BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गाॅव से शहर तक मन्दिर व सन्त है तो भारत है: योगी आदित्यनाथ हिन्दु समाज जात-पात दौड़कर एकजुट हो: बाबा रामदेव मथुरा। वृन्दावन के विजय कौशल महाराज द्वारा बनाये गये मानसी ध्यान केन्द्र का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, व योगगुरू बाबा रामदेव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मंच से संघ के एजेन्डे हिन्दुत्व को जमकर धार दी गई। सन्त समाज के मध्य मुख्यमंत्री ने गाॅव गाॅव में मन्दिर और सन्त की महत्ता बताने से भी पीछे नहीं रहें।  वृन्दावन के निकुंजवन में विजय कौशल महाराज के मानसी ध्यान केन्द्र के उद्घाटन के पश्चात आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत विश्व गुरू बनेगा भारत के अन्दर वह सारी क्षमताए हैं। जो विश्व का नेतृत्व कर सकें। इसके लिए उन्होंने नौजवानों का और सन्त समाज से आव्हान किया कि वह देश हित के लिए काम करें। संघ प्रमुख ने कहा कि हिन्दु समाज ने बहुत आक्रमण झेले है फिर भी हमारा हिन्दु समाज तन कर खड़ा रहा। हर संकट का सामना कर सकता है। प्रदेश सरकार सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रज क्षेत्र के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का भी गठन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज के साथ स्थलों के विकास के लिए योजना पर काम किया जा रहा हैं और इसकी शुरूआत वृन्दावन से होगी। ब्रज क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बचाने के पूरे प्रयास किये जायेंगे। वृन्दावन मथुरा को तीर्थ स्थल बनाने के लिए सन्तों का सानिध्य और आशीर्वाद भी जरूरी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिन्दुत्व कोई मुद्दा नहीं है बल्कि जीवन जीने की एक कला हैं, लिहाजा सभी नौजवानों को अपने देश के लिए काम करने का जज्बा पैदा करना होगा। जिस दिन हमारे देश के नौजवान एकत्र हो गया उस दिन हम विश्व गुरू बन जायेंगे।  श्री योगी ने आश्रमों को सामाजिक सेवा केन्द्र के रूप में कार्य करने का आव्हान किया। श्री योगी ने कहा कि जब तक गाॅव गाॅव शहर शहर में मन्दिर और सन्त समाज है भारत भारत बना रहेगा। कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि आज जरूरत हिन्दु समाज को एकजुट होने की है जात पात छोड़ने की हैं। जिस दिन हम एक माला में आ गए उसी दिन हम विश्व की सबसे बड़ी ताकत बन जायेगे। उन्होंने कहा कि हिन्दु संस्कृति दुनिया की प्राचीन संस्कृति माना जाता है लोगों के लिए जीवन दर्शन हैं। उन्होंने स्कूलों के छुटिटया समाप्त करने पर बताया कि यह अवकाश शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए किया गया हे। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की आगवनी प्रदेश के उर्जामंत्री श्रीकान्त शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा, एसएसपी के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष चैं0 तेजवीर सिंह व मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी, संजय शर्मा, चिन्ताहरण चैधरी मुख्य रूप से मौजद रहें।   

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चैधरी के मथुरा आगमन पर रालोद जिलाध्यक्ष कुं.नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं ने श्री चैधरी का राया कट पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात श्री चैधरी संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.पी सिंह परिहार के बड़े भाई नारायण सिंह की आत्मा शान्ति हेतु आयोजित शांति यज्ञ में शामिल हुए। साथ ही फूल सिंह पहलवान के यहां शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। किसान मसीहा चैधरी चरणसिंह की नीतियों पर आस्था रखने वाले पत्रकार रामगोपाल चैधरी के जवान दामाद की दुर्घटना में गुजर जाने पर व फूल सिंह पहलवान के घर गमि होने पर दोनो के निवास स्थान पहुँच शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की। स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के 82 वें जन्मदिवस पर रालोद प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह सिकरवार के कैम्प कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जयंत चैधरी ने पहुंचकर बाबा टिकेत की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित किसानो को सम्बोधित करते हुए स्व. महेंद्र सिंह टिकेत द्वारा जीवन पर्यंत्र किसानो के उत्थान के लिए समय-समय पर किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला। श्री चैधरी के आगमन पर व कार्यक्रमों में शामिल रहने वालों में  डा. अनिल चैधरी (अध्यक्ष, रालोद, प.उ.प्रदेश) रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह, रोहित प्रताप (अध्यक्ष, युवा रालोद, प.उ.प्र), मीडिया प्रभारी रवि पचैहरा, मुकेश पहलवान (जिलाध्यक्ष युवा रालोद) राजेंद्र सिकरवार, योगेश नौहवार, रामवीर भरनगर, राजपाल भरनगर, बाबूलाल, सुरेश भगत, रविंद्र नरवार, ताराचंद गोस्वामी, सोहनलाल वाल्मीकि, मोहित मालिक, संतोष राणा आदि रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More

  सड़कों पर झाड़ू लगाकर पढ़ाया स्वच्छता का पाठ गगनभेदी नारे से गूंज उठा जनपद  मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आज जनपद में एक जन जागरण रैली आयोजित हुई। रैली में जनपद विधायक एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जोर-शोर से भाग लिया। उनके साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी  अहम भूमिका निभाई। डैम्पीयर नगर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली का शुभारंभ का किया गया। रैली में यमुना मिशन ने अपने सौ वोलियन्टरों के साथ भाग लिया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं वोलियन्टरों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर दुपट्टा उढ़ाकर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  रैली में यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा अपने सौ वोलियन्टर के साथ माइक पर एलाउंस कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते चल रहे थे। इस अवसर यमुना मिशन वोलियन्टर ने रास्तों पर पड़ी गंदगी को भी साफ किया। रैली प्रात: 9 बजे शुरू होकर मध्याह्न 12 बजे समाप्त हुई। रैली डैम्पीयर नगर नगर, किशोरी रमण इंटर कालेज, बाल्मीक बस्ती होती हुई भरतपुर गेट पर समाप्त हुई। रैली में गगनभेदी नारे भी लगाते हुए आमजन को जागरुक करने की कोशिश की गई। रैली में बदलेंगे हम देश का हाल, स्वच्छता को बनायेंगे एक मिसाल, हम सबने यह ठाना है ब्रज को स्वच्छ बनाना है, बंदे मातरम, भारत माता की जय, यमुना जी के वास्ते खाली कर दो रास्ते इत्यादि नारे भी जोर-शोर से लग रहे थे। पुलिस प्रशासन भी रैली के साथ मुस्तैदी से चल रहा था।  रैली में भाग लेने वालों में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, नगर आयुक्त उज्जवल सिंह, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, मुकेश गौतम,  मनीषा गुप्ता, लुटिया बाबा, विपिन बाबा, देवेन्द्र शर्मा,  हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्दा ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम एवं ध्रुवघाट निवासी अनेक वोलिएन्टर उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। कृष्णानगर के वार्ड 17 में रालोद जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में कुंवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि युवाओं का भाजपा से मोह भंग हो रहा है। अभी हाल में दिल्ली, राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव और गुड़गांव नगर पालिका इलाहाबाद के जिला पंचायत सभी में इनको करारी आहत झेलनी पड़ी है। इसमें लोगों की आशाएं टूट रही है। दो लाख युवाओं को रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा खिलाफ रहा है। पिछली सरकार के मुकाबले 3 प्रतिशत बेरोजगारी भाजपा के आने के बाद बढ़ी है। आये दिन पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि हो रही है। पूरे विश्व में क्रूड आॅयल सस्ता है फिर कौन से कारण से भारत में रेट बढ़ रहे है। मोदी तानाशाह के रूप में सरकार चला रहे है। पांच राज्यों में चुनावों में अपनी प्रशंसा के चलते नोटबंदी का गलत फैसला लिया जिससे देश को आर्थिक नुकसान और जीडीपी में 2 प्रतिशत की गिरावट आयी। देश मंदी की ओर अग्रसर है। व्यापारियों पर जबरन जीएसटी थोपने का नतीजा है कि बाजारों मे ग्राहकों का टोटा है। अभी तक सरकार इसके फायदे नुकसान समझाने में असफल रही है। कर्जमाफी किसानों के लिए मजाक बन गया है। किसान व्यापारियों में इसी कारण रोष है। आगामी चुनावों में इन्हें हार देखनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नवंबर में होने वाले निगम और पंचायत चुनावों में वजूद रखने वाले लोगों को रालोद चुनाव मैदाम में उतारेगी। इस अवसर पर वार्ड 17 के युवा मुकेश, रवीन्द्र, दिनेश, जितेन्द्र चैधरी, देवेन्द्र सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया। सुरेश भगत व भजन सिंह सिसौदिया ने भी युवाओं को सम्बोधित किया।

