, सरस्वती व भगवान गणेश की मूर्तियां भी खरीदी गई। साथ ही रोशनी और साज-सजावट की सामग्रीयों की दुकाने भी भीड़ से भरी नजर आई। धनतेरस से शुरूआत होने के साथ ही बाजार गुलजार हुए। बाजार में बर्तनों की दुकानों पर महिलाओं का मेला सा लगा रहा। बाजार में बर्तनों में नई बैराइटियां और नये माॅडल के बर्तन आने से महिलाओं में उन्हें लेने की होड़ सी लगी रही। वहीं ज्वैलरी की दुकानों पर भी नवविवाहिताओं, युवतियों की भीड़ देखी गई। खेल, खिलौना, खील, बतासे, सकोरा, दीवला, कोठी, हटरी, चांडूल, मानक दिये, लक्ष्मी गणेश, सरस्वती, हनुमान आदि की विभिन्न डिजायनों की मिट्टी की मूर्तियों से बाजार पट गया। श्रृंगार की सामग्री सजावट की सामग्री, गिफ्ट की सामग्री सेवा आदि की विक्री को आकर्षक दुकानें लगी रही, जहां लोग खरीदारी कर रहे थे। लक्ष्मी, गणेश के चित्र पट एवं विभिन्न चित्रपटों की दुकानें भी लगी रही। खुले फूल एवं मालाओं की भी भारी बिक्री होती देखी गई। धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में सुबह से ही जाम लगता रहा। बाजारों में भारी भीड़ होती देखी गई। सर्राफा दुकानों पर भी भीड़ लगती देखी गई। वहीं बर्तनों एवं वस्त्रों की दुकानों पर भारी खरीददारी होती देखी गई।   

Read More

सौंख। मथुरा- सौंख रोड स्थित ज्ञान एजूकेशन इंस्टीट्यूट में दीपावली के अवसर पर रंगोली और दीपोत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीटीसी प्रथम वर्ष व तृतीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को कई समूहों में आयोजित किया गया। जिसमें प्रतियोगिता में बीटीसी छात्रों द्वारा दीपोत्सव प्रतियोगिता हुई। जिसमें शहीद भगतसिंह समूह प्रथम, सुभाषचंद बोस समूह द्वितीय और रंगोली प्रतियोगिता में कल्पना चावला समूह प्रथम, मदर टेरेसा समूह द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससें पूर्व संस्था के चेयरमैन अमित चैधरी ने मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्लित किया। और उन्होनंे कहा कि छात्र-छात्राऐं सभी प्रकार की प्रातियोगिताओं ने प्रतिभाग करें और सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। निर्णायक मंडल में बीटीसी प्रभारी शिवकुमार गुप्ता व डा.रमाकांत दीक्षित, जय सिंह ने भूमिका निभाई। इस मौके पर प्राचार्य डा.पंकज शर्मा, मोहित छौंकर, सर्वेश, अम्बिका, नीसू चैहान, दीपक कुमार, कुलदीप चैधरी, धीरेन्द्र शर्मा, राहुल, उमाशंकर कुमार, ज्योति कुमारी, सोनू, शिवंागी शर्मा, उर्वशी, नेहा कुमारी, हरेन्द्रसिंह, नीरज यादव आदि उपस्थित थे।  

Read More

कब्जे से हथियार और चोरी के लैपटॉप तथा मोबाइल किये बरामद मथुरा। ट्रेनों में लगातार हो रही वारदातों से परेशान जीआरपी मथुरा ने पांच चोरों को मथुरा जंक्शन की टिकट खिड़की द्वितीय के पार्किंग स्थल से पकड़ा है। इनके कब्जे से चोरी के दो लैपटॉप, 12 मोबाइल, तीन तमंचा 315 वोर छह कारतूस और दो चाकू बरामद किये हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर गौरव सक्सैना ने बताया कि पकड़े गये चोर प्रदीप पुत्र लक्ष्मन निवासी फतेहपुर जिला कैथल हरियाणा, रंजीत पुत्र जितेंद्र सांतरुक फरतपुर, फइम पुत्र यासीम निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली,  मंजीत सिंह पुत्र तस्वीर सिंह निवासी बहरा रोड अमृतसर पंजाब, अजय पुत्र परशुराम बरीका नगला थाना हाथरस, रात को साढ़े बारह बजे बुकिंग खिड़की द्वितीय के सामने पार्किंग स्थल से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये चोर दिल्ली से आगरा कैंट के मध्यम ट्रेन में योजना बना कर वारदात को अंजाम देते हैं।

