BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हिन्दू जन एकता संघ के स्ंवय सेवकों का बौद्धिक सत्र व शस्त्र पूजन

सौंख के रामलीला मैदान में हिन्दू जन एकता संघ के बोद्धिक सत्र के दौरान स्वंय सेवकहिन्दू जन एकता संघ के स्वंय सेवकों ने आयोजित किया कार्यक्रम

कई शाखाओं के सैकड़ों स्वंय सेवकों ने लिया बौद्धिक सत्र में भाग

सौंख। हिन्दू जन एकता संघ के तत्वावधान में रामलीला मैदान में स्ंवय सेवकों का बौद्धिक सत्र और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्र का शुभांरभ समाजसेवी अमित सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया।

रविवार को कस्बा के रामलीला मैदान में हिन्दू जन एकता संघ के स्वंय सेवकों द्वारा बौद्धिक सत्र और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बा सहित नगला आशा, लोरिहा पट्टी, भवनपुरा, नगला अक्खा की शाखाओं के स्वंय सेवकों ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी दिनचर्या बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अमित सिंह ने कहा कि स्ंवय सेवक क्षेत्रीय लोगों को संगठित करके एक अच्छे समाज का निर्माण करना है। और ऐसे कार्यक्रमो ंसे युवाओं का मनोबल बढ़ता है। शाखाओं में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। सर संचालक रवि कुमार ने संघ को मजबूत करने और संगठन से क्षेत्रीय युवाओं को जोड़ने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व अतिथिओं का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वंय सेवकों ने सरस्वती वंदना, वदे मातरम, देशभक्ति गीत, श्लोक, बृज के गीत सुनाये। इस मौके पर तहसील कार्यवाहक संजय वर्मा, सुनील वर्मा, डालचंद, अजय, सुनन्द अग्रवाल, राजू कुशवाह, सचिन, व्यवस्थापक चन्द्रशेखर कुशवाह, कपिल कुमार, तेजवीरसिंह, मनोज, रवि कुमार, पप्पू मिस्त्री, योगेश कुमार, हरीश सिंह, गौरव कुमार, लवकुश, लोकेश कुशवाह, महेश अग्रवाल आदि कार्यकार्ता मौजूद रहे।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More