Read More

कालिन्दी के तट हुआ रावण, कुंभकरण, मेघनाथ का दहन कालिन्दी के तट पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया मथुरा। असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, पाप पर पुण्य, क्रोध पर क्षमा, अज्ञान पर ज्ञान, अधर्म पर धर्म, रावण पर श्रीराम की विजय का प्रतीक विजयादशमी के महापर्व पर यमुना मिशन स्थित कालिन्दी के तट पर यमुना मिशन मार्ग पर यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल के दिशानिर्देशन में एवं सैकड़ों जनसमूह के बीच श्रीराम, रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के स्वरुपों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।  सायं ढलते ही यमुना तट पर रावण दहन कार्यक्रम देखने आए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। क्या बड़े, क्या बच्चे, क्या महिलाएं सभी मेला एवं रावण दहन देखने को उत्सुक दिखाई दिए। पहली बार यहां कालिन्दी के तट पर रावण दहन कार्यक्रम के आयोजन से लोगों को अपने घर से ज्यादा दूर रावण दहन देखने नहीं जाना पड़ा। यमुना मिशन के इस रावण दहन कार्यक्रम का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया और कहा कि यमुना मिशन समय-समय पर ऐसे आयोजन करके जनता को अचंभित कर देता है। समाजहित के कार्यक्रमों में बड़ी तत्परता से भाग लेता है। सायं 7.30 बजे रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम के साथ यमुना मिशन ने प्रदूषण, सामाजिक कुरीतियों का भी दहन किया गया।  इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के विनोद दीक्षित, हरीमोहन सैनी, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे। 

Read More

हिन्दू जन एकता संघ के स्वंय सेवकों ने आयोजित किया कार्यक्रम कई शाखाओं के सैकड़ों स्वंय सेवकों ने लिया बौद्धिक सत्र में भाग सौंख। हिन्दू जन एकता संघ के तत्वावधान में रामलीला मैदान में स्ंवय सेवकों का बौद्धिक सत्र और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्र का शुभांरभ समाजसेवी अमित सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। रविवार को कस्बा के रामलीला मैदान में हिन्दू जन एकता संघ के स्वंय सेवकों द्वारा बौद्धिक सत्र और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बा सहित नगला आशा, लोरिहा पट्टी, भवनपुरा, नगला अक्खा की शाखाओं के स्वंय सेवकों ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी दिनचर्या बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अमित सिंह ने कहा कि स्ंवय सेवक क्षेत्रीय लोगों को संगठित करके एक अच्छे समाज का निर्माण करना है। और ऐसे कार्यक्रमो ंसे युवाओं का मनोबल बढ़ता है। शाखाओं में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। सर संचालक रवि कुमार ने संघ को मजबूत करने और संगठन से क्षेत्रीय युवाओं को जोड़ने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व अतिथिओं का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वंय सेवकों ने सरस्वती वंदना, वदे मातरम, देशभक्ति गीत, श्लोक, बृज के गीत सुनाये। इस मौके पर तहसील कार्यवाहक संजय वर्मा, सुनील वर्मा, डालचंद, अजय, सुनन्द अग्रवाल, राजू कुशवाह, सचिन, व्यवस्थापक चन्द्रशेखर कुशवाह, कपिल कुमार, तेजवीरसिंह, मनोज, रवि कुमार, पप्पू मिस्त्री, योगेश कुमार, हरीश सिंह, गौरव कुमार, लवकुश, लोकेश कुशवाह, महेश अग्रवाल आदि कार्यकार्ता मौजूद रहे।    