Read More

सौंख। शुक्रवार को कुम्हेर रोड स्थित कस्बा के ग्लोबल जीनियस बीटीसी काॅलेज मे बीटीसी की कक्षाओं के नवीन सत्र का शुभारम्भ  हुआ। इस अवसर पर कालेज परिसर में हवन और मत्रोच्चारण किया गया। नवीन सत्र की कार्यकारी योजनाओ पर विस्तार से विचार विमर्श भी किया गया। इस मौके पर चेयरमैन ओमप्रकाश चतुर्वेदी, प्रबंन्ध निदेशक कृष्ण गोपाल चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य भीमसैन, अतर सिंह, कृष्णअवतार सिंह, दिनेशचंद, तरूण चतुर्वेदी, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। रालोद जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि गत दिनों समाचार पत्रों पर छपे राजनीतिक दलों व राजनीतिज्ञो पर लगे आरोपों पर आश्चर्य प्रकट एवं खेद के साथ कहा कि सभी राजनीतिक, सामाजिक संगठनो ने मृतक परिवार का ईमानदारी व निष्ठा से सहयोग किया। हमें राजनीतिक फायदे या जाति आधार पर राजनीति करने का शौक नहीं है। राजनीति हमारा पेशा नहीं है यह षडयंत्र भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने पुलिस द्वारा उनके परिवार पर दवाब बनाकर उनसे कहलवाया गया है, जिसकी हम भत्र्सना करते हैं। यह भाजपाईयों की ओछी मानसिकता का प्रतीक है। इसका जवाब जनता उन्हें आगामी नगर निकाय चुनावों में हराकर देगी। आज एक प्रमुख समाचार पत्र में स्वर्गीय राखी के भाई राहुल ने एक बयान में कहा भी है कि संघर्ष के दिनों में हमारा सभी ने सच्ची निष्ठा के साथ दिया था। किसी भी राजनीतिक दल व संगठन द्वारा राजनीतिक रोटियाँ नहीं सेंकी गईं। 17 अक्टूबर को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी राखी के परिवारीजनो को सांत्वना प्रकट करने आएँगे तथा नगरनिगम के चुनावो को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित करेंगे।

Read More

मथुरा। विगत दिनों तांत्रिक के अंधविश्वास में फंस कर एक युवक ने चार साल के बच्चे की बलि दे दी। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित पत्रकारों के सामने इसका खुलासा किया।  थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत 6 अक्टूबर को एक चार साल के बच्चे की ईट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी कोसी पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरूवार रात्रि मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार पर कोसी थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देवेन्द्र उर्फ कंजर पुत्र राजवीर निवासी ग्राम सुजावली को गिरफ्तार कर लिया। कडी पूछताछ करने पर उसने बच्चे की निर्मम हत्या का राज उगल दिया, उसकी निशान देही से खून से लतपथ ईंट भी बरामद की गई है।  पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया अंधविश्वास के चलते बच्चा बलि का शिकार हुआ है देवेन्द्र कंजर की माँ को तांत्रिक ने अंधविश्वास में लिया कि तुम किसी बच्चे की बलि चढाओगी तो तुम्हारी बहु पर बच्चा हो जायेगा, देवेन्द्र कजंर ने अपने भतीजे अमित पुत्र तेजपाल को बहला फुसलाकर बेनामी के खेत पर बनी बुर्जी में ले जाकर बडी बेरहमी से ईट से कुचलकर हत्या कर दी। एसपी देहात ने कहा जनपद की जनता ऐसे किसी तांत्रिक के बहकाबे नही आयें, अन्धविश्वास से जुर्म पनपता है न कि किसी का भला होता, सतर्क रहे सजग रहे, अगर ऐसा कोई तांत्रिक मिलता तो पुलिस को तुरन्त सूचना दें। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More