BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्वच्छ भारत मिशन में यमुना मिशन ने की सहभागिता

पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत करते यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं यमुना मिशन वोलियन्टर। पत्रकारों को जानकारी देते विधायक एवं उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा।

 

सड़कों पर झाड़ू लगाकर पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

गगनभेदी नारे से गूंज उठा जनपद 

मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आज जनपद में एक जन जागरण रैली आयोजित हुई। रैली में जनपद विधायक एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जोर-शोर से भाग लिया। उनके साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी  अहम भूमिका निभाई। डैम्पीयर नगर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली का शुभारंभ का किया गया। रैली में यमुना मिशन ने अपने सौ वोलियन्टरों के साथ भाग लिया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं वोलियन्टरों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर दुपट्टा उढ़ाकर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

रैली में यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा अपने सौ वोलियन्टर के साथ माइक पर एलाउंस कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते चल रहे थे। इस अवसर यमुना मिशन वोलियन्टर ने रास्तों पर पड़ी गंदगी को भी साफ किया। रैली प्रात: 9 बजे शुरू होकर मध्याह्न 12 बजे समाप्त हुई। रैली डैम्पीयर नगर नगर, किशोरी रमण इंटर कालेज, बाल्मीक बस्ती होती हुई भरतपुर गेट पर समाप्त हुई। रैली में गगनभेदी नारे भी लगाते हुए आमजन को जागरुक करने की कोशिश की गई। रैली में बदलेंगे हम देश का हाल, स्वच्छता को बनायेंगे एक मिसाल, हम सबने यह ठाना है ब्रज को स्वच्छ बनाना है, बंदे मातरम, भारत माता की जय, यमुना जी के वास्ते खाली कर दो रास्ते इत्यादि नारे भी जोर-शोर से लग रहे थे। पुलिस प्रशासन भी रैली के साथ मुस्तैदी से चल रहा था। 

रैली में भाग लेने वालों में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, नगर आयुक्त उज्जवल सिंह, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, मुकेश गौतम,  मनीषा गुप्ता, लुटिया बाबा, विपिन बाबा, देवेन्द्र शर्मा,  हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्दा ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम एवं ध्रुवघाट निवासी अनेक वोलिएन्टर उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More