BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

युवाओं का भाजपा से हो रहा है मोह भंगः कुं. नरेन्द्र

भाजपा पर निशाना साधते रालोद जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह मथुरा। कृष्णानगर के वार्ड 17 में रालोद जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में कुंवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि युवाओं का भाजपा से मोह भंग हो रहा है। अभी हाल में दिल्ली, राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव और गुड़गांव नगर पालिका इलाहाबाद के जिला पंचायत सभी में इनको करारी आहत झेलनी पड़ी है। इसमें लोगों की आशाएं टूट रही है। दो लाख युवाओं को रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा खिलाफ रहा है। पिछली सरकार के मुकाबले 3 प्रतिशत बेरोजगारी भाजपा के आने के बाद बढ़ी है। आये दिन पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि हो रही है। पूरे विश्व में क्रूड आॅयल सस्ता है फिर कौन से कारण से भारत में रेट बढ़ रहे है। मोदी तानाशाह के रूप में सरकार चला रहे है। पांच राज्यों में चुनावों में अपनी प्रशंसा के चलते नोटबंदी का गलत फैसला लिया जिससे देश को आर्थिक नुकसान और जीडीपी में 2 प्रतिशत की गिरावट आयी। देश मंदी की ओर अग्रसर है। व्यापारियों पर जबरन जीएसटी थोपने का नतीजा है कि बाजारों मे ग्राहकों का टोटा है। अभी तक सरकार इसके फायदे नुकसान समझाने में असफल रही है। कर्जमाफी किसानों के लिए मजाक बन गया है। किसान व्यापारियों में इसी कारण रोष है। आगामी चुनावों में इन्हें हार देखनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नवंबर में होने वाले निगम और पंचायत चुनावों में वजूद रखने वाले लोगों को रालोद चुनाव मैदाम में उतारेगी। इस अवसर पर वार्ड 17 के युवा मुकेश, रवीन्द्र, दिनेश, जितेन्द्र चैधरी, देवेन्द्र सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया। सुरेश भगत व भजन सिंह सिसौदिया ने भी युवाओं को सम्बोधित किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More