Read More

मथुरा। एक ओर राम की जय-जयकार से गूंज रहा था कान्हा का धाम और दूसरी तरफ  लंकेश्वर रावण का जयघोष गूंजा। महापण्डित के भक्तों ने ऐलान किया कि जल्दी ही शिव संग राम के आचार्य रावण का विशाल मंदिर बनाया जाएगा। अनूठे उत्सव में इस बार दर्जनों रावण वंशी शामिल हुए। कृष्ण की पटरानी यमुना उप पार शमसान स्थित शिव मंदिर पर शिव के अनन्य भक्त महापण्डित संग त्रिकालदर्शी रावण की पूजा पुलस्त्य कुल को ललकारती दिखाई दी। लंकेश भक्त मण्डल के संस्थापक संग प्रमुख ओमवीर सारस्वत एड. ने कहा कि राम ने लंका विजय का आशीष राम को दिया था। रावण सीता के पिता थे। रावण के पुतले फूंकना किसी दृष्टि से उचित नहीं है, यह प्रक्रिया रुकनी चाहिए। इससे पूरा रावण वंश अपमानित हो रहा है। यह सारस्वत समाज के साथ अन्याय है। संजय सारस्वत एड. ने कहा कि राम ने लंकेश का शव विभीषण को देकर विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार कराया था। अपमानित नहीं किया था। जैसा कि आजकल कथित राम भक्त कर रहे हैं। रावण स्वरूप कुलदीप अवस्थी बने। भक्तों ने पहले शिव और बाद में लंकेश की पूजा-आरती की। प्रसाद बांटा। हर-हर महादेव, लंकेश की पूजा-जय-जयकार करने वालों में सुनहरी लाल सारस्वत, मुकेश सारस्वत प्रधान, आयोजक डा. बीडी शर्मा. डा. सीएफ धनगर, शिवसिंह चंदेल, सत्यस्वरूप सारस्वत एड., दीपक, सूरज प्रसाद, संतोष शर्मा, देवपाल योगी, आकाश सारस्वत, आचार्य रमेश चंद्र शर्मा, लोकेश सारस्वत, आरसी सारस्वत, दीपांशु अवस्थी, अजय सारस्वत, अंकुर सारस्वत, योगेश गौतम, गजेंद्र सारस्वत, गोपाल राया, भोलेश्वर आयराखेडिया, भूपेंद्र धनगर, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र धनगर, विष्णु कुमार, राकेश शर्मा, ब्रजेश सारस्वत, पंकज सारस्वत आदि प्रमुख थे।

Read More

युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाऊंगाः मुकेश चैधरी  मथुरा।  राष्ट्रीय युवा लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित प्रताप ने मुकेश चैधरी को युवा रालोद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुकेश के जिलाध्यक्ष नियुक्ति होने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने एक समारोह के दौरान स्वागत किया। रालोद पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि मुकेश के युवा रालोद जिलाध्यक्ष बनने से जिले के युवाओं में जोश का संचार होगा और पार्टी मजबूत होगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वैसे तो युवा रालोद जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी के कई कर्मठ कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए थे। लेकिन पार्टी के मुखिया चैधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी ने सभी आवेदनों पर विचार करते हुए मुकेश चैधरी को रालोद जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया है। अपनी नियुक्ति पर प्रक्रिया व्यक्त करते हुए नवनियुक्त रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश चैधरी ने बताया कि जो जिम्मेदारी उनको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पश्चिमी यूपी के युवा रालोद अध्यक्ष ने दी है उनकी आशाओं पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वे गांव-गांव और कस्बों से लेकर शहरों तक के युवाओं को अधिक संख्या में पार्टी  से जोडे़गे। जो भी पूराने कार्यकर्ता पार्टी से किसी कारण वश नाराज हैं उनको भी मनाकर पुनरू पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चैधरी अनूप सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, चैधरी रवीन्द्र नरवार, डॉ. यूनुस कुरैशी, ताराचंद गोस्वामी, राजपाल भरंगर, तोफीक आड़ती,  सुरेश भगत, हरवीर चैधरी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। परिजनों ने बच्चों पर पढ़ाई का दबाव बनाया तो दो बच्चों परिजनों से बिना कहे घरों से भाग आये। ऐसे दोनो बच्चों को छाता कोतवाली पुलिस ने बरामद कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया हैं।  घटना के सन्दर्भ में बुधवार एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि नौहझील के नगला टोली निवासी मुन्ना के पुत्र रिहान व अकबर के पुत्र अख्तर एक ही कक्षा में पढ़तें हैं। दोनो का मन पढत्रई में नहीं लगता था। लेकिन परिजन पढाई के लिए लगातार इन पर दबाव बना रहे थे। इसी दबाव के चलते बीते दिनो दोनो बच्चो घर से स्कूल की कहकर निकलें और स्कूल ना जाकर गाॅव से भाग आये।  बच्चों जब घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों की चिन्ता हुई वह संभावित जगहों पर बच्चों की तलाश करते रहे। इधर छाता कोतवाली पुलिस को सांय 4 बजे करीब अकबरपुल के पास दो बच्चे संदिग्ध घूमते नजर आये। जिस पर पुलिस को कुछ शक हुआ पुलिस कर्मियों ने दोनो बच्चों को टोका तो दोनो बच्चे रोने लगे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बच्चों को अपने साथ ले आए और पूछताछ की। पूछताछ में बच्चों ने अपने व परिवार के नाम बताए। जिस पर पुलिस ने घर पर सम्पर्क किया। पुलिस ने परिजनों को सम्पर्क किया तो वह थाने पहुचे। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों खुश हो गए। पुलिस ने दोनो बच्चों को परिजनों को सुर्पद कर दिया हैं। 

Read More

छात्राओं को दिया जाये मुआवजा मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह ने डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बीएचयू के छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किये लाठीचार्ज के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बनारस यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं पर गत दिनों पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राएं जख्मी हुए है। उन्होंने जख्मी छात्र-छात्राओं को पचास हजार रुपये मुआवजे तथा सरकार द्वारा एक वर्ष की निःशुल्क शिक्षा की मांग की है। उन्होने ज्ञापन में कहां है कि क्रूड आॅयल के दामों मे भारी कमी आयी है लेकिन भारत सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों मे कोई कमी नहीं की गयी है। जिसकी वजह से मालभाड़े में वृद्धि हुई है। पेट्रोल, डीजल एवं शराब बिक्री पर जीएसटी लगायी जाये। सरकार द्वारा छोटे और खुदरे व्यापारियों पर जीएसटी लगाकर उनके व्यापार धंधे को चैपट कर दिया है। ज्ञापन देने वालों में ताराचंद गोस्वामी, योगेश नौहवार, ईशान चैधरी, चै. उदय वीर सिंह प्रवक्ता, रामवीर सिंह भरंगर, ओमप्रकाश वर्मा, राजपाल सिंह भरंगर समस्म काफी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More

