BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

धनतेरस पर बाजारों में दिखी कम रौनक

धनतेरस पर बाजारों में दिखी कम रौनकजीएसटी की मार ने बिकी की धनतेरस 

मथुरा। जुलाई में जीएसटी लागू होने की वजह से इस बार त्योहारों पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। पहले के मुकाबले इस साल सभी त्योहारों पर बाजारों मे रौनक कम हो गई है। 

धनतेरस के दिन सोने, चांदी, वाहन, बर्तन खरीदने की प्रथा है, लेकिन जीएसटी की वजह से कुछ चीजों के दाम बढ़ गए है।   जीएसटी पहले ही लोगों के लिए काफी परेशानियां खड़ी कर चुका है। मीडिया रिपोर्टस में अनुमान लगाया जा रहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल व्यापार पर ज्यादा असर पड़ेगा। पिछली धनतेरस के मुकाबले चैपहिया वाहनों पर 70 प्रतिशत, दोपहिया वाहनों पर 50 प्रतिशत, बर्तन कारोबार पर 80 प्रतिशत व सर्राफा मार्केट का 60 प्रतिशत कम का कारोबार हो रहा है।

पांच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव की आज से शुरूआत हो गयी। प्रातः से ही बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। दीपवाली के त्यौहार को देखते तथा आज धनत्रेयादशी पर्व के होने पर बाजारों में कपड़ें की दुकानों, मिष्ठान की दुकानों तथा ज्वैलर्स की दुकानों एवं बर्तनों की दुकानें आकर्षक रूप से सजी देखी गई। धनतेरस के शुभ अवसर होने से चांदी के सिक्के, चांदी के नोट के साथ ही चांदी की देवी लक्ष्मी, सरस्वती व भगवान गणेश की मूर्तियां भी खरीदी गई। साथ ही रोशनी और साज-सजावट की सामग्रीयों की दुकाने भी भीड़ से भरी नजर आई। धनतेरस से शुरूआत होने के साथ ही बाजार गुलजार हुए। बाजार में बर्तनों की दुकानों पर महिलाओं का मेला सा लगा रहा। बाजार में बर्तनों में नई बैराइटियां और नये माॅडल के बर्तन आने से महिलाओं में उन्हें लेने की होड़ सी लगी रही। वहीं ज्वैलरी की दुकानों पर भी नवविवाहिताओं, युवतियों की भीड़ देखी गई। खेल, खिलौना, खील, बतासे, सकोरा, दीवला, कोठी, हटरी, चांडूल, मानक दिये, लक्ष्मी गणेश, सरस्वती, हनुमान आदि की विभिन्न डिजायनों की मिट्टी की मूर्तियों से बाजार पट गया। श्रृंगार की सामग्री सजावट की सामग्री, गिफ्ट की सामग्री सेवा आदि की विक्री को आकर्षक दुकानें लगी रही, जहां लोग खरीदारी कर रहे थे। लक्ष्मी, गणेश के चित्र पट एवं विभिन्न चित्रपटों की दुकानें भी लगी रही। खुले फूल एवं मालाओं की भी भारी बिक्री होती देखी गई। धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में सुबह से ही जाम लगता रहा। बाजारों में भारी भीड़ होती देखी गई। सर्राफा दुकानों पर भी भीड़ लगती देखी गई। वहीं बर्तनों एवं वस्त्रों की दुकानों पर भारी खरीददारी होती देखी गई। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More