देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
छाता के तहसील दिवस में 193 शिकायतें दर्ज 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार
मथुरा। छाता में मंगलवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 193 शिकायतें मौके पर दर्ज कराई गई। जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर गुणवक्ता रूप से किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दियें। लापरवाह अधिकारियों में फटकार लगाई और चेतावनी दी यदि भविष्य में तहसील दिवस की शिकायतों का सम्पूर्ण समाधान करने में रूचि नही ली तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। तहसील दिवस में मुख्यरूप से छाता नगर की शिवकालौनी के राजेश गुप्ता डीडराईटर, राजेश गुप्ता, बलराम, रवि भारद्वाज, चिरंजी, रामभरोसी, आदि ने शिकायत की कि वह पिछले कई बर्षो से तहसील दिवस एवं नगर पंचायत कार्यालयों में
जलभराव की समस्या से अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक कालौनी के गन्दे पानी निकासी के लिए कोई नाली नही बनाई है जिससे गन्दा पानी खरंजो पर भरा हुआ है। तरह तरह की बीमारियाॅ उत्पन्न हो रही है। तरह तरह की बीमारियाॅ उत्पन्न हो रही है। चन्दोरी के महीपाल ने ग्राम प्रधान पर प्राथमिक विद्यालय की जमीन को बचेने की शिकायत की है। तूमौला के ग्राम प्रधान सुन्दर सिंह ने हाईस्कूल तूमौला के हैड मास्टर बैनीबाल व प्राईमरी प्रथम की अध्यापिका अंजू की शिकायत की है कि वह स्कूल में नही आते है और पूछते है तो
छेडखानी आदि जैसे मुकदमों में फसाने की चेतावनी देते है। इसके अलावा राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पीडब्लू डी, जलनिगम, बिजली आदि से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज की गई। तहसील दिवस में एस एस पी मथुरा, एसडीएम छाता डाॅ राजेन्द्र पेसिया, सीएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी, बीएसए, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीडीओ, ईओ, मोहनप्रकाश उपाध्याय, सीओ चन्द्रधर गौड, कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे।













Related Items
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलाधिकारी भी बदले गए
पट्टा आवंटन प्रक्रिया की जिलाधिकारी ने ली जानकारी
जिलाधिकारी ने आतिशबाजी के भंडार और बिक्री को लेकर दिए सख्त निर्देश