महिला हर क्षेत्र में बढ़ी है, देश की राज्यमंत्री है महिला: राज्यपाल  मथुरा। पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान में आयोजित 7वें दीक्षान्त समारोह को संबांेधित करते हुए प्रदेश के मा0 राज्यपाल श्री रामनाईक जी ने कहा कि 63 वर्ष पूर्व सन् 1954 में जब उन्होंने बीकॉम उत्तीर्ण किया था तब 150 विद्यार्थी जिसमें मात्र 04 छात्राऐं थी। लेकिन तबसे धीरे-धीरे समाज में महिलाओं में शिक्षा की प्रवत्ति बढ़ रही है और वर्तमान में आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही हैं। इस वर्ष विश्वविद्यालय में 232 छात्रों ने प्रवेश लिया जिसमें 30 प्रतिशत छात्राएं हैं। आज के दीक्षान्त समारोह में 91 को उपाधि दी जा रही है उसमें 71 छात्र तथा 20 छात्राएं हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपनी ताकत पर आगे बढ़ रही हैं एक दृष्टि से समाज के लिए शुभ अवसर है। उन्होंने कहा कि जब महिला सशक्त होगी तो समाज भी आगे बढ़ेगा, वर्तमान समय में महिलाऐं हर क्षेत्र में निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की रक्षामंत्री महिला हैं।  उन्होंने संबोंधन में कहा कि विश्वविद्यालय में देरी से परीक्षा होना उसके बाद परिणाम तथा कई साल बाद दीक्षान्त समारोह आयोजित होना धीरे-धीरे इतिहास की बात होती जा रही है। उन्होंने कहा कि वे 29 विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं और उन्हें इस बात की प्रशन्नता है कि सभी विश्वविद्यालयों की गाड़ी पटरी पर आयी है अर्थात इन विश्वविद्यालयों में परीक्षा, परिणाम तथा दीक्षान्त समारोह समय से आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कुलपति द्वारा दिये जा रहे भाषण की एक-एक हिन्दी रूपान्तरण की प्रति छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को भी दिये जाने का सुझाव दिया। उन्होंने 91 छात्र-छात्राओं को उपाधि तथा 10 को मेडल प्रदान करते हुए सभी से आव्हान किया कि किसान को सम्मान दें। इन छात्र-छात्राओं में बीवीएससी एण्ड एएच के 41, एमवीएससी के 26, पीएचडी के 04 और पहलीबार बीएससी बायोटेक के 20 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। मा0 राज्यपाल ने देश की आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सन् 1950 में जब भारतीय संविधान लागू हुआ था तब देश में गेंहूॅ का आयात करने की नौवत आयी थी, तब से देश की आबादी तीन गुना बढ़ी है और जमीन उतनी ही है, लेकिन अब इतना अनाज खर्च होने के बाद भी हमारा देश निर्यात की स्थिति में है। यह पैदावार किसान द्वारा कड़ी मेहनत से की गई है, इसी क्रम में देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2022 तक किसान की आय दुगुनी करने का जो संकल्प लिया गया है उसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने दुग्ध उत्पादन पर चर्चा करते हुए कहा कि साधारण गाय उ0प्र0 में 2.60 किग्रा0 व पंजाब में 6.82 किग्रा0 का औसत है। उन्नत नस्ल की गाय उ0प्र0 में 7.10 किग्रा0 तथा पंजाब में 11.21 किग्रा0 दुग्ध उत्पादन प्रति गाय औसत है। उ0प्र0 में साधारण भैंस 4.47 किग्रा0 तथा पंजाब में 8.72 किग्रा0 प्रति भैंस दुग्ध उत्पादन का औसत है। उन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा कि उ0प्र0 के सभी विद्वानों को विचार करना चाहिए। दुग्ध उत्पादन किस प्रकार से बढ़ाया जाय। जिसके लिए चुनौती स्वीकार करनी होगी। प्रदेश के नौजवानो, वैज्ञानिकों को चुनौती स्वीकार करनी होगी कि दुग्ध उत्पादन में पंजाब तक कैसे पहुॅचे। उत्तर प्रदेश भारत देश का सबसे बड़ा प्रदेश है इसलिए जब उ0प्र0 आगे बढ़ेगा तो निश्चित रूप से देश भी आगे बढ़ेगा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर विश्वविद्यालय में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा कुक्कुट विकास कार्यक्रम संचालित है जिसके तहत 70 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। गायों को संवारने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है इसके अलावा मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है।  राज्यपाल ने कहा कि दीक्षान्त समारोह विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस होता हैै। उन्होंने अपने संबोंधन में उपाधि तथा मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का बार-बार विशेष अभिनन्दन करने पर विद्यार्थियों सहित सभी का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए कहा कि जीवन का लक्ष्य तय करो और कड़ी मेहनत करने का निर्णय लो। उन्होंने आगे कहा कि मेहनत में प्रमाणिकता होनी चाहिए। कठिनाई आने पर घबराना नहीं चाहिए और संघर्ष समझकर लक्ष्य तक पहुॅचने का कार्य करना होगा तभी मुसीबतों के साथ संघर्ष करने से जीवन का शास्वत आनन्द मिलेगा। उन्होंने स्वः लिखित पुस्तक ‘‘चरैवति-चरैवति‘‘ का उदाहरण देते हुए कहा कि जो बैठा रहता है उसका भाग्य बैठ जाता है, जो सोता रहता है उसका भाग्य सो जाता है, जो खड़ा रहता है उसका भाग्य खड़ा रहता है इसलिए व्यक्ति को निरन्तर चलते रहना चाहिए अर्थात सक्रियता होनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर और देश व प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय भी पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर है वहां उनकी मूर्ति लगाई गई, इसी प्रकार यह विश्वविद्यालय भी उनके नाम पर है तो उन्होंने उनकी मूर्ति की आवश्यकता लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में अलग-अलग विचार होते हैं, सामान्य आदमी व्यक्ति को अमूर्ति का भाव नहीं आता है, मूर्ति के रूप में जब दिखता है तो अपने आप एक नई प्रेरणा होती है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मस्थान भी इसी क्षेत्र का है तो उनकी मूर्ति लगाने की आवश्यकता है।  पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान (दुवासु) के कुलपति प्रो0 के0एम0एल0 पाठक ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अवगत कराया। इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री पशुधन, मत्स्य, राज्य सम्पत्ति एवं नगर भूमि विभाग उ0प्र0 शासन श्री जयप्रकाश निषाद, कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्ण महानिदेशक एवं वर्तमान अध्यक्ष ट्रस्ट फॉर एडवांसमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल साइसेंस डॉ0 आरएस परौंदा, महानिदेशक कृषि भवन नई डॉ0 त्रिलोचन महापात्रा, डॉ0 भीमरॉव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति डा0 अरविन्द दीक्षित, पं0 दीनदयाल धाम के निदेशक श्री राजेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, डा0 पंकज शुक्ला, डीन डॉ0 एसके गर्ग, डा0 शरदजीत, डॉ0 अजय प्रकाश, डॉ0 आरपी सिंह, डॉ0 मुकुल आनन्द सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।  

