देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreगिरिराज तलहटी में वन विभाग एवं यमुना मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान
पंचवटी में लगाई गई नई पौध, यमुना मिशन करेगा वृक्षों की रखवाली
मथुरा। धनतेरस के अवसर पर विश्व में पहली बार गोवर्धन स्थित गिरिराज तलहटी में वन विभाग द्वारा यमुना मिशन के सहयोग से जनहित में काष्र्णि गुरू शरणानंद आश्रम के सामने लगभग चार-पांच पंचवटी का निर्माण किया गया। अदृश्य शक्ति ने फिर अपना चमत्कार दिखाया। इससे पूर्व यमुना मिशन वॉलियन्टरों द्वारा यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं ॉ वन विभाग के गोवर्धन रेंजर देवेन्द्र सिंह एवं कर्मचारी तिवारीजी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर तलहटी मार्ग को स्वच्छ किया गया।
स्वच्छता अभियान में यमुना मिशन वॉलियन्टरों द्वारा हाथों में झाड़ू लेकर पूरी गिरिराज तलहटी को कूड़ा रहित किया गया। उन्होंने परिक्रार्थियों एवं श्रद्धालुओं से तलहटी को स्वच्छ रखने की अपील की। इस अवसर पर साधु-संतों ने भी स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ूबता दें कि पंचवटी में रावण ने माता सीता को रखा था। उसी तर्ज पर विश्व में पहली बार गिरिराज तलहटी में वन विभाग एवं यमुना द्वारा पंचवटी का निर्माण कराया। इस अवसर पर पंचवटी में कई नई पौध रोपित कर वृक्षारोपण किया गया। साधु-संतों एवं स्थानीय नागरिकों ने वृक्षारोपण में सहयोग किया। सभी पौध यमुना मिशन द्वारा निरूशुल्क लगाए गए हैं। बता दें कि यमुना मिशन सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने में पीछे नहीं हटता और समय-समय पर अपने कार्य को अंजाम देता रहता है। इस अवसर पर वन विभाग गोवर्धन रेंजर देवेन्द्र सिंह, तिवारीजी, यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, गीतेश शर्मा, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा