BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

17 आईपीएस के तबादले, पांच जिलों के एसपी बदले

17 आईपीएस के तबादले, पांच जिलों के एसपी बदलेचंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने मंगलवार को 17 आईपीएस और आठ एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में डीआइजी से आइजी बने दो आइपीएस को नई पोस्टिंग दी । साथ ही पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिए। जिन जिलों में पुलिस अधीक्षक बदले गए हैैं, उनमें हिसार, नूंह, फतेहाबाद, नारनौल और भिवानी शामिल हैैं। कई ऐसे अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग मिली है, जो काफी समय से इंतजार में थे।

आइपीएस ममता सिंह को आईजी सीपीटीएंडआर एवं कमांडो पुलिस भोंडसी, राजश्री सिंह को आईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो, सिबास कविराज को आईजी एचएपी मधुबन एवं आईजी ट्रैफिक का अतिरिक्त कार्यभार, राकेश कुमार आर्य को डीआइजी सीआइडी, अनिल धवन को एसपी नारनौल, नाजनीन भसीन को एसपी नूंह, ओमप्रकाश को एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, अशोक कुमार को डीसीपी पंचकूला, हामिद अख्तर को एसपी पुलिस हेडक्वार्टर, मनीषा चौधरी को एसपी हिसार, राजेंद्र कुमार मीणा को एसपी होमगार्ड तैनात किया गया है।

प्रतीक्षा गोदारा को एसपी हांसी का अतिरिक्त कार्यभार, दीपक गहलावत को एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, कुलदीप सिंह को एसपी फतेहाबाद, राजेश दुग्गल को कमांडेंट द्वितीय आइआरबी भोंडसी, वीरेंद्र कुमार विज को डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद, किरतपाल को एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, विकास धनखड़, एसपी पीटीसी सुनारिया, सुरेंद्र सिंह भौरिया को एसपी भिवानी, भूपेंद्र सिंह को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद, विष्णु दयाल को डीसीपी ट्रैफिक बल्लभगढ़, राजकुमार को एसपी सीआइडी, पूर्ण चंद को एसपी एससीआरबी, बलबीर सिंह को एसपी एचएचआरसी व रमेश पाल को कमांडेंट थर्ड आइआरबी भोंडसी में तैनात किया गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More