Read More

शोभायात्रा में 151 महिला शक्ति ने सिर पर धारण किया कलश  मथुरा। मां वैष्णों देवी मित्र मण्डल के तत्वावधान में वृन्दावन रोड गायत्री तपोभूमि के सामने स्थित शिक्तपीठ मां चामुण्डा देवी मन्दिर पर आयोजित होने वाले आठवें विशाल रात्रि जागरण से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा चैक बाजार गांधी पार्क गूजर घाटी स्थित देवी मन्दिर से निकाली गई।  विभिन्न कलात्मक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में काली अखाड़ा में पटेबाज पटेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।  151 महिला-शक्ति द्वारा पारम्परिक परिधान में कलश सिर पर धारण कर पथ संचलन आकर्षण का केन्द्र था। अन्त में मां भगवती का डोला शोभायमान था। बैण्ड बाजों की सुमधुर स्वर लहरियां वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भगवती भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा व आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा चैक बाजार गांधी पार्क से प्रारम्भ होकर, मण्डी रामदास,  डीग गेट, मसानी चैराहा, गायत्री तपोभूमि होती हुई वृन्दावन रोड स्थित मां चामुण्डा देवी के दरबार में पहुॅच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के पश्चात चामुण्डा महामाई का वैदिक विधि विधान से महंतजी के निर्देशन में मण्डल के पदाधिकारियों ने पंचामृत महाभिषेक किया। तत्पश्चात श्रंृगार एवं कन्या लांगुराओं का पूजन कर भोजन कराया गया।  शोभायात्रा में प्रमुख रूप से मण्डल के पं. शशांक पाठक, अंशुमान गोयल, विवेक सूतिया, गौरव अग्रवाल, बंटी गोला, प्रतीक शर्मा, विप्र समाज सेवी पं. अमित भारद्वाज, संजय पिपरोनियां, डा. देवेन्द्र शर्मा, ओरियंटल गु्रप के चैयरमेन योगेन्द्र शर्मा, जीतू अग्रवाल, अजय मामा, पीयूष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पदम गोयल, राजेन्द्र माहौर, दीपक सक्सैना, रमाकांत सारस्वत,  अवधेश वाष्र्णेय, पारस अग्रवाल सहित अनेक भक्तों ने सहभागिता की।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More