BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रालोद उपाध्यक्ष का हुआ जोशीला स्वागत

राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चैधरी का स्वागत करते रालोद जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह एवं अन्य।मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चैधरी के मथुरा आगमन पर रालोद जिलाध्यक्ष कुं.नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं ने श्री चैधरी का राया कट पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

स्वागत के पश्चात श्री चैधरी संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.पी सिंह परिहार के बड़े भाई नारायण सिंह की आत्मा शान्ति हेतु आयोजित शांति यज्ञ में शामिल हुए। साथ ही फूल सिंह पहलवान के यहां शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। किसान मसीहा चैधरी चरणसिंह की नीतियों पर आस्था रखने वाले पत्रकार रामगोपाल चैधरी के जवान दामाद की दुर्घटना में गुजर जाने पर व फूल सिंह पहलवान के घर गमि होने पर दोनो के निवास स्थान पहुँच शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की।

स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के 82 वें जन्मदिवस पर रालोद प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह सिकरवार के कैम्प कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जयंत चैधरी ने पहुंचकर बाबा टिकेत की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित किसानो को सम्बोधित करते हुए स्व. महेंद्र सिंह टिकेत द्वारा जीवन पर्यंत्र किसानो के उत्थान के लिए समय-समय पर किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला।

श्री चैधरी के आगमन पर व कार्यक्रमों में शामिल रहने वालों में 

डा. अनिल चैधरी (अध्यक्ष, रालोद, प.उ.प्रदेश) रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह, रोहित प्रताप (अध्यक्ष, युवा रालोद, प.उ.प्र), मीडिया प्रभारी रवि पचैहरा, मुकेश पहलवान (जिलाध्यक्ष युवा रालोद) राजेंद्र सिकरवार, योगेश नौहवार, रामवीर भरनगर, राजपाल भरनगर, बाबूलाल, सुरेश भगत, रविंद्र नरवार, ताराचंद गोस्वामी, सोहनलाल वाल्मीकि, मोहित मालिक, संतोष राणा आदि रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More